[3/17, 18:52] +91 99191 96696: *खाकी की कृपा से गुलजार हो रहे हैं अपराधी*
*आधा दर्जन लोगों ने युवक का अपहरण करने के बाद ललकार कर की थी हत्या*
*हत्या करने का ऑडियो वायरल पोस्टमार्टम ने की हत्या की पुष्टि हत्यारों पर नामजद मुकदमा दर्ज फिर भी पुलिस ढूंढ रही साक्ष्य*
*कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में गजब की पुलिस की व्यवस्था हो गई है अब पुलिस हत्यारों से बचाव का रास्ता खोज कर उसे साक्ष्य बनाने में लगी है जिससे अपराधी गुलजार हो रहे हैं मगर देखने वाला कौन है जिन्हें पर्यवेक्षण करना चाहिए उन्हें पत्रकार समालोचक नहीं दुश्मन नजर आते है ऐसे में व्यवस्था में सुधार नहीं सिर्फ बेहतर काम करने की ढकोसले बाजी हो सकती है ताजा मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के भखन्दा गांव में अनिल कुमार सिंह पुत्र अर्जुन सिंह की 13 मार्च को सराय अकिल से दिन दहाड़े अपहरण के बाद हत्या का है धमकी देकर हत्या किए जाने का ऑडियो शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मृतक के शरीर में 8 स्थानों पर गंभीर चोट की पुष्टि करते हुए हत्या की मुहर लगा दी है नामजद मुकदमा दर्ज हो गए हैं लेकिन खुलेआम हत्यारे घूम रहे हैं फिर भी पुलिस अपहरण के बाद हत्या की घटना का खुलासा नहीं कर रही है जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है शायद इसी वजह से अब तक दर्जनों बड़ी घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका अगर पुलिस अपराधों के खुलासे में गंभीर होती तो हत्यारों को जेल भेजती कौशांबी में पुलिसिंग व्यवस्था अलग उद्देश्य से घूमती नजर आती है खाकी की कृपा से अपराधी गुलजार हो रहे हैं हत्यारों को क्लीन चिट देने के जुगाड़ में लगी पुलिस नियम कानून बता रही है जिससे वह अपनी मानसिकता प्रदर्शित कर रही है
सराय अकिल थाना क्षेत्र के भखन्दा गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र अर्जुन सिंह का अपहरण करने के बाद उसकी बहन लक्ष्मी देवी के मोबाइल फोन पर अपराधियों ने खुलेआम धमकी देकर ललकारा कि शाम तक तुम्हें बैड न्यूज़ मिल जाएगी और हमें गुड न्यूज़ मिल जाएगी बताते चलें कि उसके गांव की लड़की अपने ननिहाल में म्योहरिया में रह कर इलाहाबाद में पढ़ाई करती है उसका कई वर्षों से अनिल से प्रेम प्रसंग चल रहा था यह बात प्रेमिका के घर वालों को नागवार गुजरी अनिल को योजनाबद्ध तरीके से रास्ते से हटाने की रणनीति बनाई गई अनिल जीविकोपार्जन के लिए हैदराबाद में रहता था लेकिन इस समय वह गांव वापस लौटा था कुछ दिन घर में रहने के बाद अनिल ने अहमदाबाद जाने की तैयारी की थी 13 मार्च को उसका एक साथी उसे बाइक से रेलवे स्टेशन इलाहाबाद छोड़ने जा रहा था इस बात की भनक प्रेमिका के घर वालों को लग गई अनिल के अहमदाबाद जाने की भनक जैसे प्रेमिका को घर वालों को लगी आधा दर्जन से अधिक लोग लग्जरी वाहन में सराय अकिल कस्बा पहुंच गए और अहमदाबाद के लिए निकले अनिल को उसकी प्रेमिका से बात कराने के बाद बलपूर्वक सराय अकिल कस्बे से लग्जरी वाहन ने उसे बैठा कर वापस ले आए उसके बाद अनिल के परिजनों को फोन करके बैड न्यूज़ की धमकी दिया यह ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ऑनर किलिंग की घटना में सरकार ने कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया है लेकिन फिर भी पुलिस इस मामले में अपनी मानसिकता प्रदर्शित कर रही है तमाम साक्ष्य उजागर होने के बाद कानून का हवाला देकर हत्यारों को क्लीन चिट देने के जुगाड़ में लगी योगी की पुलिस नियम कानून बता रही है पुलिस की इसी मानसिकता के चलते अपराधियों को लगता कि हत्या करो शव ठिकाने लगा दो यहां की पुलिस खुलासा न करना पड़े इसके लिए स्वयं आत्महत्या बताने में ऊर्जा लगा देती है एफ आई आर लिख कर फोटो खिंचवा कर खुद अपनी पीठ पुलिस थपथपा लेती है जिससे खाकी की कृपा से अपराधी गुलजार हो रहे हैं
[3/17, 19:29] +91 98397 86493: *आतंक कायम कर बालिका की शादी रुकवाने में लगे शोहदे*
*कौशाम्बी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कौशांबी थाना अंतर्गत मोहद्दीनपुर कोरांव गांव की एक बालिका इन दिनों शोहदों के आतंक से परेशान है अत्याचार आतंक का पर्याय बने शोहदे बालिका के परिजनों और ससुराली जनों को 3 दिन से लगातार मोबाइल फोन से बालिका की शादी रोकने की धमकी दे रहे हैं आरोप है कि बालिका की ससुराल से उसका संबंध विच्छेद शोहदे कराना चाहते हैं बालिका की शादी की बातचीत सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा गांव में हो हुई है और शादी की तारीख निश्चित हो गयी है दोनो परिवार शादी की तैयारी में लगा है जहां लगातार तीन दिन से नए नए मोबाइल नंबर से फोन कर बालिका की शादी रोकने की बात ससुराल और परिजनों से कही जा रही है शादी ना रोकने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दोनों परिवार को युवकों द्वारा दी जा रही है बालिका का पिता पीआरडी जवान है लेकिन परिवार की मर्यादा को लेकर वह परेशान है आरोपी युवक अपनी सीमा में नहीं रहना चाहते हैं।
