[16/09, 20:05] +91 91403 84856: *ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर के कार्यों में लाएं तेजी-डीएम*
*खंड शिक्षाधिकारी सिराथू को प्रतिकूल प्रविष्ट देने का निर्देश*
*कौशाम्बी* । कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रम.ऑपरेशन कायाकल्प, प्रेरणा प्रणाली एवं सपोर्टिव सुपरविजन आदि की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को अपने कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी खण्ड शिक्षाधिकारी की शिकायत न आने पाये, शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित खण्ड शिक्षाधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेंगी। उन्हांेने खण्ड शिक्षाधिकारियांे को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। कहा कि किसी भी अध्यापक को अनावश्यक परेशान न किया जाय तथा अध्यापकों के अवकाश सम्बन्धी आवेदनों को लम्बित न रखा जाय। इसके साथ ही उन्होंने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों एवं एडीओ ;पंचायत से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी विद्यालय में हैण्डपम्प सहित कहीं पर भी विद्युत के तार खुले न रहने पायें। जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर के तहत कराये जा रहें प्रत्येक कार्यों की विस्तृत समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति पाये जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए सभी खण्ड विकास अधिकारियों, ई.ओ. एवं खण्ड शिक्षाधिकारियों को शेष रह गये कार्यों यथा.विद्युत कनेक्शन, बाउण्ड्रीवाल, शौचालय एवं टाइल्स आदि को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने एवं आगामी बैठक तक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी ई.ओ से कहा कि 15वें वित्त के तहत आपरेशन कायाकल्प के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाय। खण्ड शिक्षाधिकारी सिराथू को आपरेशन कायाकल्प के कार्यों में रूचि न लेने एवं लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को कार्य में लापरवाही बरतने वाले खण्ड शिक्षाधिकारियांे के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दियें। उन्होंने बच्चांे के आधार प्रमाणीकरण एवं नये आधार कार्ड बनाये जाने के कार्य में तेजी से प्रगति लाये जाने के भी निर्देश दियें।
बैठक में जिला विकास अधिकारी विजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
[16/09, 20:05] +91 91403 84856: *ग्राम बाल संरक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन*
*कौशाम्बी* । विकास खण्ड कौशाम्बी में शुक्रवार को ब्लाक एवं ग्राम बाल संरक्षण समितियों के क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन चाइल्डफण्ड इण्डिया व युनीसेफ के साझा प्रयास से आयोजित हुआ। क्षमतावर्धन कार्यक्रम मे ब्लाक संरक्षण समिति से सीडीपीओ शिव कुमार मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक. अल्हा प्रताप सिंह, कोतवाली के बाल कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी. बृजेश सिंह सहित कौशाम्बी ब्लाक के 57 ग्राम पंचायतों से अंगनवाड़ी एवं ग्राम प्रधान शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्य युनीसेफ से मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार शैलेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने हेतु जोर देते हुए कहा कि यह समिति बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने मे अपना सहयोग करेगी। उन्होने बच्चों एवं महिलाओं के सुरक्षा से सम्बन्धित टोल फ्री नंम्बर 112, 1098, 1090 और 181 पर विस्तार से बताया, कहा कि बच्चे एवं महिलाएं इन नम्बरों पर अपनी समस्या गुप्त रूप से दर्ज कराकर अपनी समस्या का समाधान पा सकतें हैं। इसके साथ ही महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजनाए, बाल सेवा योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि पर विस्तार से चर्चा किया गया। वहीं मौजूद सभी आंगनवाड़ियों से कहा कि सभी अपने.अपने क्षे़त्र मे ग्राम प्रधान के सहयोग से पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन कर त्रैमासिक रूप से बैठक सुनिश्चित करें ताकि बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
[16/09, 20:05] +91 91403 84856: *बरसात से ढहा घर, दो बकरी की मौत*
*बारा,कौशाम्बी* । विकास खंड कौशाम्बी के म्योहरिया गांव निवासी एक व्यक्ति की बरसात के चलते घर गिर गया। इस दौरान मलबे में दबकर दो बकरियों की मौत हो गई। वहीं पीड़ित ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग के जिम्मेदारों को दिया है। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचकर मुआयना कर लिया था।
