[3/16, 20:13] +91 99191 96696: *जमाना बदला अधिकारी लेते हैं त्योहारी*
*लाखों के वेतन भोगी अधिकारियों को अधीनस्थ कर्मियों ने पेस की होली की त्योहारी*
*विकास के पैसे से बनेगी अधिकारियों के घर में गुजिया पापड़ बच्चों को आएगी पिचकारी व सफेद कुर्ता पजामा*।
*कौशांबी* जमाना बदल गया है पहले गरीब लोग अमीरों के घर से त्योहारी लेते थे लेकिन अब अमीर लोग गरीबों की त्योहारी पर होली का त्यौहार मना रहे हैं हमारा भारत एक धार्मिक एवं सामाजिक देश के नाम से जाना जाता है यहां 12 महीनों में कोई ना कोई त्यौहार बना रहता है जिसमें होली दीपावली दशहरा हमारे देश के प्रमुख त्योहारों में मनाए जाने वाले त्योहार हैं हमारे देश में मनाया जाने वाला त्यौहार सभी वर्गों के लोगों के साथ प्राचीन काल से मनाया जाता रहा है समाज में जो अमीर वर्ग है वह गरीब मजदूरों को सहानुभूति रूप में रुपए पैसे सामान देकर त्यौहार को मनाने में सहयोग करते थे जिस प्रथा का चलन मीडियम क्लास के लोगों के बीच अधिक देखने को मिला करता है मध्यम श्रेणी के आय वाले लोगों में त्योहार के आते ही देखने को मिला करता था कि जो उनके सहयोग में मजदूर वर्ग जिन्हें प्रजा मानकर त्योहारी के रूप में पैसा मिठाई भोजन इत्यादि सामग्री देने का चलन रहा है इस चलन को कौशांबी के कुछ उच्च अधिकारियों द्वारा शर्मसार करते हुए अपने से छोटे अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबाव बनाकर होली के त्यौहार आते ही त्योहारी के रूप में प्रति ग्राम पंचायतों से 12 हजार 500 रुपए की त्योहारी राशि मांगी गई है जिसे अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा उच्च अधिकारियों को पेश कर दी गई है जिसकी चर्चा जनपद के लोगों की जुबान से सुनने को मिल रहा है सूत्रों की माने तो विकास विभाग के दो अधिकारियों ने जनपद के सभी विकास खंडों के गांव से 12 हजार 500 रुपए की त्योहारी राशि मांगी गई थी जिसे ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा कलेक्शन करके उच्च अधिकारियों को त्योहार के रूप में देना पड़ा है इस तरह के खुले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है इस तरह के भ्रष्टाचार की स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा जांच कराना समाज हित में अति आवश्यक है विकास भवन का वह अधिकारी कौन है जो अधीनस्थ कर्मचारियों से त्योहारी के नाम पर धना वसूली कर रहा है यह बड़ी जांच का विषय है और जांच हुई तो बड़े चेहरे बेनकाब होंगे
[3/16, 20:13] +91 99191 96696: *हवा में तैर रहे हत्या अपहरण के साक्ष्य पुलिस बनी अनजान*
*सुनियोजित तरीके से कहीं थाना पुलिस की हत्यारों से साठगांठ तो नहीं*
*कौशाम्बी* सराय अंकिल थाना क्षेत्र में अनिल पुत्र अर्जुन का दिनांक 13 मार्च को अपहरण करके हत्या कर दी गयी जिसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब मृतक अनिल की बहन लक्ष्मी पुत्री अर्जुन सिंह के मोबाइल पर 8604116835 से फोन कॉल के जरिए अनिल के बारे में जानकारी के साथ कहते हुए साफ शब्दों में सुनाई पड़ रहा है कि तुम्हारा भाई इस समय कहां है और उसके बारे में तुम्हें जानकारी है यदि नहीं है तो जान लो शाम तक तुम्हारे भाई के लिए मेरे लिए गुड न्यूज़ होगी और तुम्हारे लिए बैड न्यूज़ होगी पूछने पर गुमराह करते हुए फोन काट दिया खोजबीन करने पर परिजनों को जब सफलता नहीं मिली तो दूसरे दिन पुलिस शिकायत करने का विचार किया दिनांक 14 को युवक का शव आम के पेड़ पर टंगा देख ग्रामीणों ने पुलिस की सूचना दी! प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर दी गई है लेकिन बेरहम खाकी से न्याय की उम्मीद टूट गयी है पीडित खौफ के साए में जी रहे हैं और आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं हत्या का साक्ष्य हवा में तैर रहा है लेकिन बेरहम पुलिस अनजान बनने का ढोंग कर रही है
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने 8 जगह इंजरी की पुष्टि की है ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी सुधि नहीं ली जांच पड़ताल तो दूर हिरासत में लेकर पूछताछ तक आरोपियों से पुलिस ने नहीं की है जिससे पुलिस की सांठगांठ से हत्या की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता समय रहते संवेदनशील हो कर यदि पुलिस कार्रवाई करती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी
