February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी16नवम्बर*चायल विधायक के प्रयास से यमुना नदी में जल्द बनेगा एक और पुल*

कौशाम्बी16नवम्बर*चायल विधायक के प्रयास से यमुना नदी में जल्द बनेगा एक और पुल*

कौशाम्बी16नवम्बर*चायल विधायक के प्रयास से यमुना नदी में जल्द बनेगा एक और पुल*

*यमुना नदी में नए पुल बन जाने से नंदा का पुरवा और उसके आसपास के क्षेत्र में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर*

*कौशांबी* चायल विधायक के अथक प्रयास से यमुना नदी में जल्द ही एक और पुल बनने जा रहा है इस पुल के बन जाने से नंदा के पुरवा के लोगों का जुड़ाव प्रतापपुर से हो जाने से नंदा का पुरवा और उसके आसपास के क्षेत्र का विकास और रोजगार तेजी से बढ़ेगा इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बेरोजगारी दूर होगी लोगों को काम धंधे मिलेंगे यमुना नदी में चायल विधायक संजय गुप्ता के प्रयास से पुल बनाए जाने की क्षेत्र के लोगों ने भरपूर प्रशंसा की है

यमुना नदी में पुल बनाए जाने को लेकर चायल विधायक संजय गुप्ता सेतु निगम के महाप्रबंधक आरके सिंह और उनकी टीम के साथ मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे हैं इस मौके पर विधायक ने सेतु निगम के महाप्रबंधक से कहा कि एलाइनमेंट कर जल्द से जल्द डीपीआर तैयार कर पुल का निर्माण शुरू किया जाए जिससे इस पार से लेकर उस पार तक के कई गांव के लोगो का रोजगार बढ़ेगा एवं नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे बसे गांव में रोजगार ना होने से और प्रत्येक वर्ष पीपे का पुल टूट जाने से प्रयागराज और कौशांबी का संपर्क टूट जाता है जिससे क्षेत्र में गरीबी और भुखमरी की स्थिति बनी है उन्होंने कहा कि नया पुल बन जाने में आसानी होगी

विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने अपनी विधानसभा के नंदा के पुरवा से प्रतापपुर जोड़ने वाली पुल का एलाइनमेंट के लिए सेतु निगम की महाप्रबंधक आरके सिंह वा उनकी पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया वा नंदा के पुरवा से यमुना नदी के उस पार प्रतापपुर प्रयागराज से जुड़ने वाली पुल का अपनी पूरी टीम के साथ एलाइनमेंट किया विधायक संजय कुमार गुप्ता ने महाप्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि आवागमन हेतु अति शीघ्र डीपीआर तैयार कर कार्य शुरू किया जाए जिससे इस पार से लेकर उस पार तक कई गांव का रोजगार बढ़ेगा नए नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे क्योंकि यमुना के तट के किनारे बसे गांव का कोई रोजगार नहीं होता प्रत्येक वर्ष बाढ़ की वजह से पीपे का पुल टूट जाता है आवागमन बाधित हो जाता है और ग्रामीण भुखमरी के कगार पर आ जाते हैं यहां तक की प्रयागराज और कौशांबी का आवागमन का संपर्क टूट जाता है

विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि यह बहुत बड़ी परियोजना है लगभग अरबों रुपए से इस परियोजना से पुल बनाया जाएगा तत्पश्चात विधायक ने अधिकारियो के साथ प्रतापपुर तक स्टीमर से निरीक्षण किया। इस मौके निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सराय अकिल राम बहादुर जयसवाल, लालचंद निषाद, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री सूरज यादव, भारत भूषण द्विवेदी, मूरतगंज मंडल अध्यक्ष राममिलन चौधरी, छोटे लाल पाल हीरालाल निषाद, राजेंद्र पाल सहित तमाम क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Taza Khabar