February 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी18फ़रवरी26*मूरतगंज ब्लॉक की स्वास्थ्य टीम द्वारा बड़े गांव में किया गया विशेष कैंप का आयोजन*

कौशाम्बी18फ़रवरी26*मूरतगंज ब्लॉक की स्वास्थ्य टीम द्वारा बड़े गांव में किया गया विशेष कैंप का आयोजन*

कौशाम्बी18फ़रवरी26*मूरतगंज ब्लॉक की स्वास्थ्य टीम द्वारा बड़े गांव में किया गया विशेष कैंप का आयोजन*

*हर्रायपुर कौशांबी* मूरतगंज ब्लॉक की स्वास्थ्य टीम द्वारा बड़े गांव में दिनांक 18/02/2026 को विशेष कैंप का आयोजन किया गया जिसमें गांव क्षेत्र की तमाम महिलाएं और पुरुष उपस्थित हुए और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की अभियान के दौरान गांव में कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए टीम द्वारा घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सत्यापन एवं पंजीकरण किया गया।ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार लाभ की जानकारी दी गई योजना से संबंधित अस्पतालों एवं उपचार प्रक्रिया की जानकारी साझा की गई।गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष परामर्श दिए गए गर्भवती महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। उन्हें नियमित जांच टीकाकरण एवं पोषण के महत्व के बारे में बताया गया।सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने के लाभ समझाए गए निःशुल्क प्रसव सुविधा जननी सुरक्षा योजना अन्य सरकारी लाभ की जानकारी दी गई सुरक्षित प्रसव एवं विशेषज्ञ देखभाल नवजात शिशु की निःशुल्क देखभाल की जानकारी दी गई कार्यक्रम में गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं आयुष्मान योजना एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति सकारात्मक रुचि दिखाई।