कौशाम्बी15मई25*पीएचसी के निरीक्षण में विधायक को मिली तमाम खामियां*
*भरवारी कौशाम्बी* चायल विधायक पूजा पाल ने बृहस्पतिवार को 11:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में हर तरफ गंदगी पसरी रही। 3 ही डॉक्टर उपस्थित मिले। जबकि अन्य डॉक्टर अनुपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने बताया कि दाँत की डॉक्टर नैंशी राज महीनों से अस्पताल नहीं आ रही है। दवा वितरण केंद्र में दवाओं की कमी नजर आई। मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि डॉक्टर बाहर से दवा लिखते हैं। पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है। गौर करने वाली बात यह थी कि पीएचसी मूरतगंज के प्रसव कक्ष में सामान्य महिला मरीजों को भर्ती कराया गया था। इतना ही नहीं यहाँ पर एक बेड में दो महिलाएं भर्ती थी। जिस पर विधायक ने चिकित्सकों से सवाल किया तो वह कोई जवाब नहीं दे सके।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*