[3/14, 16:20] +91 99191 60604: *बदतर हुई चरवा सरकारी अस्पताल की दशा तड़प रहे मरीज*
*सरकारी अस्पताल चरवा से प्रतिदिन गायब रहते हैं चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी*
*जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही से महिला चिकित्सालय चरवा भी हुआ दुर्दशा का शिकार*
*कौशाम्बी* चायल तहसील क्षेत्र के चरवा में पांच दशक पूर्व महिला चिकित्सालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना सरकार ने की थी दोनों सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के दर्जनों लोगों की तैनाती है लेकिन फिर भी मरीज इलाज को तड़पते है दोनों अस्पताल के महिला पुरुष चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी तानाशाही से मरीजों को सस्ता इलाज नहीं मिल पाता है जिससे मरीज झोलाछाप डॉक्टर नर्सिंग होम में इलाज कराने मजबूरी में जाते हैं जहां मरीजों को इलाज के नाम पर लूट लिया जाता है अकुशल अनट्रेंड कथित चिकित्सकों के नर्सिंग होम क्लीनिक में लापरवाही से मरीजों की मौत का भी मामला सामने आ रहा है सरकारी अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी निजी नर्सिंग होम क्लीनिक संचालन में मस्त है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरवा और महिला चिकित्सालय चरवा वर्षो से दुर्दशा ग्रस्त होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अपर निदेशक स्वास्थ्य ने चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास नहीं किया है जिससे इन अधिकारियों की लापरवाह चिकित्सकों से सांठगांठ उजागर हो रही है योगी सरकार ने यदि चौपट व्यवस्था की लगाम नहीं कसी तो मरीजों को सस्ता इलाज नहीं मिल सकेगा
गौरतलब है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरवा में दोपहर बाद तक चिकित्सक नहीं पहुंच पाते हैं जिससे मरीज तड़पते रहते हैं मरीजो को देखने और उनका इलाज करने के लिए समय पर डॉक्टर नही मौजूद मिलते मरीजों का कहना है कि कभी 1 बजे डॉक्टर आते हैं तो कभी डॉक्टर 2 बजे आते हैं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चरवा के डॉक्टरों की लापरवाही लगातार उजागर हो रही है क्षेत्र के गरीब कमजोर मजलूम बीमार लोगो को सरकारी अस्पताल में सही टाइम से इलाज नही मिल रहा है सोमवार के दिन फिर दर्जनों मरीजों को अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के इंतजार में तड़पते देखा गया है गरीब परिवार के लोग प्राइबेट अस्पतालों में जाने को मजबूर होते हैं वार्ड ब्याय और स्वीपर अस्पतालों का संचालन कर रहे हैं जो मरीजों को उल्टी सीधी दवाएं देकर कोरम पूरा कर रहे हैं महिला चिकित्सालय चरवा में भी चिकित्सकों की उपस्थिति नहीं होती है जिससे इलाज के लिए अस्पताल पहुंची महिलाएं सुबह से शाम तक चिकित्सकों का इंतजार करती रह जाती हैं वहीं पर मौजूद मरीज और उनके परिजनों से पूछने पर पता चला कि डॉक्टर कभी 1 बजे आती हैं और कभी 2:00 बजे आती हैं मरीजों का कहना है कि कई कई दिन महिला अस्पताल में चिकित्सक नहीं आते हैं जिनको कुछ भी नहीं पता होता हैं महिला चिकित्सालय में उन्हें बैठा कर दवाएं दिलाते हैं चौपट हो चुके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चारवा और महिला चिकित्सालय चरवा की व्यवस्था की ओर क्षेत्र के ग्रामीणों ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लापरवाह चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है
[3/14, 19:28] +91 6394 823 541: *कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत की गई कार्यवाही*
