कौशाम्बी18अगस्त24*एम बी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस*
*कौशाम्बी* ओसा मंझनपुर स्थित एम वी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद वीर शहीदो और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय की चेयरपर्सन मधुपति प्रगति प्राप्ति आकृति का स्वागत बैंड टीम ने किया। उसके बाद मधुपति द्वारा दीप प्रज्वलन व ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ऐसा देश है मेरा व तेरी मिट्टी में मिल जाऊं जैसे गीतों से किया गया।स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उपस्थित लोगों ने जिसकी सराहना की इसी मौके पर हेड बॉय आशुतोष यादव और हेड गर्ल अर्पिता सिंह चुनी गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण देव सिंह राय ने अपनी देशभक्ति से ओतप्रोत अभिव्यक्ति भी बच्चों के सामने रखी और उन्होंने आज़ादी का महत्त्व बताया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय प्रांगण को तिरंगे से सजाया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संदीप कुमार, संदीप मिश्र, फ़हीम खान, अंजली सिंह, निधि गुप्ता, विवेक कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा। विकास त्रिपाठी, नीलम त्रिपाठी, रितु चौरसिया व स्काउट एंड गाइड के शिक्षक मनीष कुमार व नम्रता विश्वकर्मा आदि ने भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया

More Stories
मथुरा 23 फरवरी 26*थाना छाता पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*
पूर्णिया बिहार 23 फरवरी 26* पटना में जनगणना-2027 पर राज्यस्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित
पूर्णिया बिहार 23 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रक्तदान शिविर में 30 पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान