कौशाम्बी16फरवरी24*यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम,एसपी ने किया निरीक्षण*
*कौशाम्बी।* एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कौशाम्बी जिले में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लिए संबंधित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है।एसपी ने संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए है।एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 17 एवं 18 फरवरी 2024 को 02 पालियों-प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से सायं 05 बजे तक आयोजित की जायेंगी। जनपद में कुल 17 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।
उन्होंने सेक्टर एवम स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस विभाग के कर्मियों को सौंपे गये दायित्वों एवं कार्यों की जानकारी देते हुए समय से परीक्षा केन्द्र पर पहुॅचने तथा परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें है। उन्होंने सभी सीओ को भ्रमणशील रहकर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दियें।

More Stories
कौशाम्बी 29 मार्च 26*पीएम हाउस से शव वापस पहुंचते ही पूर्व प्रधान की हत्या के विरोध में चक्का जाम*
पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26 स्वस्थ पूर्णिया का निर्माण : कसबा विधायक ने मेफेयर मैराथन 2026 में की शिरकत
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*