*कौशाम्बी* जनपद मे लाकडाउन के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रूप से बाहर घूमने मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 116 वाहनों का ई चालान किया गया एवं 01 वाहन का चालान कर 500 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया तथा एक वाहन को सीज किया गया साथ ही बिना मास्क लगाये घूमने एवं सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 01 व्यक्ति से 100 रुपये जुर्माना वसूला गया
[3/14, 19:28] +91 6394 823 541: *वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियन के क्रम में थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त फिरोज खान उर्फ मंत्री उर्फ बिट्टू पुत्र रमजानी निवासी अशोक नगर कस्बा करारी थाना करारी को करारी चौराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
[3/14, 19:30] +91 98397 86493: *प्रधानाध्यापक ग्राम प्रधान के विवाद ने खोल दी मिड डे मील के भ्रष्टाचार की कलाई*
*प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील में लाखों का गोलमाल हिस्सा बटवारा को लेकर प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान का विवाद पहुंचा थाने*
*कौशाम्बी* सरसवा विकासखंड के बरुवा स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील योजना में लाखों घोटाले में ग्राम प्रधान और प्रधान अध्यापक के बीच हिस्से बंटवारे का विवाद सड़क पर आ गया है सोमवार की सुबह स्कूल खुलते हैं ग्राम प्रधान गौचारण और प्रधान अध्यापक शैलेन्द्र सिंह के बीच विद्यालय परिसर में हुए विवाद के बाद मामला स्थानीय कोतवाली पहुंच गया है प्रधानाध्यापक का आरोप है कि ग्राम प्रधान मिड डे मील के योजना में कमीशन मांग रहे हैं जबकि ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में मिड डे मील में बच्चों को दोपहर भोजन नहीं दिया जाता है और कभी दोपहर भोजन दिया जाता है तो बेहद घटिया क्वालिटी का होता है प्रधान का कहना है कि जब भोजन की गुणवत्ता पर प्रधानाध्यापक से गुणवत्ता सुधारने की बात कही गई तो प्रधानाध्यापक आग बबूला हो गए हैं बेसिक शिक्षा विभाग के मिड डे मील योजना में भ्रष्टाचार की बड़ी धांधली उजागर होने के बाद भ्रष्ट प्रधानाध्यापक के बचाव में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी और संगठन के नेता खड़े हो गए हैं शिक्षा विभाग के अधिकारी चाहते हैं कि मिड डे मील योजना के घोटाले के बाद दोनों के बीच हुआ विवाद सार्वजनिक ना हो सके जिससे शिक्षा विभाग के अधिकारी और संगठन के नेता प्रधानाध्यापक का बचाव करने की पूरी योजना बना रहे हैं
सरसवां बिकास खण्ड के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बरुवा में प्रधान व प्रधानाध्यापक के संयुक्त खाते से मिड डे मील दोपहर भोजन योजना का कार्य कराया जा रहा है जब विद्यालय में प्रधानाध्यापक के द्वारा घटिया क्वालिटी के भोजन बनाए जाने का प्रधान ने विरोध किया तो प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान पर अभद्रता करते हुऐ गाली गलौज किए जाने का आरोप लगा दिया है दोनों के बीच स्कूल में जमकर नग्न तांडव हुआ है प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिये शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा से मिलकर कार्य वाही की मांग की प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान के विवाद को जिलाधिकारी को गंभीरता से लेना होगा इस मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया तो मिड डे मील योजना में पूरे जिले में चल रहे भ्रष्टाचार का खुलासा होना तय है।
[3/14, 19:30] +91 98397 86493: *त्यौहार को सकुशल कराये सम्पन्न*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार होली व सुबेबरात को सकुशल सम्पन्न हेतु समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारीगणों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की गई गोष्ठी।