म्योहरिया गांव निवासी उदयभान सेन के मुताबिक पिछले कई दिनो ंसे हो रही बरसात के चलते उसके घर में सीलन हो गया था। उसके घर की दीवार आचानक ढह गई। हादसे में दो बकरियों की मौत हो गई। हालांकि घर पर मौजूद रहे लोग बाहर निकल गए थे। अब बेघर हुआ पीड़ित का परिवार पन्नी डाल कर जीवन यापन करने को विवश है। जानकारी देने के बाद हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को शासन से सहायता राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
[16/09, 20:05] +91 91403 84856: *प्रश्न प्रतियोगिता के विजेतओं को दिया मेडल पुरस्कार*
*कौशाम्बी* । राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत बीआरसी कौशाम्बी में शुकव्रार को विज्ञान क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस दौरान ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालयों से कुल 77 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता बीआरसी के हॉल में आयोजित कराई गई। जिसमें 30 प्रश्नों को 45 मिनट समय वाली क्विज हेतु सभी छात्रों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए। विजेता 10 छात्रों को खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर द्वारा सभी विजेता छात्रों को जहां सम्मानित किया वहीं उनका उत्साहवर्धन किया। क्विज प्रतियोगिता मूल्यांकन आदि कार्य यशवंत, शिव भूषण पांडेय, अजय सिंह, धनंजय सिंह;विज्ञान शिक्षक द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस दौरान विेजेता छात्रों को खंड शिक्षाधिकारी के अलावा अन्य मौजूद अफसर व कर्मचारियों ने मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।
[16/09, 20:17] +91 91403 84856: *जाठी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण*
*कौशाम्बी* । विकास खंड कौशाम्बी के जाठी गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लोकार्पण शिलान्यास किया। उक्त कार्यक्रम का सजीवन प्रसारण कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार के अलावा भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बता दें कि सीएम द्वारा लोकभवन लखनऊ में राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में 700 ऑगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण शिलान्यास किया गया। जिसमें जिले में नवनिर्मित ऑगनबाड़ी केन्द्र, जाठी द्वितीय शामिल रहा। सीएम योगी ने वर्चुअल के माध्यम से जाठी में नवनिर्मित आंगनबाडी केंद्र का लोकार्पण व शिलान्यास किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने समक्ष एवं सशक्त ऑगनबाड़ी पुस्तिका का विमोचन, सहयोग एवं बाल पिटारा ऐप का शुभारम्भ तथा 06 वर्ष की आयु तक के बच्चांे के लिए दुलार कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पूरे कार्यक्रम का कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान जहां मौजूद लोगों ने सीएम के सम्बोधन को सुना वहीं जिलाधिकारी ने मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योजना के विषय में जानकारी भी दिया। वहीं कार्यक्रम में
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं ऑगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।
[16/09, 20:20] +91 90056 31209: *पिपरी पुलिस पर है आधा दर्जन किशोरियों की जबरन शादी कराने का आरोप*
पिपरी पुलिस सरकार के नियम और कानूनों को अपने जूतों के नोक पर रखती है।जब मर्जी आती है उसे किक मार देती है।ऐसा ही मामला किशोरियों की शादियां कराने का है। पिपरी पुलिस पर आरोप है कि उसने विगत एक महीने में आधा दर्जन से अधिक किशोरियों की शादी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। घर से लापता हुईं इन किशोरियों के लौटने के बाद आरोपियों के खिलाफ कोई कानूनी न करके उन्हीं युवकों के साथ उनकी शादी करा दी गई।किशोरियों के परिजनों के विरोध का भी पुलिस पर कोई असर नहीं पड़ा।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के काठगांव, रेही, कादिलपुर, लोधऊर, असरावल कला और असरावल खुर्द गांवों की किशोरियों की शादी परिजनों के विरोध के बावजूद जबरन करा दी गई।सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवकों को जेल जाने से बचाने के लिए उनकी किशोरियों से शादी कराई गई और इसके बदले में उनसे मोटी रकम वसूली गई।यह शादियां क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*