कौशाम्बी18अक्टूबर23*गरीबों के पेट पर कहर बनकर चला नगर पंचायत का बुलडोजर*
*तहसील चायल के नगर पंचायत चायल ईओ व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चला नगर पंचायत का बुलडोजर*
*कौशांबी* तहसील चायल के चायल खास में रोड के किनारे गोमती लगाकर रोज कमाने खाने वालों व छप्पर बना कर अपने परिवार का पेट पालने के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर घर चलाते वालो के रोजगार पर बुधवार को नगर पंचायत चायल का बुलडोजर कहर बन कर चला है जिससे तमाम लोगों के सामने रोटी की दिक्कत आ गई है पति की मौत के बाद एक विधवा महिला छप्पर डालकर तीन बच्चो का पेट पालती थी छप्पर में दुकान लगाकर अपना कमाई करते थे लेकिन नगर पंचायत का बुलडोजर चलने से कमाई का साधन बंद हो गया इसी तरह और भी गरीब दुकान लगाकर अपना व अपने परिवार का पेट पालते थे। चायल ईओ से जब बात इस पर की गई तो उन्होंने कहा इन10 लोगों को पहले नोटिस दिया गया था वही मौजूद लोगों से जब इस बात पर चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि नोटिस 10 ही लोगों को क्यों दी गयी रोड किनारे पटरी पर और भी ऐसी कई दुकाने हैं जिस पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है तो फिर इन 10 लोगों को ही नोटिस क्यों दी गयी वहीं लोगों में इस बात की भी चर्चा रही कि गांव में ऐसी बहुत सी जीएस व तालाबी नंबर है जिस पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। उन पर नगर पंचायत का बुलडोजर कब चलेगा वही बुलडोजर चलने के दौरान लोगों से पुलिस प्रशासन व ईओ की इस दौरान नोक झोंक भी हुई। वही देखा जाए तो लोगों द्वारा पटरी पर अपनी दुकान लगा ली जाती है जिससे आए दिन जाम की स्थिति भी बन जाती है जिससे आने-जाने वालों को भी काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*