October 14, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी19सितम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

कौशाम्बी19सितम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

[19/09, 20:04] +91 97926 75744: *आठवें दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन*

चायल, कौशाम्बी। स्टाम्प शुल्क में की गई बढ़ोत्तरी को लेकर चायल के अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आक्रोश जाहिर करते हुए उपनिबन्धन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उपनिबन्धन कार्यालय समेत पूरे तहसील परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मान सिंह पटेल ने बताया कि जब तक बढ़े हए स्टाम्प शुल्क को वापस नही किया जाएगा तब तक हम अधिवक्ता संघ द्वारा न्यायिक व बैनामा संबंधित किसी भी कार्य को नही किया जाएगा और यदि हमारी मांगे पूरी नही होती तो हमारा विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। अधिवक्ताओ द्वारा लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन का अब तक विभाग द्वारा कोई निर्णय नही लिया गया जबकि लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन से राजस्व के नुकसान के साथ साथ क्षेत्र की आम जनता को भी काफी परेशानी हो रही है।

*
[19/09, 20:05] +91 97926 75744: सफाई छोड़ चौराहा में कर्मी करते हैं बैठकी

कौशाम्बी। भगवतपुर ब्लाक क्षेत्र के सभी गांव में तैनात सफाई कर्मी पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं। ग्रामीणों की मानें तो यह गांव में सफाई नहीं बल्कि चौराहों में बैठक कर गपशप करते हैं। इसके पीछे वजह अफसरों की अनदेखी है।
भगवतपुर ब्लाक क्षेत्र के कई गांव में तैनात सफाई कर्मी बिना गांव की सफाई किए प्रतिमाह वेतन ले रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी बिना कार्य किए वेतन लेने वाले सफाई कर्मियों के ऊपर कार्यवाही नही करते। इससे
भगवतपुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले अनेकों गांव भारी गंदगी के चपेट में है। यदि मंदर देहमाफी, तेवारा, मेंडवारा, कठगांव, फुलवा, बिसौना, केशवपुर, अशरफपुर, जनका, आदिं गांव की नालियां गंदगी से भरी . पटी है। गंदा पानी सड़क के ऊपर से बहता है। वहीं अफसर लापरवाह सफाई कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही करते नहीं देखे जा रहे हैं, शायद यही वजह है कि ऐसे कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं।

[19/09, 20:05] +91 97926 75744: *अमृत सरोवर जाजौली में हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम*

कौशाम्बी। जिला कमांडेंट होमगार्ड विनोद कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पर्यावरण संतुलन एवं वातावरण को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने के लिए सोमवार को अमृत सरोवर जाजौली तथा महेश बाबा स्थल टेंवा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। होमगार्ड्स तथा ग्रामवासियों द्वारा अमृत सरोवर जजौली में जामुन, करौंदा एवं ऑवला सहित कुल 45 पौधों का रोपण किया। वहीं महेश बाबा स्थल टेंवा में कुल 40 पौधों का रोपण किया गया।

[19/09, 20:05] +91 97926 75744: *पीएम के व्यकित्तव व कृतित्व पर लगी प्रदर्शनी का छात्राओं ने किया अवलोकन*

कौशाम्बी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर जिला पंचायत परिसर प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जनपद स्तरीय चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी 17 सितम्बर से लगाई गई है। जिसका सोमवार को कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय, मंझनपुर की छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ ही जनपदवासियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

[19/09, 20:05] +91 97926 75744: *क्या है निक्षय मित्र योजना*

कौशाम्बी। निक्षय मित्र योजना के बारे में सीएमओ ने बताया कि निक्षय मित्र योजना टीबी से पीड़ित लोगों को गोद लेने की योजना है। इस योजना के तहत कोई भी स्वयंसेवी संस्थाए, औद्योगिक इकाई या संगठन, राजनीतिक दल या कोई भी व्यक्ति टीबी मरीज को गोद ले सकेगा। ताकि वह इलाज में उसकी मदद करा सके और उसके लिए हर माह पौष्टिक आहार की व्यवस्था करा सके। इस अभियान के तहत निक्षय मित्र बनने वाले व्यक्ति या संस्था को कम से कम एक साल के लिए और अधिक से अधिक तीन साल के लिए किसी ब्लॉक, वार्ड या जिले के टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें भोजन पोषण आदि जरूरी मदद उपलब्ध करानी होती है। इस अभियान से जुड़ने के लिए आप निक्षय पोर्टल पर रजिस्टर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 82 निक्षय मित्र हैं।

[19/09, 20:05] +91 97926 75744: *सर्वश्रेष्ठ निक्षय मित्र को राज्यपाल करेंगी सम्मानित*

*वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य*

कौशाम्बी। यदि आप निक्षय मित्र हैं, अर्थात आपने किसी टीबी मरीज को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है, तो प्रदेश की राज्यपाल आपके इस सराहनीय कार्य के लिए आपको सम्मानित कर सकती हैं। इस संबंध में राज्य क्षय नियंत्रण अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक ;क्षय ने प्रदेश के सभी जिला क्षय अधिकारियों को पत्र लिख कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ निक्षय मित्र का विवरण भी मांगा है।
दरअसल निक्षय मित्र योजना के तहत कोई भी व्यक्ति टीबी ;क्षय रोग के खिलाफ शुरू की गई राष्ट्रव्यापी जंग में अपना योगदान दे सकता है। ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी के खिलाफ जंग को मजबूती देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश ने सम्मलित प्रयासों से पोलियो और कोरोना के खिलाफ जंग जीती है, उसी प्रकार टीबी के खिलाफ जंग को जीतने के लिए सम्मिलित प्रयास किया जाना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है। इस क्रम में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान लांच किया गया। इस अभियान को जन.आंदोलन बनाने के लिए निक्षय मित्र योजना की भी शुरुआत की गई है।

[19/09, 20:05] +91 97926 75744: *जनहित कल्याण के लिए प्रतिबद्ध केंद्र व राज्य सरकार-राज्यमंत्री*

*ओसा स्थित मंडी में बीओसी वर्कर फेडरेशन कार्यक्रम को किया सम्बांधित*

कौशाम्बी। राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन,अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति ठाकुर रघुराज सिंह ने सोमवार को नवीन मण्डी समिति ओसा मंे बीओसी वर्कर फेडरेशन ऑफ इण्डिया कौशाम्बी के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
राज्यमंत्री ने मजदूरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जनहित के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा मजदूर, किसान, वंचित एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए जनकल्याणकारी योजनायें संचालित कर रहीें हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में श्रमिकों का पंजीयन निःशुल्क किया गया तथा प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक के खाते में एक.एक हजार रूपये हस्तान्तरित किये गये। कहा कि आप लोग राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने श्रमिकों से अधिक से अधिक पंजीयन कराने का आग्रह किया। जिससे श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकें। राज्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिए मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद हितलाभ योजना के अन्तर्गत पुत्र होने पर 20 हजार रुपये एवं पुत्री होने पर 25 हजार रुपयें की आर्थिक सहायता दी जायेगी तथा मातृत्व हितलाभ के तहत महिला श्रमिकों को पंजीकरण के उपरान्त दो प्रसवों तक 3 माह का वेतन दिया जाएगा तथा पुरूष कर्मकारों की पत्नियों को भी इस योजना के अन्तर्गत लाभ की परिधि में लाते हुए 6 हजार दो किस्तों में दिया जायेंगा। कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत श्रमिक की पुत्री के विवाह हेतु 55 हजार रुपयें तथा अगर वह अपनी पुत्री का विवाह श्रमिक बेटियों की सामूहिक विवाह योजना के तहत करता है, तो उसे 65 हजार रुपयें की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। अन्तर्जातीय विवाह करने पर 61 हजार रूपये की धनराशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि निर्माण कर्मकार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के तहत श्रमिक की कार्य स्थल पर या कार्य स्थल पर जाने के दौरान या कार्य स्थल से वापस घर आने के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में 5 लाख रुपयें, स्थायी विकलांगता की स्थिति में 3 लाख रुपयें तथा आंशिक विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपयें की आर्थिक मदद दी जाती है। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल से इतर दुर्घटना के फलस्वरूप निर्माण श्रमिक की अस्थायी आंशिक विकलांगता की स्थिति मंे श्रमिक को एक मुश्त एक लाख की सहायता प्रदान की जाती है। अपंजीकृत श्रमिक की कार्य के दौरान दुघर्टना होने पर 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह भाी कहा कि गम्भीर बीमारी सहायता योजना के अन्तर्गत श्रमिक एवं उसके परिवार के सदस्यों की प्रदेश सरकार के नियंत्रणाधीन किसी सरकारी स्वायत्तशासी चिकित्सालय में कराये गये इलाज के व्यय की जितनी भी धनराशि होगी, उसकी प्रतिपूर्ति की जाती है। उन्होंने कहा कि संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत श्रमिक के बच्चों के पढ़ाई के लिए विभाग की ओर से अगर बच्चा प्राथमिक स्कूल में पढ़ता है तो .2000 एकमुश्त प्रदान किया जायेंगा। इसी प्रकार कक्षा.06 से 10 में पढ़ता है तो 2500, कक्षा.11 एवं 12 तक के लिए 3000, स्नातक के लिए रुपये.12000, परास्नातक के लिए 24000 तथा आईटीआई पॉलीटेक्निक के लिए 12000 एकमुश्त दिये जाने का प्राविधान है। उन्होंने कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना तथा महात्मॉ गॉधी पेंशन योजना सहित आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

Taza Khabar