कौशाम्बी18फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कुछ खास खबरें
[18/02, 6:12 pm] +91 88401 88542: *सफाई के दौरान ई-रिक्शा न हटाने पर चालक और दैनिक सफाई कर्मी में हुई नोकझोंक*
*नगर पंचायत चायल ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का थानेदार सहित अधिकारियों को पत्र लिखकर ई रिक्शा चालक और उसके साथियों पर कार्रवाई की मांग*
*मामले को तूल देने और दैनिक कमी को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने के इस मामले में अधिशासी अधिकारी को भुगतना पड़ सकता है दण्ड*
*कौशाम्बी* नगर पंचायत चायल में छोटी-छोटी बातों पर राजनीतिक रंग दिया जाने लगा है जिससे जहां सरकार के स्वच्छ छवि पर दाग लग रही है वही नगर पंचायत का कार्य बाधित हो रहा है रविवार की सुबह नगर पंचायत के गिरिया खालसा रोड पर दैनिक सफाई कर्मी सूरज पुत्र राधेश्याम सफाई कर रहा था इसी बीच वहां पर शादाब का बेटा ई रिक्शा खड़ा कर दिया सफाई के दौरान ई रिक्शा हटाने की बात कही गई लेकिन शादाब के बेटे ने ई रिक्शा नहीं हटाया जिस पर सफाई कर्मचारियों ने कई लोगों के साथ मिलकर ई रिक्शा को धक्का मार कर धकेल दिया जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई शादाब और उसका साथी अनीश आदि ने ई रिक्शा धकेलने का विरोध किया जिस पर सफाई कर्मी भी आग बबूला हो गया देखते-देखते दोनों तरफ से गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई मामले की सूचना सफाई कर्मी ने नगर पंचायत को दिया है सफाई कर्मी ने भी पिपरी थाने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट गाली गलौज और जाति सूचक शब्दो से अपमानित करने का आरोप शादाब और अनीश पर लगाया है आम जनता की समस्याओं पर न खुलने वाला नगर पंचायत का कार्यालय रविवार होने के बाद नगर पंचायत चायल का कार्यालय खुल गया सफाई कर्मी के समर्थन में नगर पंचायत के कर्मचारी अधिकारी उतर आए और सफाई कर्मी के साथ नोक झोक के इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने गाली गलौज मारपीट करने जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने आदि की तहरीर थानेदार को देते हुए उच्च अधिकारियों को प्रतिलिपि भेज दी है जब कि यह सफाई कर्मी नगर पंचायत में दैनिक कमी के पद पर तैनात और दैनिक कमी को राज्य कर्मचारी का दर्जा नही मिल सकता है इस बात की जानकारी अधिशासी अधिकारी को होने के बाद भी उन्होंने जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक अपर जिला अधिकारी उप जिला अधिकारी क्षेत्र अधिकारी को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया है सफाई कर्मी और ई रिक्शा चालक के बीच नोकझोंक के मामले में अधिशासी अधिकारी द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने का पत्र लिखा जाना बेहद चर्चा का विषय बन गया है उन्होंने इस मामले को तूल देने का क्यों प्रयास किया है क्या उन्हें कानून नियम की जानकारी नहीं है कि प्राइवेट कमी को शासकीय दर्ज नहीं दिया जा सकता है जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक अपर जिलाधिकारी उप जिला अधिकारी और क्षेत्राधिकारी को अधिशासी अधिकारी चायल द्वारा गुमराह किए जाने के इस मामले में यदि आला अधिकारियों ने जांच कराई तो सफाई कर्मी और ई रिक्शा चालक का नोकझोंक का मामला बेहद गंभीर नहीं दिखाई पड़ेगा मामले को तूल देने और दैनिक कमी को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने के इस मामले में अधिशासी अधिकारी को दण्ड भुगतना पड़ सकता है।
[18/02, 6:26 pm] +91 90562 79220: *लाखों की चोरी की घटना को तीन दिन बीते ना मुकदमा दर्ज हुआ ना लगा सुराग*
*कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा पुलिस चौकी के अंतर्गत कोडर कैनी निजाम पुर नौगीरा निवासी बुधराम पुत्र राम सरन के घर में 15 फरवरी 2024 की रात को लगभग दो बजे बाहर की तरफ से दीवार काट कर नीचे से जमीन खोद कर चोर घर के अंदर घुस गए और गृहस्वामी की पुत्री वा बहु के सोना चांदी के बने जवाहरात सोने की बनी झुमकी सोने की लाकेट चांदी की पायल चांदी की करधनी 21हजार रुपया नगद चोरी कर ले गए उसी रात एक गांव में दो जगह चोरी हुई थी सूत्रों से पता चला कि घटना में उसी गांव के निवासी का हाथ था पुलिस चौकी में तहरीर देने के तीन दिन बाद तक पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाई नही हुई चोरी की घटना में ना तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है ना आरोपियों की गिरफ्तार करने का प्रयास किया है ना हीं घटना का खुलासा पुलिस कर सकी है जिससे चौकी पुलिस की निष्क्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है
[18/02, 7:12 pm] +91 96216 39625: *खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी दे रहे भ्रष्टाचार को बढ़ावा*
*भगवतपुर ब्लाक क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों में तेजी से फैल रहा भ्रष्टाचार का मकड़जाल*
*प्रयागराज।**भगवतपुर ब्लाक क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का मकड़जाल तेजी से फैल रहा है। भ्रष्टाचार का मकड़जाल धीरे – धीरे पूरे सिस्टम को जकड़ते हुए नजर आ रहा है जिसके चलते भगवतपुर ब्लाक क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों में तेजी से फैल रहे भ्रष्टाचार के मकड़जाल का सफाया होना असम्भव लग रहा है। तमाम ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता उच्चाधिकारियों द्वारा निष्ठापूर्वक जांच करा ली जाए तो जांच की आंच में ब्लाक स्तर के कई अधिकारी झुलसते हुए नजर आएंगे।
भगवतपुर ब्लाक अंतर्गत कई ग्राम पंचायत ऐसे हैं जहां पर ग्राम प्रधानों के द्वारा गुणवत्ताविहीन एवं मानकविहीन कार्य कराकर ग्राम विकास योजनाओं का पैसा निकाला जा चुका है लेकिन उक्त योजना का लाभ सही तरीके से लोगों को नहीं मिल रहा है। भगवतपुर ब्लाक क्षेत्र के गांवों में योगी सरकार द्वारा जनहित में संचालित की गई योजना का लाभ पूर्णरूप से लोगों तक आसानी से नहीं पहुंच रहा है जिसके चलते योगी सरकार की छवि आम जनमानस के बीच तेजी से धूमिल हो रही है।
नाली, खड़ंजा, स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप रिबोर, हैंडपंप मेंटेनेंस एवं मनरेगा सहित अन्य कार्यों में ग्राम प्रधानों के द्वारा भारी भरकम घोटाला किया गया है। कमीशनखोरी के चलते खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम प्रधानों के द्वारा ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की जांच किए बिना ही धनराशि अवमुक्त कर रहे हैं। यदि निष्ठापूर्वक भगवतपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों की जांच उच्चाधिकारियों द्वारा कराई गई तो लगभग करोड़ों रुपए का घोटाला तमाम ग्राम पंचायतों से निकलकर बाहर आना तय है।
[18/02, 7:52 pm] +91 96216 39625: *यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत*
*कौशांबी।**यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र काशिया ककोढा से ड्यूटी पूर्ण करने के बाद घर वापस लौटते समय दो बाइक आपस में टकरा गई जिसमे चरवा थाना क्षेत्र के निंबिहा गांव निवासी पीआरडी जवान राकेश उम्र 46 वर्ष पुत्र दर्शन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल पीआरडी जवान को एंबुलेंस की मदद से इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल पीआरडी जवान को प्रयागराज रिफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीआरडी जवान की मौत की खबर सुनकर परिजन और रिश्तेदारों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पीआरडी जवान अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़ गए। अश्रुपूरित नेत्रों से परिजन और रिश्तेदारों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है