[3/14, 19:30] +91 98397 86493: *एसपीसी छात्रों को दी गई जानकारी*
*कौशाम्बी* राजकीय हाई स्कूल बमरौली सिराथू के स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्य प्रणाली साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर-1090, 181, 112, 1098, 102, 1076 आदि की जानकारी दी गई।
[3/14, 19:48] +91 99191 96696: *कुएं की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा पुलिस दे रही संरक्षण*
*जगत पहड़ी की जमीन पर पहले दबंग कर चुके हैं कब्जा उसे खाली कराए जाने की ग्रामीणों ने की मांग*
*आधे गांव की महिलाएं शादी विवाह में देवता मानकर कुए की करती है पूजा*
*कौशाम्बी* सिराथू तहसील क्षेत्र के बिदनपुर ककोड़ा गांव में जीटी रोड से दक्षिण आबादी भूमि पर सैकड़ों वर्ष पुराना विशाल कुआ उसकी जगत और पहड़ी मौजूद है लेकिन भू माफियाओं की बद नियति के चलते कुआं की पहड़ी पर पहले ही कब्जा हो चुके हैं बीते 10 दिनों से कुए की जमीन पर रुक रुक कर फिर भू माफिया कब्जा कर रहे हैं
स्थानीय पुलिस के सिपाही और दरोगा भी भू माफियाओं के कब्जे के बाद ग्रामीणों को कुआ जगत और पहड़ी पर हुए अवैध कब्जा हटाने से रोक कर भूमाफियाओं को बल दे रही है कुएं की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रोकने की कोशिश पुलिस को करनी चाहिए लेकिन वह कब्जा करा कर उसे हटाने वाले को रोक रही है पूर्व में उप जिलाधिकारी ने भी कुएं की जमीन पर अवैध कब्जे को रोकने का निर्देश दिया था लेकिन थाना पुलिस को पूर्व के निर्देश का पालन नहीं करना है थाना पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते मौका मिलते ही कुएं की जमीन पर फिर भूमाफिया कब्जा शुरू कर देते हैं राजस्व अभिलेखों में भी कुएं की भूमि दर्ज है आखिर हिंदू धर्म में देवता की तरह कुआं की पूजा महिलाएं करती हैं और हिंदू धर्म के देवता का अपमान कर कब्जा करने में लगे भू माफियाओं को स्थानीय पुलिस का संरक्षण है कई दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में आला अधिकारी भी मौन है स्थानीय पुलिस और भू माफियाओं के इस लुका छुपी के खेल से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है
बताया जाता है कि जब खेतों की सिंचाई कुएं के पानी से होती थी तो इस विशाल कुएं में दस बैल के सहारे पांच पहड़ी चलाकर ग्रामीण सैकड़ों बीघे खेत की सिंचाई करते थे एक बीघे क्षेत्रफल में यह कुआ पहड़ी और जगत फैला हुआ है लेकिन भू माफियाओं ने पहले पहड़ी की जमीन पर कब्जा किया फिर उनकी नियत कुए की जमीन पर खराब शुरू हो गई है कुएं और जगत की जमीन पर कब्जे का लुका छुपी का खेल खेल कर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं स्थानीय थाना के हल्का सिपाही और दरोगा की भूमिका भू माफियाओं को बल देने की है चर्चाओं पर जाएं तो चंद्र रुपए के टुकड़े में स्थानीय पुलिस भू माफियाओं की तरफदारी कर रही है जिससे कुए जगत पहड़ी की जमीन पर भूमाफिया बेखौफ तरीके से कब्जा कर रहे हैं बताया जाता है कि गांव के मौर्या बिरादरी के पूर्वजों ने सैकड़ों वर्ष पूर्व इस कुएं को बनवाया था और कब्जा करने वाले दूसरे बिरादरी के लोग हैं जो दूसरे जनपद से आकर कुछ दशक पहले इस जनपद में बसे हैं इतना ही नहीं भूमाफिया अपने को डिप्टी सीएम का नजदीक बताकर उनकी मर्यादा भी खराब करने पर लगे हैं
[3/14, 19:48] +91 99191 96696: *पीएम का ऋण मेला लगाए जाने का निर्देश साबित हुआ हवा हवाई*
*कौशांबी जिले में प्रधानमंत्री का निर्देश का पालन करते नहीं दिख रहे अधिकारी*
