कौशाम्बी17नवम्बर23*विश्व कप क्रिकेट में भारत की दमदार जीत पर कौशाम्बी में आयोजित हुई विराट विजय दौड़*
*पुलिस,पब्लिक, छात्र हुए शामिल,*
*कौशाम्बी* भारत देश की क्रिकेट टीम की विश्व कप क्रिकेट में लगातार हो रही जीत की खुशी जहा एक ओर पूरे देश में है वही कौशाम्बी जिला इस खुशी को विराट विजय दौड़ के माध्यम से मना रहा है,कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में भारतीय क्रिकेट टीम की विजय सफलता को फाइनल तक ले जाने के लिए विराट विजय दौड़ का आयोजन किया गया,वही इस विराट विजय दौड़ को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह और नगर पालिका परिषद मंझनपुर के चेयरमैन द्वारा लोगो को तिरंगा वितरित किया।
भारतीय क्रिकेट टीम की लगातार जीत को फाइनल तक पहुंचाने के लिए और टीम की हौसलाफजाई के लिए मंझनपुर में वीरता विजय दौड़ का आयोजन किया गया।इस दौड़ में पुलिस और पब्लिक के लोगो ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान एएसपी और मंझनपुर नगर पालिका चेयरमैन सहित समाजसेवियों और क्रिकेट प्रेमियों ने हर घर तिरंगा देकर भारतीय क्रिकेट टीम की हौसलाफजाई भी की है।विराट विजय दौड़ की समाप्ति के बाद सभी खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस दौड़ में हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल भी देखी गई।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*

More Stories
मथुरा 3 अगस्त 26* महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 3 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 3 अगस्त 26* 01 साइबर अपराधी को 01 मोबाइल,03 फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड व 130 ग्राम एल्प्राजोलम सहित किया गया गिरफ्तार ।*