November 17, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी17दिसम्बर23*विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाणपत्र*

कौशाम्बी17दिसम्बर23*विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाणपत्र*

कौशाम्बी17दिसम्बर23*विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाणपत्र*

*भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्राम पंचायत-अफजलपुरवारी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।*

*ग्राम पंचायत-अफजलपुरवारी, पिपरकुण्डी, बसेढ़ी, खानपुर, बिदॉव व सोनौली, मोहम्मदपुर अनेठा, हिसामपुर, कुरई, चकपिन्हा,भटवरिया एवं सिंधवल आज आयोजित हुआ “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम*

*कौशाम्बी।* जनपद की ग्राम पंचायत-अफजलपुरवारी,पिपरकुण्डी, बसेढ़ी,खानपुर,बिदॉव,सोनौली, मोहम्मदपुर अनेठा,हिसामपुर,कुरई, चकपिन्हा,भटवरिया एवं सिंधवल में आज “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने ग्राम पंचायत-अफजलपुरवारी में आयोजित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् प्रमाण पत्र वितरित किया तथा ग्रामवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी भी दिया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में बैंक के स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, केसीसी एवं लोन से सम्बन्धित अन्य समस्याओं का निस्तारण किया। किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उर्वरकों यथा-नैनो यूरिया के विषय में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं कृषि विभाग आदि विभागों के स्टॉल भी लगायें गयें। “मेरी कहानी मेरी जुबानी” के तहत विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों ने योजना के लाभ से जीवन में आये परिवर्तन एवं उन्नति का अनुभव सभी से साझा किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया संदेश भी सुना।

Taza Khabar