कौशाम्बी17नवम्बर23*विश्व कप क्रिकेट में भारत की दमदार जीत पर कौशाम्बी में आयोजित हुई विराट विजय दौड़*
*पुलिस,पब्लिक, छात्र हुए शामिल,*
*कौशाम्बी* भारत देश की क्रिकेट टीम की विश्व कप क्रिकेट में लगातार हो रही जीत की खुशी जहा एक ओर पूरे देश में है वही कौशाम्बी जिला इस खुशी को विराट विजय दौड़ के माध्यम से मना रहा है,कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में भारतीय क्रिकेट टीम की विजय सफलता को फाइनल तक ले जाने के लिए विराट विजय दौड़ का आयोजन किया गया,वही इस विराट विजय दौड़ को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह और नगर पालिका परिषद मंझनपुर के चेयरमैन द्वारा लोगो को तिरंगा वितरित किया।
भारतीय क्रिकेट टीम की लगातार जीत को फाइनल तक पहुंचाने के लिए और टीम की हौसलाफजाई के लिए मंझनपुर में वीरता विजय दौड़ का आयोजन किया गया।इस दौड़ में पुलिस और पब्लिक के लोगो ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान एएसपी और मंझनपुर नगर पालिका चेयरमैन सहित समाजसेवियों और क्रिकेट प्रेमियों ने हर घर तिरंगा देकर भारतीय क्रिकेट टीम की हौसलाफजाई भी की है।विराट विजय दौड़ की समाप्ति के बाद सभी खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस दौड़ में हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल भी देखी गई।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
More Stories
अयोध्या6अगस्त25*एटीएम बदलकर पैसा निकालने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार।*
कानपुर नगर6अगस्त25*शहर मे ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश में भी अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं*
कौशांबी6अगस्त25*एक एक कार्यकर्ता के दिलो दिमाग में जोश भर गए एम एल सी प्रताप गढ़ अक्षय प्रताप सिंह*