[18/02, 7:54 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *निरोधात्मक कार्यवाही में 16 अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशांबी* जनपद में अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना करारी से 05 थाना सराय अकिल से 03 थाना पिपरी से 03 थाना सैनी से 01 थाना कडाधाम से 04 कुल 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालन माननीय न्यायालय किया गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी9648709715*
[18/02, 7:55 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *वाहन चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*
*कौशांबी* जनपद में चलाए जा रहे यातायात से संबंधित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध साधन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान दो पहिया चार पहिया वाहनों को चेक किया गया यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 37 वाहनों का ई-चालान किया गया एवं 02 वाहनों को सीज किया गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[18/02, 7:55 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *एनडीपीएस एक्ट से वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*
*कौशांबी* जनपद थाना सैनी पुलिस उप निरीक्षक अरुण कुमार मौर्य मय हमराह पुलिस बल द्वारा म0अ0स0 09/20 एनडीपीएल एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त बच्चू लाल उर्फ गोरेलाल पुत्र बांकेलाल निवासी बीच का पुरवा अझुवा थाना सैनी जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[18/02, 7:55 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *वाराणसी से संबंधित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*
*कौशांबी* जनपद थाना पश्चिम शरीरा पुलिस उप निरीक्षक विपिन यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा म0अ0स0 325/23 धारा 406/323/504/506 भादबि थाना सारनाथ जनपद वाराणसी से संबंधित वारंटी अभियुक्त ब्रजराज सिंह पुत्र स्वर्गीय जागेश्वर सिंह निवासी ग्राम चम्पाहा बाजार थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[18/02, 7:56 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *बिजनौर में सिपाही भर्ती परीक्षा देने निकले दो सगे भाइयों की मौत*
*उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने घर से निकले दो सगे भाइयों का वर्दी का सपना अधूरा ही रह गया। नूरपुर थानाक्षेत्र से आज परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।*
*जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र शिवाला कलां के गांव मुरहाट निवासी दो सगे भाई कुलवंत(25) व बिटटू(19) पुत्रगण मलूक सिंह शनिवार की रात करीब दो बजे बाइक से धामपुर नूरपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह गांव ढेला अहीर के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।*
[18/02, 7:56 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *यूपी बेसिक शिक्षकों को राहत: पढ़ाने के अलावा अब शिक्षक नहीं करेंगे कोई अन्य काम, मीटिंग भी स्कूल टाइम के बाद।*
लखनऊ।
बेसिक शिक्षा में स्कूल के समय में पठन-पाठन के अतिरिक्त अन्य कामों, बैठक, प्रशिक्षण आदि पर रोक लगेगी। शिक्षकों से विद्यालय अवधि में पढ़ाई के अतिरिक्त कोई और काम नहीं कराने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व से तय न्यूनतम 240 शैक्षिक दिवस पढ़ाई अनिवार्य रूप से कराने और जरूरत पर अतिरिक्त कक्षाएं चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।शासन ने टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर शैक्षणिक काम व समय अवधि का निर्धारण किया है। नए सत्र में इसे प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। शिक्षण अवधि में विभाग के प्रशिक्षण के अतिरिक्त कोई विद्यालय से बाहर नहीं जाएगा। बीएसए-बीईओ इस दौरान किसी तरह का प्रशिक्षण व बैठक नहीं करेंगे, अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी। बैंकिंग के सभी काम ऑनलाइन करने को कहा गया है।महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा है कि अधिष्ठान संबंधी काम के लिए शिक्षक बीएसए-बीईओ कार्यालय नहीं जाएंगे, इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। अगर ऐसा होता है तो बीएसए-बीईओ का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। स्कूल टाइम में शिक्षक अगर अनुपस्थित मिलते हैं तो उनका वेतन काटा जाएगा। शिक्षकों को कार्यालय के काम के लिए बीएसए-बीईओ संबद्ध नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि निःशुल्क किताब वितरण, डीबीटी व अन्य किसी भी सामग्री का वितरण शिक्षक विद्यालय अवधि के बाद करेंगे। शिक्षक संकुल बैठकों का आयोजन स्कूल टाइम के बाद किया जाए। पीटीएम व छात्रों के घर भ्रमण भी विद्यालय अवधि के बाद करेंगे। यह भी निर्देश दिया गया है कि शिक्षक 15 मिनट पहले आकर व 30 मिनट बाद रुककर अगले दिन की रूपरेखा बनाएं। विभाग की ओर से निर्धारित 12 पंजिकाओं के डिजिटलाइजेशन के लिए भी काम करें।
[18/02, 7:56 pm] +91 99191 96696: *बीएसए के निरीक्षण में खुली चौपट शिक्षा व्यवस्था की पोल खंड शिक्षा अधिकारियों पर नहीं हुई कार्यवाही*
*एक दिन के निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने के बाद एक शिक्षक निलम्बित छह शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक*
*कौशाम्बी।* कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान खराब भोजन शिक्षकों की अनुपस्थिति सहित तमाम खामियां मिलने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी हरकत में आए और तमाम विद्यालयों को आनन फानन में चेक कर दिया जहां तमाम खामियां मिली अब सवाल उठता है कि खंड शिक्षा अधिकारी इसके पहले क्या कर रहे थे क्या उनकी जवाब देही नहीं बनती की चौपट शिक्षा व्यवस्था की चेकिंग करके अध्यापकों पर कार्यवाही करें और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाएं लेकिन चौपट शिक्षा व्यवस्था को सुधार करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों ने पहल नहीं की है जिससे पूरे जिले की परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था चौपट है जिले के दो तिहाई से अधिक परिषदीय स्कूलों के शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाने के बाद विद्यालय से गायब हो जाते हैं यह प्रतिदिन का कारनामा है लेकिन उसके बाद भी बेसिक शिक्षा अधिकारी लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई करते नही दिख रहे हैं और ना ही खंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्यवाही करने का साहस बेसिक शिक्षा अधिकारी कर पा रहे हैं जिले के परिषदीय विद्यालयों की पूरी शिक्षा व्यवस्था शिक्षक नेताओं के सहारे संचालित हो रही है बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा ने बीआरसी मंझनपुर व सरसवां के सात विद्यालयों का निरीक्षण किया। एक दिन के निरीक्षण में ही पूरी परिषदीय शिक्षा व्यवस्था चौपट दिखाई पड़ी है।
निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने एक शिक्षक को निलंबित करते हुए पांच शिक्षकों का एक माह का तो दूसरे एक शिक्षक का एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। बीएसए की कार्रवाई से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में हड़कंप है।
बीएसए ने बीआरसी मंझनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय भेलखा का निरीक्षण किया। यहां पर प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद मिश्र व सहायक अध्यापक परितोष सिंह द्वारा उपस्थिति पंजिका में निरीक्षण के दौरान हस्ताक्षर बनाया गया। इसके अलावा विद्यालय परिसर में गंदगी का अम्बार पाया गया। बीएसए ने दोनों शिक्षकों का फरवरी माह का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय भेलखा का निरीक्षण किया। यहां तैनात शिक्षक संदीप कुमार सोनकर से कम्पोजिट ग्रांट उपभोग की जानकारी चाही गई तो वह सही उत्तर नहीं दे सके। इस पर बीएसए ने उनका फरवरी माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी बीआरसी सरसवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय भवंनसुरी पहुंचे। यहां पर इंचार्ज अध्यापक नितिन कुमार यादव बगैर सूचना के अनुपस्थित मिले। मामले को गम्भीरता से लेते हुए बीएसए ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय हटवा अब्बासपुर का निरीक्षण किया। यहां पर बीएसए को सबकुछ ठीक ठाक मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय डेढ़ावल में निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय प्रकाश अनुपस्थित पाए गए। इस पर बीएसए ने उनका माह फरवरी का वेतन भुगतान रोक दिया है। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय डेढ़ावल का निरीक्षण किया। यहां पर प्रधानाध्यापक आकाश सिंह के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में बने थे पर वह अनुपस्थित मिले। इसके अलावा शिक्षा मित्र कल्पना सिंह अनुपस्थिति रहीं। बीएसए ने प्रधानाध्यापक का एक माह का बेतन रोक दिया है शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन भुगतान रोक दिया। अंत में बीएसए ने कम्पोजिट विद्यालय पुनवार का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होने बच्चों की उपस्थिति व शैक्षिक स्तर बढ़ाने पर जोर देते हुए शिक्षकों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान बीएस द्वारा की गई कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कम्प है।
[18/02, 8:31 pm] +91 99191 96696: *यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में कौशाम्बी में पहले दिन 2360 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा*
*कौशाम्बी।* जिले में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन की परीक्षा अधिकारियो के कुशल नेतृत्व एवम संचालन में सकुशल संपन्न हो गई,कौशाम्बी जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर पहले दिन शनिवार को प्रथम पाली व द्वितीय पाली में 17 हजार 376 अभ्यर्थियों को बैठना था।प्रथम पाली की परीक्षा में 8688 में 1184 व द्वितीय पाली की परीक्षा में 8668 में 1176 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। कुल 17 हजार 376 में से मात्र 15 हजार 10 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दिया और 2360 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से पूर्व ही जिला व पुलिस प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इसके अलावा तीन जोनल व छह सेक्टर मजिस्ट्रेट दिनभर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। डीएम राजेश राय,एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ डीआईओएस एसएन यादव ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर नकल विहीन परीक्षा का जायजा लिया।वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत शनिवार को परीक्षा के दौरान एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी प्रेम कुमार गौतम के साथ एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव,एएसपी अशोक कुमार वर्मा परीक्षा केंद्र पहुंच सुरक्षा की व्यवस्था देखी।
[18/02, 8:31 pm] +91 99191 96696: *डीएम,एसपी ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,चेक की पुलिस ड्यूटी,*
*कौशाम्बी।* डीएम राजेश कुमार रॉय और एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की परीक्षा के दृष्टिगत जनपद कौशाम्बी के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था मे लगे पुलिस कर्मियों को चेक किया तथा परीक्षा को नकल विहीन सकुशल संपन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
[18/02, 8:31 pm] +91 99191 96696: *शिविरार्धियो को योगाभ्यास एवं प्रार्थना से प्रारंभ हुआ सात दिवसीय विशेष शिविर*
*जल संरक्षण जागरूकता के अंतर्गत गांव में रैली निकालकर ग्राम वासियों को जल की महत्ता का पाठ पढ़ाया*