जानकारी के अनुसार मृतक अनिल की बहन लक्ष्मी के विद्यालय में मृतक की प्रेमिका प्रिया इंटर की छात्रा है जिससे युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था आरोप है कि प्रेमिका के परिवारी जनों को यह नागवार गुजरा और ऐसे में उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए पहले तो विरोध के साथ विवाद किया जब बात नहीं बनी तो मृतक अनिल का अपहरण कर घटना को अंजाम देकर रास्ते से हटा दिया इस बाबत तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा भी दर्ज हुआ।
*आत्महत्या का रूप देने के लिए रचा कुचक्र पुलिस बनी मूकदर्शक*
*कौशाम्बी* प्रेम प्रसंग के मामले में अनिल प्रेमिका के परिवारी जनों के हाथ लग गया होगा ऐसे में चर्चा है कि पिटाई के बाद मौत होने पर हत्या का सबूत नष्ट करने और आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए पेड़ पर टांग कर आरोपियों नें कुचक्र रचा हो ऑडियो रिकॉर्डिंग नें घटना की दहलीज पर पहुचाया लेकिन धृतराष्ट्र की भूमिका में खाकी के कारनामे दिखाई पड़ रहे हैं वायरल हो रहा है ऑडियो का पुलिस ने संज्ञान लेना तक उचित नहीं समझा ना ही आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की बावजूद आरोपी मौज खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित खौफ में दिख रहे है पुलिस अपहरण हत्या के आरोपियों को बचाने की भूमिका अदा कर रही हैं
[3/16, 20:13] +91 99191 96696: *उज्जवला योजना में कनेक्शन और रिफिल साबित हो रही छलावा*
*जिला पूर्ति अधिकारी फील्ड अफसर से लेकर विभागीय अधिकारी पारदर्शी तरीके से योजना के संचालन में साबित हो रहे विपक्ष*
*कौशांबी* भारत सरकार गांव के गरीब कमजोर लोगों को उज्जवला योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस सिलेंडर चूल्हा देने की घोषणा का वाहवाही लूट रही है लेकिन भारत सरकार के इस घोषणा की धज्जियां एजेंसी संचालक उड़ा रहे हैं और एजेंसी संचालक के टुकड़ों में पलने वाले योजना से जुड़े अधिकारी कनेक्शन धारकों को सिलेंडर और गैस नही दिला पाते हैं उज्जवला योजना में बड़ी धांधली के चलते जिले के हजारों उज्जवला कनेक्शन धारक परेशान हैं जिससे इनकी सांठगांठ से इनकार नहीं किया जा सकता है जिले में हजारों कनेक्शन धारक को वर्षो बीत जाने के बाद भी गैस चूल्हे नहीं मिल सके हैं जिनसे उनके घरों में गैस के चूल्हे नहीं जले वही उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के पर्व पर उज्जवला योजना के अंतर्गत कनेक्शन धारकों को निशुल्क गैस की व्यवस्था दी है लेकिन उज्जवला योजना के ग्राहकों के मोबाइल में गैस रिफिल डिलीवर्ड का मैसेज आने लगे हैं लेकिन ग्राहकों के सिलेंडर रिफिल नहीं हो सके हैं योजना में बड़ी धांधली है और गैस एजेंसी संचालक कंपनी के फील्ड ऑफिसर से लेकर के जिला पूर्ति अधिकारी तक एजेंसी संचालकों की सांठगांठ से उज्जवला योजना के ग्राहक भारत सरकार की योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं
होली के पर्व पर जिले के विभिन्न गैस एजेंसी के हजारों उज्जवला कनेक्शन धारकों को गैस की रिफिल नहीं हुई है जबकि सरकार के निर्देश पर उपभोक्ताओं को निशुल्क रिफिल दिए जाने का निर्देश है एजेंसी संचालकों ने गैस की कालाबाजारी कर करोड़ों का धन अर्जित किया है यह खेल पूरे जिले के गैस एजेंसी और विभागीय सांठगांठ से बेखौफ तरीके से चल रहा है बिना रिफिल किए डिलीवरी का मैसेज ग्राहकों को भेजा जा रहा है जिससे उपभोक्ता परेशान हैं लेकिन कोई अधिकारी उनकी सुनने वाला नहीं है आखिर सरकार की योजना की धज्जियां उड़ाने वाले एजेंसी संचालक और अधिकारियों के कारनामों पर डीएम कमिश्नर मामले को संज्ञान लेकर सरकार की योजना को पारदर्शी तरीके से संचालित कराते हुए योजना की धज्जियां उड़ाने वाले एजेंसी संचालक और जिला पूर्ति अधिकारी और गैस एजेंसी के जिम्मेदारों पर कब कार्यवाही करेंगे इस बात का जवाब आम जनता चाहती है
*कालाबाजारी में लिप्त है भारत गैस एजेंसी*
*कौशाम्बी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के करारी कस्बा स्थित भारत गैस एजेंसी के एजेंसी संचालक द्वारा उज्जवला योजना के ग्राहकों के सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है मामले का खुलासा होने के बाद भी जिला पूर्ति अधिकारी और फील्ड ऑफिसर एजेंसी संचालक पर कार्यवाही कर उसके निरस्तीकरण की कार्रवाई करने को तैयार नहीं है जिससे भारत सरकार की योजना की धज्जियां कौशांबी जिले में उड़ती दिख रही हैं यह एजेंसीज एक बाहुबली सांसद की बताई जाती है जो पूर्व में सपा बसपा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं
[3/16, 20:13] +91 99191 96696: *24 बेड का 24 घंटे का आयुर्वेदिक अस्पताल दोपहर में हो जाता है बंद*
*चिकित्सक और मुख्य चिकित्सक की लापरवाही से पूरे जिले के आयुर्वेदिक यूनानी अस्पताल दुर्दशा के शिकार*
*कौशाम्बी* मरीजों को सस्ता इलाज उपलब्ध कराने के लिए सरकार अस्पताल के संचालन में करोड़ों की रकम खर्च कर रही है लेकिन अस्पताल संचालन का जिन्हें सरकार ने जिम्मा दिया है वह ड्यूटी से भाग जाते हैं जिससे मरीजों को सरकारी मंशा के अनुसार सस्ता इलाज नहीं मिल पाता है और मजबूर होकर निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए मरीज को पहुंचना पड़ रहा है जहां अकुशल अनट्रेंड चिकित्सकों द्वारा इलाज के नाम पर ठेके लिए जाते हैं और मरीज को लूट लिया जाता है
जिले के सरकारी एलोपैथी अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति तो बेहद खराब है लेकिन आयुर्वेदिक यूनानी अस्पताल में भी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति खराब हो चुकी है जिला प्रशासन से लेकर मंडल प्रशासन अस्पतालों की चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधार करने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं ताजा मामला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल भेलखा का है
मरीजों को इलाज देने के उद्देश्य से सरकार ने करोड़ों की लागत से मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र के भेलखा में सरकारी आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल का भवन बनाया था इस अस्पताल में 24 बेड लगाए गए हैं जहां मरीजों को भर्ती किए जाने की सुविधाएं दी गई हैं लेकिन अस्पताल की दुर्दशा का आलम यह है कि सुबह कुछ घंटे अस्पताल खोलने के बाद अस्पताल को बंद कर फार्मासिस्ट और वार्ड ब्याय भाग जाते हैं चिकित्सक महीनों बाद भी अस्पताल में नहीं आते हैं जिससे मरीजों को आयुर्वेदिक एवं यूनानी तरीके से इलाज नहीं मिल पाता है मामूली मर्ज की दवा देकर वार्ड ब्याय मरीजों को वापस कर देते हैं
आयुर्वेदिक अस्पताल की व्यवस्था संभालने के लिए जिले में मुख्य आयुर्वेदिक चिकित्सक की तैनाती की गई है लेकिन आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल की चौपट व्यवस्था को वह दुरुस्त नहीं कर पा रही है पूरे जिले के आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल की व्यवस्था चौपट हो चुकी है क्षेत्र की जनता ने आयुर्वेदिक अस्पताल भेलखा की चौपट व्यवस्था के साथ-साथ पूरे जिले के आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल की चौपट व्यवस्था की ओर उत्तर प्रदेश शासन का ध्यान कराते हुए लापरवाह चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्यवाही की मांग के साथ-साथ आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल की व्यवस्था सुधारे जाने की मांग की है
*नहीं चलता योगा क्लास*
*कौशांबी* आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल में मरीजों को योगा क्लास के माध्यम से स्वस्थ रहने की विद्या सिखाई जाने का नियम है इसके लिए योगा प्रशिक्षक और योगा सहायक की तैनाती कर लाखों का वेतन दिया जा रहा है लेकिन अस्पताल में योगा सहायक और योगा प्रशिक्षक आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल में मौजूद नहीं मिलते हैं जिससे मरीज और गांव क्षेत्र के लोगों को योगा का प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है सूत्र बताते हैं कि फर्जी अभिलेखों के सहारे योगा प्रशिक्षकों और योगा सहायकों की नियुक्ति आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पतालों में की गई है जो बड़ी जांच का विषय है इस संबंध में आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल के मुख्य चिकित्सक से बात करने का प्रयास किया गया फोन ना उठाने से बात नहीं हो सकी है
[3/16, 20:13] +91 99191 96696: *कुआँ की जमीन पर रखी मूर्ति को थानेदार ने हटवाया*
