March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी15दिसम्बर23*अयोध्या से धर्माचार्य एवम संतो द्वारा पूजित अक्षत कलश की विहिप ने भरवारी में निकाली भव्य शोभायात्रा*

*भरवारी कौशाम्बी* अयोध्या के धर्माचार्य एवम संतो द्वारा पूजित अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा विहिप कार्यकर्ता द्वारा भरवारी में निकाली गई,यह कलश शोभायात्रा पूरे भरवारी नगर में भ्रमण करते हुए आरएसएस कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई,इस कलश यात्रा में सैकड़ो विहिप कार्यकर्ता शामिल हुए।

विहिप जिलाध्यक्ष अजय पांडेय के नेतृत्व एवम कोखराज थाना पुलिस की सुरक्षा में अयोध्या से धर्माचार्य एवम संतो द्वारा पूजित अक्षत कलश की भरवारी कस्बे मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई,यह कलश यात्रा गौरा रोड बड़ी कुटी से बड़े ही धूमधाम से निकाली गई और पूरे भरवारी कस्बे में भ्रमण करते हुए आरएसएस कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई।इस कलश यात्रा में जिला संयोजक विवेक जायसवाल,नगर पालिका परिषद भरवारी अध्यक्ष कविता पासी,पूर्व प्रधान सतीश तिवारी,विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी शिव पूजन राही सहित तमाम लोग शामिल रहे।