*कौशाम्बी।* महामाया राजकीय महाविद्यालय कौशांबी के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना कौशाम्बी के नोडल अधिकारी डॉ पवन कुमार द्वारा शिविरार्धियो को योगाभ्यास एवं प्रार्थना से प्रारंभ कराया । योगाभ्यास के उपरांत छात्र-छात्राएं गांव यूसुफपुररारा मे जल संरक्षण जागरूकता के अंतर्गत गांव में रैली निकालकर ग्राम वासियों को जल की महत्ता का पाठ पढ़ाया एवं नुक्कड़ नाटक भावना , कल्पना , सदफ, मुस्कान, हिमांशु ,कोमल आदि की टीम द्वारा प्रस्तुत कर जन जागरूकता का प्रयास किया ।
भोजन के उपरांत बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि ओसा वार्ड के पार्षद अमित सोनकर ने कहा कि जल है तो जीवन है। जल के अभाव में इस पृथ्वी के जीव जंतुओं का कोई अस्तित्व नहीं है। यदि आज हम जल का संरक्षण नहीं करेंगे तो आने वाली पीढियां को पानी पेट्रोल पंप की तरह जा कर खरीदना पड़ेगा । डॉ अनिल कुमार ने बताया कि जल पृथ्वी पर सामान्य ताप पर तरल अवस्था में पाया जाने वाला अद्भुत तत्व है सर्वशुलभता के कारण हम इसके महत्व को अनदेखा कर देते हैं ।स्वयं सेविका ज्योति ने जल संरक्षण जागरूकता पर अपना भाषण दिया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ पवन कुमार ने बताया कि दुनिया में जल का जिस तरह से दोहन हो रहा है विद्वानों का कहना है कि अगला विश्व युद्ध जल के लिए ही होगा lसांस्कृतिक सत्र के अंतर्गत शिवरात्रियों ने मनोरंजन किया कार्यक्रम का संचालन शशि भूषण ने किया l
[18/02, 9:25 pm] +91 99191 96696: *पूर्व डीएम का आदेश तो नहीं मानते थे सीएमओ क्या वर्तमान डीएम सीएमओ को कानून का करा पाएंगे पालन*
*अग्नि सुरक्षा यंत्रों के विपरीत चलने वाले सैकड़ो अस्पताल को वर्षों पूर्व बंद कराए जाने की अग्निशमन विभाग ने डीएम से की थी सिफारिश नहीं हुआ आदेश का पालन*
*कौशाम्बी।* जिले के विभिन्न चौराहे कस्बे बाजार मुख्यालय सहित तमाम स्थानों पर एनजीटी के नियमों के विपरीत सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर अवैध तरीके से मानक विहीन अस्पताल नर्सिंग होम का संचालन करने में कथित चिकित्सक लगे हैं तमाम ऐसे अस्पताल हैं जिनके पास नर्सिंग होम अस्पताल की शर्तें नहीं पूरी होती है लेकिन उन्हें भी रजिस्ट्रेशन दे दिया गया है और तमाम अस्पताल ऐसे हैं जिनके पास रजिस्ट्रेशन ही नहीं है योग्य चिकित्सक नहीं है फर्जी नाम से रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं मानक के विपरीत चलने वाले इन अस्पतालों को बंद कराने के लिए अग्निशमन विभाग ने दो वर्षों पूर्व तत्कालीन जिला अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया था तत्कालीन जिला अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल बंद करने का निर्देश दिया लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वर्षों बाद भी अवैध अस्पतालों को बंद नहीं कराया है आखिर एक तरफ मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम अवैध अस्पतालों को बंद करने का निर्देश दे रहे हैं लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी तानाशाही पर उतारू है वह सरकार का आदेश नहीं मानते हैं और मनमानी तरीके से नियम विरुद्ध तरीके से चलने वाले अस्पतालों क्लीनिक के संचालक को बढ़ावा दे रहे हैं जहां कुशल अनुभवी योग्य चिकित्सक नहीं है अनुभवहीनता के चलते आए दिन इन अवैध अस्पतालों में इलाज में मरीजों की मौत होती है मौत होने के बाद भी अस्पताल नहीं सीज किए जाते हैं जिन अस्पतालों को सीज कर दिया जाता है कुछ दिन बाद उन अस्पतालों को खोलकर बिना किसी अधिकार के फिर संचालन शुरू हो जाता है आखिर स्वास्थ्य विभाग की अब्यवस्था कब तक कौशांबी जिले में चलती रहेगी क्या वर्तमान जिला अधिकारी सीएमओ को कानून का पाठ पढ़ाएगे कानून नियम के विपरीत चलने वाले अस्पतालों को बंद कराया जाएगा या फिर अंधेरगर्दी चौपट राजा की तरह कौशांबी की स्वास्थ्य व्यवस्था चलती रहेगी यह कौशाम्बी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है।

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।