कौशाम्बी19दिसम्बर*जनसंवाद में चायल विधायक संजय गुप्ता ने योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया*
*विधायक चायल संजय गुप्ता ने देवदानी गया प्रसाद यादव को माला पहनाकर अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित*
*कौशाम्बी* विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने रविवार को विधानसभा चायल के मूरतगंज ब्लाक के जलालपुर बोरियो में रामभवन सरोज के अगुवाई में जनसंवाद का कार्यक्रम किया।
जनसंवाद के दौरान विधायक चायल संजय गुप्ता ने कहा कि आज योगी सरकार ने गरीब किसान नौजवान के लिए कई कल्याणकारी योजनाये चलाकर आम जनमानस के हित में काम किया है।
इस मौके पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी भयावाह महामारी आने के बाद भाजपा सरकार ने मुफ्त राशन दे कर गरीबों को सहायता देने का काम किया है और किसानों को किसान सम्माननिधि जैसी योजनाए चलाकर किसान हित में भाजपा सरकार ने काम किया है विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए तत्काल धन आवंटन कर बीमार लोगों को राहत प्रदान किया गया है विधायक ने योगी और मोदी की सभी योजनाओं को एक-एक करके गिनाया, विधायक श्री गुप्ता ने कार्यक्रम में मौजूद देवदानी गया प्रसाद यादव को माला पहनाकर अंग वस्त्र से सम्मानित किया साथ ही विधायक ने वहां पर उपस्थित बेटियों से कुछ प्रश्नोत्तरी करते हुए अपने देश और प्रदेश व जिले के बारे में पूछा विधायक ने सभी बच्चियों को पुरस्कृत करते हुए एक एक बैग उपहार में दिया जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री दीपचंद्र दिवाकर,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष काजू राममिलन चौधरी, जिला महामंत्री सूरज यादव, जिला पंचायत सदस्य रामनरेश पासी, राजन सरोज, भूत अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, रामभवन सरोज बीरेंद्र फौजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा पवन त्रिपाठी राहुल मिश्रा दयाराम पाल पंकज सिंह महफूज आलम सहित हजारो स्थानीय लोग उपस्थित रहे

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*