कौशाम्बी15सितम्बर23*👉राधे कोडर के मकान सम्पत्ति की नीलामी 23 सितम्बर को तहसील सिराथू में*
*✍️कौशाम्बी* उप जिला मजिस्ट्रेट सिराथू ने अवगत कराया है कि न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश एफ0टी0सी0 प्रतापगढ़ द्वारा क्रिमनल अपील संख्या-276/2011 उमेश कुमार मिश्रा बनाम उ0प्र0 पारित आदेश के माध्यम से सम्बन्धित अभियुक्त उमेश कुमार मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा उर्फ राधे महराज निवासी-पश्चिमी कोडर कैनी थाना-मंझनपुर के मकान सम्पत्ति की नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कर नीलामी से प्राप्त होने वाली धनराशि सरकारी कोष में जमा कराये जाने के निर्देश दियें गये हैं। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश एफ0टी0सी0 प्रतापगढ़ के आदेश एवं जिला मजिस्ट्रेट, कौशाम्बी के आदेश द्वारा उन्हें नीलामी बिक्रय के लिए नीलाम अधिकारी नामित किया गया है।
उप जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभियुक्त उमेश कुमार मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा उर्फ राधे महराज के मकान सम्पत्ति की नीलामी के लिए दिनांक 23 सितम्बर 2023 की तिथि निर्धारित की गयी हैं। इच्छुक व्यक्ति दिनांक 23.09.2023 को तहसील सिराथू के सभागार कक्ष में मध्यान्ह 12 बजे उपस्थित होकर नीलामी में प्रतिभाग कर सकतें हैं
*👉सीएचसी की भूमि से अवैध कब्जे को हटाए जाने की मांग*
*✍️कड़ा कौशाम्बी* दारानगर कड़ा धाम नगर पंचायत के इस्माईल पुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भवन की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है सामुदायिक स्वास्थ भवन की भूमि को खाली कराए जाने की मांग एसडीएम से की थी जिसके बाद एसडीएम ने सी एच सी की भूमि को सुरक्षित किए जाने के निर्देश लेखपाल को दिए है।
नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के इस्माईलपुर निवासी रईस अहमद पुत्र हबीब उल्ला ने एसडीएम सिराथू को शिकायती पत्र देकर इस्माईलपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की भूमि पर कुछ लोगो द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाए जाने की मांग की थी जिसके बाद शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम सिराथू ने लेखपाल को सामुदायिक स्वास्थ भवन की भूमि को सुरक्षित किए जाने का आदेश दिया है।
*👉सास ने बहू व पति पर लगाया मारपीट का आरोप*
*✍️कौशाम्बी सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव मे बहु ने ससुर के साथ मिलकर सास के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया , पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व बहू के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कार्यवाही की है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव मे घरेलू विवाद में रहमत अली ने अपनी बहू समरीन बानो के साथ मिलकर पत्नी रिजवाना के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। रिजवाना की तहरीर पर पुलिस ने पति व बहू के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
*शशिभूषण पत्रकार अखंड भारत संदेश हिंदी दैनिक समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9648709715✍️*

More Stories
अयोध्या २० फरवरी २६ * कृषि महाविद्यालय में लापरवाही के चलते 20 फरवरी का परीक्षा कार्यक्रम निरस्त
लखनऊ २० फरवरी २६ * यूपी के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा!
लखनऊ २० फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में DM का ‘हंटर’, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप!