November 16, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी17सितम्बर25*प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को प्रदान किया प्रशस्ति प्रमाण-पत्र*

कौशाम्बी17सितम्बर25*प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को प्रदान किया प्रशस्ति प्रमाण-पत्र*

कौशाम्बी17सितम्बर25*प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को प्रदान किया प्रशस्ति प्रमाण-पत्र*

*कौशांबी।* प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात/प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आज उदयन सभागार में आयोजित “स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार” कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली मुख्य सेविका-केसरी यादव, मंजू सिंह, मधु शुक्ला, अशोक देवी एवं ऑगनबाड़ी कार्यकत्री-पदमा, साधना, अंकिता मौर्य, मंजुला यादव एवं पूनम साहू को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार उन्हांने उत्कृष्ट कार्य करने वाली ए.एन.एम.-अन्नपूर्णा, पूजा यादव, ममता निषाद एवं आशा संगिनी-संतरा देवी, सुमन प्रजापति, ललिता देवी, आशा देवी तथा आशा-यमुनेश्वरी, रेखा देवी व पिंकी देवी को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया।प्रभारी मंत्री ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं ओ.डी.ओ.पी. टूलकिट में चयनित लाभार्थियों-नीलम, कुसमा देवी एवं वन्दना देवी को सिलाई मशीन तथा नीता को वाशिंग मशीन व शिवरानी को ओ.डी.ओ.पी. केला टूलकिट प्रदान किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-डायट प्राचार्य निधि शुक्ला, प्रधानाचार्य नीरज केसरी व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने एग्रीजंक्शन योजनान्तर्गत चयनित लाभार्थियों-ओम प्रकाश, जालिम सिंह, अंकित कुमार, अंशुमान सिंह, अमन कुमार, मो. समद व राजेन्द्र कुमार को प्रमाण-पत्र तथा लाभार्थी-प्रेम हरि व राजेश कुमार को पावर स्प्रे मशीन प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने कृषकों को तोरिया मिनीकिट भी प्रदान किया प्रधानमंत्री द्वारा धार, मध्य प्रदेश में “स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार” का शुभारम्भ एवं 8वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ आदि कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण उदयन सभागार में किया गया तथा उपस्थित मा. जनप्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुना।

[17/09, 8:28 pm] +91 99191 96696: *प्रभारी मंत्री ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ एवं रक्तदाताओं को दिया प्रमाण पत्र*

*कौशांबी।* प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात/प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आज सेवा पखवाड़ा-राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” के उपलक्ष्य में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के रक्त केन्द्र में आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ किया एवं रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया।शिविर में कुल 77 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया एवं रक्तदाता-शिव प्रताप मौर्य, जितेन्द्र कुमार सोनकर, हुबलाल दिवाकर, रामभजन, नीरज कुमार मोदनवाल, शिव नारायण मिश्रा, जितेन्द्र मौर्यवंशी, मनमोहन लाल कुशवाहा, योगेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार, अश्विनी कुशवाहा, खेमराज मौर्य, स्वतंत्र कुमार, ऋषि कुमार, संजय लोधी, दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रशान्त कुमार एवं अजय कुमार ने रक्तदान कर महादानी बनें। रक्तदान शिविर में आये रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन भी किया गया।

[17/09, 8:28 pm] +91 99191 96696: *राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रभारी ने की सी.एम. डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक*

*कौशांबी।* राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात/प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आज उदयन सभागार में सी.एम. डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक की।बैठक में प्रभारी मंत्री ने समीक्षा के दौरान जिला उद्यान अधिकारी से कहा कि कृषकों के हित में शासन द्वारा लतावर्गीय फसलों को बढ़ावा दिए जाने एवं खेतों में बाड़ लगाने के लिए संचालित योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय, ताकि अधिक से अधिक कृषक लाभान्वित हो सकें। उन्होंने बीज डी.बी.टी. की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि किसानों को प्रमाणित बीज ही उपलब्ध हों। जनपद में बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाय।प्रभारी मंत्री ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्मित कराये जा रहें भवन एवं सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराया जाय तथा समय उपरान्त लम्बित सभी परियोजनाओं की सूची उन्हें आख्या सहित उपलब्ध करायी जाय। उन्हांने जनपद में औद्योगिक आस्थानों की स्थापना के लिए लैण्ड बैंक की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि लैण्ड बैंक को और बढ़ाया जाय एवं आवश्यकतानुसार भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही भी की जाय, ताकि उद्यमियों को जनपद में अपना उद्यम स्थापित करने के लिए भूमि सुगमता से प्राप्त हो सकें। उन्हांने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि राजस्व वादों के निस्तारण पर विशेष ध्यान देते हुए निस्तारण में प्रगति लाई जाय। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि जनपद में और ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाय प्रभारी मंत्री ने पी.एम. सूर्य घर योजना, एकीकृत बागवानी मिशन, पर ड्रॉप-मोर क्रॉप, मनरेगा, फेमिली आई.डी., मध्यान्ह भोजन, पेंशन, पशुओं का टीकाकरण एवं आई.जी.आर.एस. आदि की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई।

 

Taza Khabar