[15/12, 2:59 pm] +91 99191 96696: *16 दिसम्बर को आयोजित होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम*
*ग्राम पंचायत-जलालपुर टेंगाई, छिमिरछा, पंसौर, सेंवथा, गोहरा मारूफपुर, बरौली, कोखराज, थाम्बा अलावलपुर, फरीदपुर चकताजपुर, दुर्गापुर, इटैला एवं दुगौली में होगा कार्यक्रम*
*कौशाम्बी।* जनपद की ग्राम पंचायत-जलालपुर टेंगाई, छिमिरछा, पंसौर, सेंवथा, गोहरा मारूफपुर व बरौली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक तथा कोखराज, थाम्बा अलावलपुर, फरीदपुर चकताजपुर, दुर्गापुर, इटैला व दुगौली में 02 बजे से सायं 4ः30 बजे तक दिनांक 16 दिसम्बर 2023 को “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा। “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं-आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना(ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, गॉवों का स्वामित्व, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना आदि से लाभान्वित किया जायेंगा। बैंक के स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, केसीसी एवं अन्य लोन से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण किया जायेंगा। समस्त सहकारी समितियों द्वारा अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाया जायेंगा तथा रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उर्वरकों यथा-नैनो यूरिया के विषय में जागरूक किया जायेंगा। स्वास्थ्य विभाग एवं कृषि विभाग आदि विभागों के स्टॉल लगायें जायेंगे। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थी “मेरी कहानी मेरी जुबानी”के तहत अपने अनुभव/फीडबैक साझा करेंगे। वैन के माध्यम से मा0 प्रधानमत्री जी का रिकार्ड किया गया संदेश आमजन को सुनाया जायेंगा। विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो प्रसारित किया जायेंगा। सत्त कृषि गतिविधियों पर सत्र-ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर प्रगतिशील किसानों/विषय विशेषज्ञों की वार्ता एवं चर्चा होगी। महिला एसएचजी सदस्यों/स्कूली छात्रों/स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉ-“धरती कहे पुकार” एवं स्वच्छता गीत आदि प्रस्तुत किये जायेंगे। स्थानीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेंगा।
[15/12, 3:10 pm] +91 99562 82731: *रेप आरोपी के पिता की नहीं निरस्तीकरण हुई बंदूक़*
*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव में रेप का मुकदमा अपराध संख्या 625 सन 2020 मंझनपुर कोतवाली में दर्ज है इस मुकदमे के आरोपी के पिता नीरज कुमार पुत्र देशराज के पास लाइसेंसी शस्त्र है मुख्यमंत्री का निर्देश है कि आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के परिजनों को भी शस्त्र लाइसेंस न जारी किया जाए और जिन अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के परिवार के पास पहले से शस्त्र लाइसेंस है तो उनके लाइसेंस को निरस्तीकरण किया जाए लेकिन 3 वर्ष पूर्व रेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद रेप आरोपी के पिता की बंदूक के लाइसेंस पर निरस्तीकरण की कार्यवाही अभी तक थाना पुलिस ने नहीं की है आतंक अत्याचार की हालत यह है कि आए दिन बंदूक निकालकर लोगों को धमकी दी जाती है कि तुम्हारी हत्या कर देंगे 27 नवंबर को रेप पीड़िता के परिजनों पर मुकदमे में सुलह समझौता का दबाव बनाने के लिए बंदूक लेकर रेप आरोपी के पिता ने पीड़ित परिवार के लोगों को दौड़ा लिया आए दिन आतंक अत्याचार का पर्याय रेप आरोपी का पिता बना हुआ है क्षेत्र के लोगों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित करते हुए रेप आरोपी के पिता की बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराए जाने की मांग की है
[15/12, 3:10 pm] +91 99562 82731: *जेल से छूटने के बाद रेप आरोपी के आतंक से पीड़ित परिवार परेशान*
*रेप के मुकदमे में सुलह समझौता के लिए आए दिन आरोपी द्वारा दी जाती है धमकी*
*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर गांव में नाबालिक बालिका से रेप के मामले में मंझनपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 625 सन 2020 के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था अदालत से रेप आरोपी को जमानत मिल गई है जमानत के बाद जेल से रिहा होने के बाद रेप आरोपी का आतंक व्याप्त है रेप पीड़िता नाबालिक बालिका के परिजनों को रेप के मुकदमे में सुलह समझौता के लिए आए दिन आरोपी द्वारा धमकी दी जाती है मारपीट की जाती है गाली गलौज दिया जाता है जिससे पीड़ित परिवार परेशान है 27 नवंबर को फिर रेप आरोपी ने पीड़ित परिवार को धमकी दी रेप आरोपी के पिता ने लाइसेंसी बंदूक लेकर पीड़ित परिवार को दौड़ा लिया और जान से मारने का प्रयास किया मामले के शिकायत थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 30 नवंबर को हुई लेकिन रेप आरोपी और उसके पिता पर मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है 15 दिसंबर को फिर पीड़ित बालिका की मां पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँची और आरोपी की कहानी बताते हुए मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है
[15/12, 5:12 pm] +91 81156 50600: *अचानक घर का जीना गिरने से एक व्यक्ति की मौत तीन लोग गंभीर रूप से घायल*
*हादसे के बाद मृतक परिजनों में कोहराम मचा हुआ है*
*अझुवा कौशाम्बी* कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता में शुक्रवार को अचानक मेवालाल के घर का जीना गिरने से गृहस्वामी के पुत्र की मौत हो गयी हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तमाम लोगों के भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई है सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है हादसे के बाद मृतक परिजनों में कोहराम मचा हुआ है
जानकारी के मुताबिक कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता गांव में शुक्रवार को अचानक मेवा लाल के घर का जीना भर भरा कर गिर गया इस हादसे में राजेंद्र सरोज उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र मेवा लाल सरोज और मेवा लाल उम्र 60 वर्ष पुत्र शैदीद सरोज केशवा सरोज उम्र 65 वर्ष पुत्र कलेशर और रिश्तेदारी में आए राजेंद्र सरोज के फूफा रमेश उम्र 25 वर्ष पुत्र अज्ञात निवासी कमालपुर टिकरी थाना कड़ा धाम जीना के गिरे मलवे के नीचे दब गए मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और मालवा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला तब तक राजेंद्र सरोज पुत्र मेवा लाल की मौत हो चुकी थी मामले की सूचना पुलिस को दी गई आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक राजेंद्र सरोज के शव को जिला अस्पताल से पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….