कौशाम्बी19नवम्बर23*अलीगढ़ से भागे बालक को बरामद कर कौशांबी पुलिस ने परिजनों को सौपा*
*कोखराज कौशाम्बी* अलीगढ़ जनपद में परिजनों से नाराज होकर भागे बालक को कौशांबी पुलिस ने बरामद कर लिया है और फोन के जरिए अलीगढ़ पुलिस को सूचना दी है अलीगढ़ पुलिस के साथ परिजन कौशांबी आए हैं और बालक को देखकर प्रसन्न हो गए हैं जानकारी के मुताबिक करण सिंह उम्र 14 वर्ष पुत्र विनोद कुमार निवासी नगला धारक पुर थाना बेलौर जिला अलीगढ़ घर से भाग कर भरवारी स्टेशन पर आ गया था, उसके द्वारा बताए नंबर पर संपर्क करने पर पुलिस को जानकारी हुई कि उसके परिजनों द्वारा थाना बन्ना देवी अलीगढ़ में गुमसूदगी की तहरीर दी गई है आरपीएफ की निगरानी में बालक को रख कर चौकी प्रभारी सुरेंद्र पासवान द्वारा आवश्यक पुछताछ व कार्यवाही के उपरांत आज सीडब्ल्यूसी मंझनपुर के समक्ष पेश किया गया,मौके पर अलीगढ़ पुलिस के साथ बालक के परिजन भी उपस्थित रहे , आवश्यक कार्यवाही के बाद सीडब्ल्यूसी मंझनपुर द्वारा बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
More Stories
कानपुर नगर 15 सितंबर 26*नवनिर्मित थाना बिल्हौर का पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया उद्घाटन एवं निरीक्षण*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *सीमांचल का सितारा डूबा : जनाब अब्दुल ज़लील मस्तान सुपुर्द-ए-खाक*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *जिलाधिकारी ने किया सहयोग शिविर का निरीक्षण