June 24, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी15अक्टूबर*समर्थ किसान पार्टी की जिला युवा कार्यकारिणी का गठन, आकाश यादव अध्यक्ष एवं गोविंद मिश्र महासचिव बने*

कौशाम्बी15अक्टूबर*समर्थ किसान पार्टी की जिला युवा कार्यकारिणी का गठन, आकाश यादव अध्यक्ष एवं गोविंद मिश्र महासचिव बने*

कौशाम्बी15अक्टूबर*समर्थ किसान पार्टी की जिला युवा कार्यकारिणी का गठन, आकाश यादव अध्यक्ष एवं गोविंद मिश्र महासचिव बने*

*कौशांबी।* जनपद में समर्थ किसान पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में जिला युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर आकाश यादव को जिला अध्यक्ष जबकि गोविंद मिश्र को जिला महासचिव बनाया गया जबकि जिला उपाध्यक्ष सुरजीत कुमार वर्मा बनाए गए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को समर्थ किसान पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में युवा प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने जिला युवा अध्यक्ष के नाम का खुला प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर दो लोगो ने अध्यक्ष पद के लिए नाम दिया। जिसपर काफी देर तक समाधान न हो सका। अन्तिम निर्णय अजय सोनी ने आकाश यादव के नाम पर किया जिसका सर्वसम्मति से लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन किया और आकाश यादव को सर्वसम्मति से युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

इस के बाद कार्यकारिणी के बाकी पदों का चुनाव किया गया जिसमें ठाकुर रणजीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरजीत कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष, गोविंद मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं डॉ अवधेश गौतम को उपाध्यक्ष, राजकुमार साहू को जिला कोषाध्यक्ष, शफीक अहमद को जिला प्रभारी, लाल बहादुर को जिला संगठन मंत्री बनाया गया। इसी क्रम लवकुश प्रजापति, सुशील सोनी, डॉ अरुण पाल, कृष्ण त्रिपाठी, महेंद्र सरोज,, जय सिंह पटेल को जिला सचिव बनाया गया। इस अवसर पर सभी को नियुक्ति पत्र देकर सभी का माल्यार्पण किया गया और लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव वेद प्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अखिलेश पटेल एवं जिला उपाध्यक्ष गणेश सोनी भी मौजूद रहे और नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजेश मौर्य, जिला सचिव प्रमोद कुमार शर्मा, शनि श्रीवास्तव, मनोज तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.