कौशाम्बी17दिसम्बर24*सड़क बनी ताल तलैया गांव वालो का हुआ जीना दुश्वार*
*शिकायत करने के बाद भी नहीं जागा नगर प्रशासन पार्षद बच्चा ने कहा गांव वालो के संग करेंगे जिलाधिकारी का घेराव मामला सिंघिया गांव का*
*भरवारी कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी अंतर्गत सिंघिया गांव में काफी दिनों से गांव की सड़क ताल तलैया बनी हुई है जिसके चलते आवा गमन बाधित होता है साथ ही उक्त सड़क पर गंदा एवम बदबू दार पानी भरा रहता है l जिसकी वजह से महामारी भी फैल सकती हैजिसकी शिकायत पार्षद बच्चा केशवानी ने नगर पालिका अध्यक्ष को काफी दिनों पहले दी है l
गांव के कुछ लोगों ने मंगलवार को मामले को लेकर जिलाधिकारी कौशांबी से मिलकर उनका घेराव करने की बात कही तभी कुछ लोगों ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद भरवारी राम सिंह से भी घटना की जानकारी से अवगत कराने की बात कही मौक़े पर पहुंच कर देखा तो नज़ारा बिल्कुल गंभीर था गांव के लोग कहने लगे कि यहां पर कोई अधिकारी आता भी नहीं न ही गांव के उक्त रस्ते से आ जा भी नहीं सकते हैं यहां की समस्या बहुत ही जटिल है सड़क के अगल बगल कोई भी नाली न होने से तथा अगल बगल खेत होने की वजह से कोई अपने खेतों में घरों का गंदा पानी क्यों बहाएगा जिसके चलते लोगों ने ई ओ भरवारी से मांग की है कि मामले को संज्ञान लेते हुए यथा शीघ्र समस्या का निदान कर गांव वालों को सुविधा प्रदान करने में मदद करे।

More Stories
अयोध्या23जुलाई26*मणिराम दास छावनी स्थित धर्म मंडपम में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में सैकड़ों संतों की अहम बैठक हुई।
लखनऊ23जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
देहरादून23जुलाई26*पेपर लीक के विरोध में राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के बीच देहरादून में एक और मामला आया सामने*