February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी20अगस्त25*युवक को घर के भीतर घसीट कर कुल्हाड़ी लाठी से हमला कर बेरहमी से हत्या*

कौशाम्बी20अगस्त25*युवक को घर के भीतर घसीट कर कुल्हाड़ी लाठी से हमला कर बेरहमी से हत्या*

कौशाम्बी20अगस्त25*युवक को घर के भीतर घसीट कर कुल्हाड़ी लाठी से हमला कर बेरहमी से हत्या*

*युवक की हत्या में एक परिवार के महिला पुरुष सहित नौ लोग रहे शामिल*

*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के रतगहा गांव में मंगलवार की रात लगभग 7:30 बजे दवा लेने जा रहे एक युवक को कुछ लोग घसीट कर अपने घर के भीतर लेकर गए और कुल्हाड़ी लाठी पत्थर से हमला कर युवक की हत्या कर दी है मौके पर युवक की तड़प तड़प कर मौत हो गई है जानकारी जैसे ही युवक के परिवार के लोगों को मिली रोते बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए हैं मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक की हत्या के पीछे किसी बालिका से प्रेम प्रपंच का मामला बताया जाता है युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार है परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और हत्या करने वालों लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के रतगहा गांव निवासी अंकुल उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र राकेश कुमार मंगलवार की शाम 7:30 बजे घर से दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास जा रहा था जैसे ही डॉक्टर के घर के पास अंकुल पहुंचा वहां पहले से मौजूद सूरज रोहित सविता सुमन विजय आकाश मूलचंद कमला देवी आदि लोगों ने अंकुल को रोक लिया उसे घसीट कर घर के भीतर ले गए और उसके बाद अंकुल पर लाठी डंडा कुल्हाड़ी ईट पत्थर से बेरहमी से हमला कर अंकुल की हत्या कर दिया तड़प तड़प कर मौके पर अंकुल की मौत हो गई गांव के बीच हत्या की जानकारी जैसे गांव के लोगों को मिली पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया है हत्या की जानकारी जैसे ही युवक के घर तक पहुंची जानकारी मिलते ही युवक के परिवार के लोग रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए हैं पुलिस ने युवा केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है नाती अंकुल की हत्या के बाद रमनी देवी पत्नी रामलाल ने पुलिस को तहरीर दी है मृतक के घर पर गांव के लोगों की भीड़ लगी हुई है।

 

 

Taza Khabar