*कोखराज* कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र के बिदनपुर ककोढा गांव में प्राचीन कुआं की जमीन पर कब्जा करने के मकसद से दबंग भू माफियाओं ने कुआं की पहड़ी जगत में पहले ही कब्जा कर लिया था और अब बीते 15 दिनों से लुका छुपी का खेल खेल कर कुआं पर कब्जा कर रहे थे मामला तहसील और थाना पहुंचा इसी बीच भू माफियाओं ने कुआं की भूमि पर मूर्ति रखकर उसे विवादित करने की कोशिश की मामले को गंभीरता से लेते हुए कोखराज थानेदार ने कुआँ की जमीन पर दो दिन पहले अवैध कब्जा धारकों द्वारा रखी गई मूर्ति के संबंध में जांच पड़ताल की मामले में अवैध कब्जा धारक गलत पाए गए जिस पर थानेदार ने कुआं की भूख खाली करने और मूर्ति हटाए जाने के निर्देश दिया थानेदार के निर्देश पर कुआं की जमीन पर रखी गई मूर्ति को भू माफियाओं ने हटा दिया है
[3/16, 20:13] +91 99191 96696: *डीएम एसपी ने चेक किया शराब के गोदाम*
*कौशांबी* होली के त्यौहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी सुजीत कुमार व एसपी हेमराज मीणा के द्वारा बुधवार को सरकारी देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों व गोदामों का औचक निरीक्षण कर चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में सेल्समैन तथा अनुज्ञापियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुवे गाइडलाइंस के पालन हेतु जागरूक भी किया गया
[3/16, 20:59] +91 97921 21202: *155 लीटर शराब के साथ 13 अभियुक्त गिरफ्तार*
*40 पउवा देशी शराब व 04 कुंतल लहन कराया गया नष्ट*
*कौशाम्बी* थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा अभियुक्त अच्छेलाल पुत्र पन्ना लाल निवासी मोहिउद्दीनपुर बेला थाना मंझनपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
इसी प्रकार थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा अभियुक्त रोशनलाल पुत्र हंशराज निवासी फैजीपुर थाना पश्चिम शरीरा को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
इसी प्रकार थाना करारी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त महेश पासी पुत्र महिपाल निवासी गांधीनगर थाना मंझनपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 कुंतल लहन नष्ट कराया गया व 20 लीटर अवैध शराब व नथन पुत्र पंचम निवासी पवारा थाना करारी को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 कुंतल लहन नष्ट कराया गया व 20 लीटर अवैध शराब व हीरालाल पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी तियरा जमालपुर थाना करारी को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 कुतल लहन नष्ट कराया गया व 20 लीटर अवैध शराब व अधाइन पत्नी अशोक निवासी बरई बंधवा थाना करारी को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 कुंतल लहन नष्ट कराया गया व 20 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
इसी प्रकार थाना सराय अकील पुलिस बल द्वारा अभियुक्त राजीव कुमार पुत्र चन्द्र पाल निवासी उरई असरफपुर थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार कर कब्जे से 40 पउवा देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
इसी प्रकार थाना सैनी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त अनील कुमार पुत्र राम समुज रैदास निवासी अहरौली शेष पुखराया थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब व बरवारी लाल रैदास पुत्र गिरधारी लाल निवासी भैरवा थाना सैनी को गिरफ्तार कर कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
इसी प्रकार थाना कडाधाम पुलिस बल द्वारा अभियुक्त राम सिंह पुत्र राम लाल निवासी कल्याणपुर थाना कोखराज को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब व सत्रुधन पुत्र सैकूलाल निवासी अलीपुर जीता थाना कड़ाधाम को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब व होरी लाल पुत्र राम बचान निवासी औरंनी थाना कडाधाम को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब व विपुल सरोज पुत्र सीता राम निवासी मलाक पचम्भा थाना कड़ाधाम को गिरफ्तार कर कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
[3/16, 20:59] +91 97921 21202: *चेकिंग के दौरान की कार्यवाही*
*कौशाम्बी* जनपद में लाकडाउन के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रूप से बाहर घूमने मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिनमें 104 वाहनों का ई चालान किया गया एवं 03 वाहनों का चालान कर 1500 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया तथा एक वाहन को सीज किया गया।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*