[3/17, 19:30] +91 98397 86493: *सवारियों से भरा अनियंत्रित विक्रम पलटा आधा दर्जन लहूलुहान*
*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां प्राइमरी विद्यालय हनुमान मंदिर के पास सवारियों से भरा एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया है जिससे सवारिया विक्रम के नीचे दब गयी हैं हादसे में आधा दर्जन से अधिक सवारियों को चोटें आई हैं सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई है आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से बचाव एवं राहत कार्य में जुट गए हैं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के चौराहे बाजार से 12 सवारियां लेकर विक्रम चालक मंझनपुर जा रहा था जैसे ही विक्रम चालक टेवा पुलिस चौकी अंतर्गत प्राइमरी स्कूल हनुमान मंदिर के पास पहुंचा कि विक्रम चालक अनियंत्रित हो गया और लहरा कर विक्रम पलट गई विक्रम पलटते ही चीख पुकार मच गई हादसे में सवारियां बिक्रम में दब गई हादसे को देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर मौके पर पहुंचे राहगीर भी घटनास्थल पर रुक गए मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई बिक्रम में दबे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है विक्रम चालकों की लापरवाही और अनियंत्रित वाहन चलाने से जिले में आए दिन विक्रम की सवारियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही है लेकिन अनियंत्रित विक्रम चालको पर जिम्मेदार रोक नहीं लगा रहे हैं जिससे सवारियों की जिंदगी हमेशा खतरे में रहती है।
[3/17, 19:30] +91 98397 86493: *दूधिया को गोली मारकर उतारा मौत के घाट*
*पिपरी थाना क्षेत्र के चंद्रसेन गांव में तमंचे से लैस तीन हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम*
*हत्या के पूर्व हमलावरों ने किया था लूट का प्रयास*
*कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के तियरा गांव के एक दूधिये को बुधवार की रात्रि 9:00 बजे गोली मार दी गई है घायल दूधिए को ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई है गांव के बीच हत्या किए जाने के बाद हत्यारे बेखौफ तरीके से फरार हो गए हैं मृतक के भाई ने पिपरी पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है दूधिए की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है बताया जाता है कि एक आरोपी को पिपरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटनाक्रम के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी श्यामेन्द्र सिंह उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह गांव-गांव में दूध की खरीद कर बेचने का काम करते हैं प्रतिदिन की तरह वह बुधवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे दूध दुहाने चंद्रसेन गांव गए थे इसी बीच एक दुकान पर खड़े होकर उन्होंने कुछ खरीददारी की जैसे ही दुकान से बाहर श्यामेन्द्र सिंह निकले गांव के तीन युवक श्यामेन्द्र सिंह के पास पहुंचे और गाली गलौज करते हुए उससे लूटपाट करने लगे श्यामेन्द्र ने जब लूटपाट का विरोध किया तो युवकों ने उसके सीने में गोली मार दी जिससे खून से लथपथ श्यामेन्द्र घटनास्थल गिर पड़े गोली मारने के बाद तीनों हमलावर बेखौफ तरीके से घटनास्थल से चले गए लेकिन किसी ग्रामीण ने उन्हें रोकने का साहस नहीं किया हमला के बाद गांव के लोगों ने मामले की सूचना श्यामेन्द्र के भाई यदुनंदन सिंह को दिया मामले की जानकारी मिलते ही यदुनंदन सिंह समेत तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल श्यामेन्द्र सिंह को इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे रास्ते में श्यामेन्द्र सिंह की मौत हो गई चिकित्सकों ने श्यामेन्द्र की मौत की पुष्टि कर दी है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है बताया जाता है कि एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार हमलावर से पुलिस की कड़ी पूछताछ जारी है।
*हत्या के पीछे कही अवैध सम्बन्ध तो नही*
*कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र में दूधिये श्यामेन्द्र सिंह की हत्या के पीछे कही अवैध सम्बन्ध की कहानी तो नही है बताया जाता है कि दूध दुहाने जाते वक्त एक युवती से दूधिए के अवैध सम्बन्ध हो गए थे इस बात का युवती के परिजन बराबर विरोध करते थे।
[3/17, 19:53] +91 97956 31116: *शराब के साथ 13 अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* जिले मे अलग अलग थानों द्वारा 13 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर 195 लीटर शराब बरामद कर चालान न्यायालय कर दिया है जानकारी के मुताबिक थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा अभियुक्त इर्तजा अहमद उर्फ लाला पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी आजाद नगर कस्बा व थाना मझनपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब व मोनू चौरसिया पुत्र बजरंग चौरसिया निवासी सैदनपुर दीवर थाना मझनपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब व राम विशाल पुत्र फत्ते निवासी गौसपुर टिकरी थाना मंझनपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
इसी प्रकार थाना करारी पुलिस बल द्वारा अभियुक्ता कमला देवी पत्नी प्रेम लाल निवासी छिमिरछा थाना करारी को गिरफ्तार कर कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब व रोशन लाल पुत्र स्व० रतऊ निवासी रसूलपुर सोनी थाना करारी को गिरफ्तार कर कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्ता का चालान न्यायालय कर दिया है
इसी प्रकार थाना महेवाघाट पुलिस बल द्वारा अभियुक्त रवि करन पुत्र सुखराम निवासी लौगवां थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब व लाल बाबू पुत्र राम स्वरूप निवासी महेवा थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब व मुन्ना पुत्र लाल बाबू निवासी घोधपुरवा थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
इसी प्रकार थाना कौशाम्बी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त शिव मोहन पुत्र विसम्भर निवासी उरई असरफपुर थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
इसी प्रकार थाना सैनी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त कमलेश पासी पुत्र शिवनन्दन पासी निवासी आलमपुर गिरिया थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
इसी प्रकार थाना कडाघाम पुलिस बल द्वारा अभियुक्त पवन सरोज पुत्र मक्खन लाल निवासी अलीपुर जीता थाना कड़ाधाम को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
इसी प्रकार थाना कोखराज पुलिस बल द्वारा अभियुक्त दुलारे सरोज पुत्र नन्हकू सरोज निवासी रामपुर सुहेला थाना कोखराज को गिरफ्तार कर कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
इसी प्रकार थाना मोहब्बतपुर पइन्सा पुलिस बल द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र कुमार उर्फ टमाटर पुत्र सुग्गी लाल निवासी उदहिन बुजुर्ग थाना मोहब्बतपुर पइन्सा को गिरफ्तार कर कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
[3/17, 19:53] +91 97956 31116: *बिना लाइसेस देशी व अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* थाना मंझनपुर पुलिस बल व आबकारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह द्वारा अभियुक्त होरी अरविन्द लोध पुत्र छोटे लाल निवासी भगतन का पुरवा थाना मंझनपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से बिना लाइसेंस के देशी व अंग्रेजी शराब की खाली बोतले व जफर अली पुत्र जव्वाद अली निवासी समदा थाना मझनपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से बिना लाइसेंस के देशीव अंग्रेजी शराब की खाली बोतले बरामद होने पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
[3/17, 19:53] +91 97956 31116: *वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* थाना सराय अकिल पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त नितेश कुमार पुत्र बच्चा लाल निवासी मोहिउद्दीनपुर थाना सराय अकिल को गिरफ्तार कर जामातलासी से अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन (जियो कम्पनी का कीपैड़ सफेद रंग) व एक अदद मेमोरी कार्ड चोरी का बरामद कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
इसी प्रकार थाना सैनी पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त राजा राम मौर्य पुत्र छेदी लाल निवासी ख्वचकी मई थाना सैनी को सैनी बस स्टैंड से व बादल रावत उर्फ हर्सित पुत्र स्व० राजन निवासी पटेल नगर रेलवे क्रासिंग थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर को धाता रोड़ टैम्पो स्टैड सिराथू से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
[3/17, 19:53] +91 97956 31116: *गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* थाना करारी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त महेश कुमार पुत्र बृज मोहन निवासी कोतारी पश्चिम थाना करारी को 640 ग्राम अवैध गाजा के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
[3/17, 20:04] +91 99191 60604: *5 दिन बीते गायब बालिका का नहीं लगा सुराग*
*कौशांबी* चरवा थाना क्षेत्र के जलालपुर साना समदा गांव के जानकीशरण की बहन 12 मार्च को खेत की ओर गई थी और उधर से वह बालिका गायब हो गई है बताया जाता है कि अर्जुन नामक युवक अपने साथी के साथ बालिका को मोटरसाइकिल से लेकर चला गया है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद बालिका का कहीं पता नहीं चला है जिससे बालिका के परिजन परेशान है

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*