कौशाम्बी17अक्टूबर*पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का हुआ आयोजन*
*सजीव प्रसारण उद्बोधन में मोटे अनाज का हब बनाना होगा “मा. प्रधानमन्त्री मोदी”*
*चरवा,कौशाम्बी*
आज दिनांक 17 अक्टूबर को कृषि विज्ञान केंद्र कौशाम्बी में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमे सजीव उद्बोधन मानानीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली में सम्मेलन के दौरान दिया एवम पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त 16 हजार करोड़ रुपए सीधे किसानो के खाते में वितरित किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र कौशाम्बी के परिसर में किसानो के बीच किया गया| माननीय प्रधान मंत्री जी ने आगे अपने सम्बोधन में कहा कि वर्ष 2023 अन्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है जिससे मोटे अनाज के उत्पदान पर जोर देना होगा और उसका हब बनाना होगा, साथ ही साथ वन नेशन, वन फर्टिलाइजर योजना का शुभारम्भ किया गया जिसके द्वारा पूरे देश सभी खाद केवल एक *ब्रांड भारत* के नाम से मिलेंगी| किसानो के लिए किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना की जा रही है और स्टार्ट अप के माध्यम से किसानो को समृद्ध करने का आह्वाहन किया| इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद कौशाम्बी श्री विनोद सोनकर जी रहे| माननीय सांसद की का केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आशीष जी ने पुष्प देकर उनका हृदय से स्वागत किया।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी का स्वप्न पुनः मोटे अनाज के उत्पादन पर और उसको विश्व में एक ब्रांड के रूप में सार्थकता की ओर चले| साथ ही साथ उन्होंने सभी नयी योजनाओ को कृषको तक पहुचाने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र को प्रेरित किया| प्रारम्भ में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने किसानो को संबोधित करते हुए बताया की आज जनपद कौशाम्बी का किसान मा. प्रधानमंत्री जी नेतृत्व में सरकार की विभिन्न योजनाओ से जुड़कर सबल बन रहा हैं| किसान बन्धु नए नवाचार,फसल विविधिकरण से जुड़कर अपने आय को बढ़ा रहे हैं| कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जनपद के 12 अग्रणी व डी.एफ. आई. किसान प्रधानमंत्री जी से रूबरू हो रहे हैं | कार्यक्रम में केन्द्र के सभी वैज्ञानिको द्वारा प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गयी | कार्यक्रम में360 कृषक एवं 45 एफ.पी.ओ. सदस्य सहित कुल 413 प्रतिभागियों ने सहभागिता की |

More Stories
कुशीनगर 13 मार्च 2026*कुशीनगर में गैस की मारामारी से लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है
रोहतास13मार्च 26*रसोई गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध-÷जिला पदाधिकारी जिला पदाधिकारी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।*
पूर्णिया बिहार 13 मार्च 26* लव जिहाद पर जागरूकता फैलाने के लिए देखी ‘द केरल स्टोरी-2’