कौशाम्बी16अप्रैल24*सम्राटों के सम्राट, सम्राट अशोक को कौन नहीं जानता- डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य*
*मूरतगंज में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयन्ती*
*कोखराज कौशाम्बी* चायल तहसील क्षेत्र के मूरतगंज मरधरा में सम्राट अशोक सेवा के तत्वाधान में सम्राट अशोक की जयन्ती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है सम्राट अशोक की जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रहे कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य ने अशोक लाट व महात्मा बुद्ध की प्रतिमा में नमन कर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज देश को उनके आदर्शों को ग्रहण करने व विचारों को सुनने की जरूरत है
डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य ने कहा कि सम्राटों के सम्राट, सम्राट अशोक को कौन नहीं जानता। सम्राट अशोक का नाम इतिहास में उनके शासन काल से चला आ रहा है और आगे भी लिया जाएगा। सम्राट अशोक एक शूरवीर और ताकतवर राजा थे, जिन्होंने भारतीय इतिहास में अपनी छाप छोड़ी है।बिगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सम्राट अशोक की जयन्ती समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर सिराथू ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष, शिव मोहन मौर्य, अशोक कुमार मौर्य,शिप्रा मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*