*सरकार की योजनाओं की धज्जियां उड़ाई जाने से कैसे गरीबों को मिलेगा रोजगार*
*कौशाम्बी* देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 और 15 मार्च को ऋण मेला लगाकर रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों को ऋण वितरण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था योजना के तहत रेहणी पटरी के दुकानदारों को एक लाख रुपए तक का ऋण योजना के तहत दिए जाने का निर्देश दिया गया था योजना के तहत ब्याज पर अनुदान की व्यवस्था सरकार ने की है लेकिन पीएम का यह निर्देश कौशांबी जिले में पूरी तरह से हवा हवाई साबित हुआ है
रेहड़ी पटरी के गरीब दुकानदारों को बैंक ऋण नहीं दे रहा है वह योजना में तमाम खामियां बताकर प्रधानमंत्री के निर्देश की अवहेलना कर रहा है आला अधिकारियों ने भी रेहणी पटरी पर ठेलिया गुमटी लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले गरीबों को ऋण देने की योजना में मदद नहीं की है जिले के सभी बैंक प्रबंधक इस मामले में पूरी तरह से निरंकुश साबित हुए हैं और सरकार की योजना फ्लाप होती दिख रही है आखिर प्रधानमंत्री के निर्देश का कौशांबी जिले में इस तरह से धज्जियां उड़ाई जाने के बाद कैसे गरीबों को रोजगार मिलेगा प्रधानमंत्री की योजनाएं जमीनी हकीकत में कैसे लागू होंगी यह तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं मामले को लेकर रेहड़ी पटरी के दुकानदारों ने प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की है इस संबंध में लीड बैंक प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क ना होने से बात नहीं हो सकी
[3/14, 22:45] +91 94153 95024: *सरायइनायत की पुलिस ने शान्तिभंग में चार लोगो को किया गिरफ्तार* सरायइनायत प्रयागराज।थाना सरायइनायत पुलिस द्वारा आज शान्तिभंग में चार ब्यक्तियो गिरफ्तार कर 151में फूलपुर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अजय कुमार पाण्डेय द्वारा क्षेत्र में शान्ति ब्यवस्था बनाये रखने तथा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु दिये गये आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक गंगापार व क्षेत्राधिकारी फूलपुर राम सागर के कुशल निर्देशन में आज थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे एवं उनकी पुलिस ने शान्ति एवं सौहार्द बिगाड़ने के जुर्म में थाना क्षेत्र से कुल चार ब्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय फूलपुर के समक्ष पेश किया है।उक्त गिरफ्तारी- थाना सरायइनायत के दरोगा अश्वनी कुमार मौर्या दरोगा दयाराम अन्य फोर्स के साथ क्षेत्र में शान्ति ब्यवस्था दृष्टिगत थानाध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त भ्रमण कर रहे थे तभी अरविन्द मौर्या उम्र 21व अरविन्द यादव उम्र 30व देशराज यादव उम्र 22 निवासी ग्राम मलखानपुर थाना सरायइनायत तथा राजेश निवासी ग्राम महरौड़ा थाना सरायइनायत प्रयागराज को गिरफ्तार किए।पुलिस के अनुशार हिरासत में आये सभी चारो आरोपीयो के विरुद्ध अंतर्गत धारा 151,107,116, सीआरपीसी के तहत आगे की कार्यवाही की गई।
[3/14, 22:45] +91 94153 95024: *थाना शाहगंज पुलिस द्वारा शांति भंग के अंदेशा में दो अभियुक्त का किया गया चालान ।*
शाहगंज / प्रयागराज – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अजय कुमार द्वारा समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रियांशु व उनकी पुलिस टीम द्वारा शांति भंग के अंदेशा में दो अभियुक्त हमजा रईस पुत्र रईस अहमद व मोहम्मद तस्लीम पुत्र मोहम्मद सब्बीर खान को धारा 151/107/116 सीआरपीसी के तहत किया गया चालान ।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*