कौशाम्बी15सितम्बर23*भवंस मेहता महाविद्यालय में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन*
*भरवारी कौशाम्बी* भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी 14 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक राजभाषा हिंदी सप्ताह का आयोजन कर रहा है । इसी क्रम में आज 15 सितंबर को महाविद्यालय में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रभाषा हिंदी, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और देश भक्ति के भाव से भरी हुई कविताएं प्रस्तुत की प्रतियोगित का आरंभ प्राचार्य प्रो. प्रबोध श्रीवास्तव के उद्बोधन से हुआ जिसमे उन्होंने छात्र छात्राओं को राजाभाषा हिंदी को व्यावहारिक रूप में अंगीकार करने की बात कही। इस प्रतियोगिता में बी. ए. तृतीय भाव वर्ष की छात्रा शोभा पाल ने प्रथम बी. ए. प्रथम वर्ष छात्रा पूर्णिमा ने द्वितीय तथा बीएससी की छात्रा दिपाली दिवाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया राजभाषा हिंदी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न प्राध्यापकों ने अपने अपने अपने विचार रखें। हिंदी के प्राध्यापक डॉ. सीपी श्रीवास्तव ने राजभाषा हिंदी को भारत की पहचान की भाषा माना और छात्र छात्राओं से निवेदन किया कि वे हिंदी को वैसे सम्मान दें जैसे कोई व्यक्ति अपनी मां को सम्मान देता है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा अन्य भाषाओं को भी हमें पढ़ना और जानना चाहिए लेकिन अपनी राष्ट्रभाषा को सबसे पहला स्थान रख देना चाहिए। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को सर्जनात्मकता के लिए पढ़ना आवश्यक बताया काव्य पाठ प्रतियोगिता का सफल संचालन बी ए. तृतीय वर्ष की छात्रा शानू मौर्या ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. श्वेता यादव ,डॉ. सतीश कुमार तिवारी, डॉ. योगेश मिश्र , डॉ. नीति मिश्रा, डॉ .श्रध्दा तिवारी , डॉ. मो. आदिल, डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्र, डॉ. अनुज कुमार तिवारी, डॉ. राहुल राय ,डॉ धर्मेन्द्र कुमार अग्रहरि, डॉ. महेंद्र उपाध्याय, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन हिंदी के प्रध्यापक डॉ. सीपी. श्रीवास्तव ने किया।

More Stories
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी19फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी19फ़रवरी26*हत्या का प्रयास करने वाला 25 हजार रुपए का इनामिया अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार*