कौशाम्बी19सितम्बर23*मनौरी बाजार में गणपति बप्पा का ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत हुआ
*मनौरी बाजार कौशांबी* जनपद में गणपति पूजा की धूम है भक्ति गणपति बप्पा मोरिया की धुन पर नाच रहे हैं ,सुबह से देर शाम तक साउंड और लाउडस्पीकर में गणपति बप्पा के गीत बज रहे हैं पूरा जनपद गणपति की पूजा भक्ति आरती कीर्तन भजन में लीन है
मनौरी बाजार में मंगलवार को श्री मां भगवती गणपति बप्पा पूजा कमेटी मनौरी के तत्वाधान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक विशाल पंडाल में गणेश भगवान की मूर्ति विधि विधान से पूजा करने के बाद स्थापित की गई जिसमे हजारों की संख्या में भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया का ढोल नगाड़े के साथ जयकारा लगाया गणपति बप्पा की मूर्ति इस बार मनौरी में दो जगह स्थापित की राकेश गुप्ता सुरेश चंद्र गुप्ता ने भी बड़े हर्षोल्लास के साथ गणपति की मूर्ति स्थापित किया और वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से गणेश महोत्सव का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से हो गया है गणेश पंडाल में सुबह से देर रात तक महिला पुरुष बच्चों की भारी भीड़ लगी रही
और पूजा कमेटी द्वारा कीर्तन मंडली द्वारा म्यूजिकल भक्ति संगीत का भी कार्यक्रम रखा गया है

More Stories
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा