कौशाम्बी19 फ़रवरी 26*मनरेगा बचाओ आंदोलन को कुचलने के लिए कांग्रेसियों पर योगी की पुलिस ने चलाया था लाठी,– गौरव पाण्डेय*
*लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हुए लाठी चार्ज के विरोध में गरजे कांग्रेसी सौंपा ज्ञापन*
*कौशाम्बी* मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत लखनऊ में विगत 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में हुए विधानसभा घेराव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सहित सहित कई कार्यकर्ताओं के ऊपर कांग्रेस के इस आंदोलन को कुचलने के लिए योगी सरकार की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर लाठी चला दी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को योगी की पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा जिससे कांग्रेस के नेताओं में उबाल आ गया और इसी उबाल के चलते गुरुवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर में कांग्रेसी एकत्रित हुए और सरकार के विरोध में नारेबाजी कर कांग्रेस पार्टी कार्यालय से विरोध प्रकट करते हुए कांग्रेसी मंझनपुर स्थित जिलाधिकारी मुख्यालय पर पहुंचे और जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कौशाम्बी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के जरिए विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया इसके बाद जिलाधिकारी के जरिए राज्यपाल महोदय को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ पुलिसिया बर्बता हुई उसके खिलाफ आज कांग्रेसजनों ने धरना के माध्यम से प्रशासन और सरकार को चेताया कि कांग्रेस नेता जनता के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे थे हम सभी उनके नेतृत्व में गरीबों मजदूरों और मध्यम वर्ग बेरोजगारी,महंगाई,आदि मुद्दों को लेकर शांति पूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने के लिए विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे लेकिन इस तानाशाह भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस के आंदोलन को कुचलने के उद्देश्य से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मी द्वारा लाठी से पीट कर उन्हें घायल किया गया इसके बाद पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि 17 फरवरी को विधानसभा घेराव में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित शीर्ष के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है क्या लोकतंत्र में सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना अपराध है मनरेगा योजना भाजपा सरकार खत्म करना चाहती है यह योजना गरीबों की ताकत है इसके बाद आसिफ अल्वी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की हितकारी योजनाओं को समाप्त करना चाहती है मनरेगा जोकि प्रमुख योजना है इससे गरीबों का उद्धार होता था लेकिन वर्तमान सरकार इस योजना का नाम बदलकर इसे समाप्त करना चाहती है हम कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में इसी प्रकार से गरीबों के अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे.कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया,संतोष शुक्ला,शशि त्रिपाठी,रवि नारायण तिवारी ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,नोखे लाल यादव रमेश यादव,पुष्पेंद्र यादव (छोटू),विभा देवी,बिफई लाल,इंद्रपाल गौतम,शिवलेश मिश्रा,प्रदीप पटेल,मन्नी लाल,सुरेंद्र सरोज,राहुल यादव,राम जी सेन,सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे!

More Stories
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी19फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी19फ़रवरी26*हत्या का प्रयास करने वाला 25 हजार रुपए का इनामिया अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार*