कौशाम्बी14मार्च24*घटिया क्वालिटी निर्माण पर भड़की जिला पंचायत सदस्य, रुकवाया कार्य*
*फर्म के ठेकेदार ने एक लाख रंगदारी मांगने का लगाया आरोप*
*अझुवा कौशांबी* तहसील सिराथू के मौजा केसरी में सरकार द्वारा एएनएम सेंटर का निर्माण ड्रिंक्स इंफ्राटेक नामक फर्म निर्माण करा रही है। जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 6 पूनम मौर्य निर्माण अनियमितता को लेकर एसडीएम सिराथू को तहरीर देते हुए निर्माण रुकवा दिया था जिससे फर्म के साझीदार ठेकेदार ने सैनी कोतवाली सहित उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर जिला पंचायत सदस्य पति राजीव मौर्य पर एक लाख रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। ठेकेदार और जिला पंचायत प्रतिनिधि कोतवाली सैनी में आमने सामने हो कर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं लोगों ने घटिया निर्माण की फोटो वीडियो डालकर ठेकेदार के तहरीर को झुठला रहे हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को ध्यान देना होगा जिससे एएनएम सेंटर की गुणवत्ता से खिलवाड़ न हो सके।

More Stories
वाराणसी 2 मार्च 26*दिनांक 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को काशी में ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण घटित होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से सूतक का विधान बताया गया है।
लखीमपुर खीरी 2 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर कि खास खबरें
पूर्णिया बिहार 2 मार्च 26*बिहार बंगाली एसोसिएशन के पूर्णिया यूनिट का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न