कौशाम्बी18सितम्बर23*3 दिन से पुलिस हिरासत में रहा युवक अचानक हुआ गायब*
*कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बारातफ़ारिक गांव के सरकारी स्कूल के शौचालय में बोरिंग के कनेक्शन का स्टेबलाइजर चोरी करने के आरोप में गांव के चर्चित आरोपी सूरज बली के बेटे आशु को पुलिस ने 16 सितंबर को गिरफ्तार किया आशु को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अपने साथ कोर्राई पुलिस चौकी ले कर आई और पुलिस जनों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की सूत्रों की माने तो आशु ने स्टेबलाइजर चोरी की बात कबूल की गांव वालों ने जब चौकी पुलिस से पूछा तो पुलिस ने कहा कि आशु को जेल भेजा जाएगा शनिवार से पुलिस हिरासत में मौजूद आशु सोमवार की दोपहर अचानक लापता हो गया अचानक आशु पुलिस चौकी से कैसे भाग गया है या फिर भगा दिया गया है या उसके साथ कुछ और हो गया है यह तो विभाग के लिए बडी जांच का विषय है लेकिन पुलिस हिरासत से आशु का अचानक गायब होना चर्चा का विषय बन गया है क्षेत्र के लोगों ने पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुलिस चौकी से आशु के भाग जाने के मामले की जांच कर दोषियों को दंडित किए जाने के साथ-साथ आशु को गिरफ्तार करने की मांग की है
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी9792121202*

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*