February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी15सितम्बर23*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर 09 बजे तक की खास खबरें

कौशाम्बी15सितम्बर23*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर 09 बजे तक की खास खबरें

[15/09, 8:30 pm] +91 99191 96696: *तीन दलितों की हत्या से दहला कौशाम्बी*

*फायरिंग करते हुए हमलावर हुए फरार घटना में तहसीलदार पुलिस सहित कई ग्रामीण लहू लुहान*

*कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के पांडा चौराहा गुरुवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा गहरी नींद में सो रहे लोग गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर जाग गए और घटना स्थल पर पहुंचे देखते-देखते हमलावरो ने तीन लोगों की हत्या कर दी भीड़ बढ़ती देख हमलावर ग्रामीणों के बीच फायरिंग करते हुए फरार हो गए एक साथ तीन लोगों की हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई और कई गांव के आक्रोशित लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए मामले की सूचना पाते ही कई थाने की फोर्स लेकर मौके पर पुलिस अधीक्षक पहुंचे जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज पुलिस निरीक्षक प्रयागराज मंडल आयुक्त प्रयागराज जिला अधिकारी कौशांबी सहित तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए मौके पर एकत्रित भीड़ के आक्रोश को शांत करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी बीच-बीच में आक्रोशित लोगों द्वारा पुलिस फोर्स पर ईट पत्थर भी फेक जा रहे थे जिससे तहसीलदार और कुछ पुलिस कर्मी चोटाहिल हो गए हैं पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है एक साथ तीन लोगों की हत्या के मामले में थाना पुलिस की गतिविधियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहिद्दीन पुर गांव के पांडा चौराहा निवासी होरीलाल उम्र 56 वर्ष पुत्र श्री नाथ पासी के दामाद शिवशरण पुत्र राम बहादुर उम्र 30 वर्ष ने गांव में जमीन खरीदी है जिस पर दबंग कब्जा नहीं करने दे रहे हैं इस मामले को लेकर कई वर्षों से शिव शरण अपने ससुर के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का चक्कर काट रहा है इसी मामले को लेकर गांव के दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा था बुधवार की सुबह होरीलाल उम्र 56 वर्ष पुत्र श्री नाथ पासी उनका दामाद शिवशरण उम्र 28 वर्ष पुत्र राम बहादुर वा होरी लाल की बेटी बृजकली उम्र 25 वर्ष पत्नी शिव शरण पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मौत के घाट उतार दिया गया है मौके पर तीनों की मौत हो गई है इस साथ तीन लोगों की हत्या के बाद चारों ओर खून बिखर गया पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया तीन लोगों की हत्या करने के बाद हमलावरों ने गांव के रामबाबू और पप्पू पाल को भी गोली मार दिए जिससे वह भी लहूलुहान हो गए है रइस हमले में भैयन और अनूप सिंह भी लहूलुहान हुए है।

[15/09, 8:30 pm] +91 99191 96696: *तीन डाल्टन के हत्या के मामले में सरकार पर बिखरे विपक्ष के नेता*

*भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के चलते सरकार की हो रही है किरकिरी*

*कौशाम्बी:* संदीपन घाट थाना क्षेत्र में दलित परिवार के तीन लोगो की हत्या के मामले को लेकर सरकार के खिलाफ बिपक्ष आक्रामक हुआ समाजवादी पार्टी ,काँग्रेस, आम आदमी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने कहा कि कौशाम्बी में जंगलराज कायम है कौशाम्बी में अंगद की तरह पैर जमाये भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के चलते सरकार की किरकिरी हो रही है।

[15/09, 8:30 pm] +91 99191 96696: *आसानी से लोगों को उपलब्ध होता रहा तमंचा*

*कौशांबी:* संदीपन घाट थाना क्षेत्र में तीन दलित लोगों की हत्या करने वाले हत्यारों को तमंचा कहा से मिले हैं तमंचा फैक्ट्री कहां संचालित होती है तमंचा की सप्लाई करने वाला कौन है यह बड़ी जांच का विषय है यदि तमंचा फैक्ट्री का संचालन बंद हो जाता तमंचा सप्लाई करने वाले लोगों पर पुलिस ने कार्यवाही कर दी होती तो हत्यारो को तमंचा ना मिलता और निर्दोष तीन दलित की हत्या न होती लेकिन तमंचा की बिक्री करने वाले लोगों पर थाना पुलिस कार्यवाही नहीं कर सकी और आसानी से लोगों को तमंचा उपलब्ध होता रहा जिसका नतीजा संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह देखने को मिला है।

[15/09, 8:30 pm] +91 99191 96696: *न्याय मांगने वाले की हत्या के बाद उसके घर पर लगा अफसरों का जमावड़ा*

*कौशांबी:* दलित परिवार न्याय मांगने के लिए किस अफसर की चौखट पर फरियाद नहीं की जिले में डीएम एसपी से लेकर के मंडल में कमिश्नर एडीजी आईजी की चौखट पर दलित ने फरियाद की लेकिन न्याय के बदले मौत मिल गई लेकिन उसे न्याय नहीं मिल सका थाना दिवस से लेकर तहसील समाधान दिवस में फरियाद करते-करते दलित परिवार निराश नहीं हुआ गुणवत्ता पूर्ण त्वरित न्याय कर निस्तारण करने का निर्देश अफसर देते रह गए लेकिन न्याय मांगने वाले परिवार की हत्या कर दी गई अफसर दलित परिवार की मदद नहीं कर सके और हत्या होने के बाद दलित परिवार के घर पर कमिश्नर डीएम आईजी एडीजी एसपी सहित तमाम अफसरो का जमावड़ा लग गया।

[15/09, 8:30 pm] +91 99191 96696: *समय रहते दलित को अफसर न्याय दे देते तो न होती हत्या*

*आईजी ने कहा जैसे सूचना मिली सारे लोग मौके पर मौजूद हैं*

*कौशांबी:* दलित परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद मौके में पहुंचे आईजी ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली है सारे लोग मौके पर मौजूद हैं लेकिन अभी तक यह अफसर कहां थे दलित अफसर के चौखट पर न्याय मांग रहा था शायद समय रहते दलित को अफसर न्याय दे देते तो उसकी हत्या न होती लेकिन अभी तक यह अफसर कहां थे आईजी ने दलित परिवार से कहा है कि जो दोषी होगा सुनिश्चित कार्यवाही होगी लेकिन यह तो अफसरो का रटा रटाया जवाब है।

[15/09, 8:30 pm] +91 99191 96696: *संदीपन घाट थाना पुलिस पर लगा हत्या कराने का आरोप*

*कौशाम्बी:* संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दलित परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद भीड़ में साफ तौर पर संदीपन घाट थाना पुलिस पर हत्या कराने का आरोप लगाया है लेकिन उसके बाद भी मौके पर पहुंचे अफसरो ने थाना पुलिस पर कठोर कार्यवाही निलंबन करते हुए बिभागीय जांच कराए जाने का आदेश नहीं दिया है सच्चाई यही है कि पहले थाना पुलिस सचेत हो जाती तो तीन दलितों की हत्या न होती लेकिन थाना पुलिस तो चंद्र रुपयों के लालच में बिक जाती थी।

[15/09, 8:30 pm] +91 99191 96696: *तीन लोगों की हत्या की जानकारी मिलते ही उमड़ पड़ा हुजूम*

*कौशाम्बी:* संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दलित परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या किए जाने की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर आसपास क्षेत्र का हुजूम उमड़ पड़ा है हर जुबान पर थाना पुलिस दोषी थी लोगों का आक्रोश जबरदस्त था भीड़ के बीच कुछ दलाल भी मौजूद थे जिन पर 3 लाख रुपए लेने का आरोप भी भीड़ के लोग लगा रहे थे दलाल टाइप के लोगों ने पुलिस पर कुछ पत्थर फेंक कर मामले में नया रूप देकर मृतक परिजनों पर जहां क्रास केस कराने की रणनीति बनाई है वही इस क्रास केस की आड़ में हत्यारों को लाभ देने का प्रयास शुरू हो गया है जिससे आगे हत्यारो को लाभ मिल सके तीन लोगों की एक साथ हत्या के बाद रिश्तेदार परिवार के लोग दहाड़ मार कर रो रहे थे वह तो दुख से टूट चुके थे उनके अंदर कहां साहस था कि वह पुलिस पर ईट पत्थर बरसाते लेकिन इस मामले में भी थाना पुलिस नया रूप देने के जुगाड़ में लगी है।

[15/09, 8:30 pm] +91 99191 96696: *बचे लोगों को कौन देगा सुरक्षा*

*कौशांबी:* संदीपन घाट थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दलित परिवार के तीन लोगों की एक साथ हत्या किए जाने के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है कि जब जिंदा रहते दलित को अफसर न्याय नहीं दे सके तो तीन लोगों की हत्या के बाद घर में बचे लोगों की सुरक्षा कैसे होगी कानून की लंबी लड़ाई के बाद उन्हें कानून से न्याय कैसे मिलेगा न्याय मांगने वाले तीन लोगों की हत्या के बाद कौशांबी के कानून व्यवस्था पर तमाम सवाल खड़े हो गए हैं तीन लोगों की हत्या के बाद घर में बचे लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

[15/09, 8:30 pm] +91 99191 96696: *नेताओं की कठपुतली बना कौशांबी का कानून बढ़ते अपराध से आम जनता भयभीत*

*कौशांबी:* जिले के कानून व्यवस्था पर नेताओं का रंग चढ़ गया है नेताओं के दखल के चलते अधिकारी कानून व्यवस्था को संचालित नहीं कर पा रहे हैं प्रत्येक मामले में नेताओं का दखल है किसे जेल भेजना है और किसे छोड़ देना है नेताओं का लगातार दबाव बना हुआ है किस पर मुकदमा दर्ज करना है और किसको बेदाग बरी कर देना है लगातार नेताओं का दबाव अधिकारियों पर बना हुआ है जिससे पुलिस अफसर निष्पक्ष तरीके से कानून व्यवस्था नहीं चला पा रहे हैं नेताओं के दखलंदाजी के चलते तीन बेकसूर दलितों की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है प्रशासनिक व्यवस्था पर दखलअंदाजी करने वाले नेताओं के कारनामों को योगी सरकार को गंभीरता से लेते हुए नेताओं के दखलंदाजी बंद कराते हुए अफसर को कानून व्यवस्था चलाने की आजादी देनी होगी।

 

Taza Khabar