कौशाम्बी14मार्च*चोरी की घटना में तीन अभियुक्त गिरफ्तार*
*21 मोबाइल फोन व अन्य उपकरण के साथ किया गया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* थाना चरवा अन्तर्गत बेरुआ चौराहे से मोबाइल की दुकान से 07 व 08 मार्च 2022 की रात्रि को आज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिस सम्बन्ध में थाना चरवा पर मुक़दमा पंजीकृत किया गया जिसकी गम्भिरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के अनावरण हेतु थाना चरवा पुलिस व इंटेलिजेन्स विंग टीम को निर्देशित किया जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी चायल के निकट पर्यवेक्षण में थाना चरवा इंटेलिजेन्स विंग व सर्विलास की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर अरई सुमेरपुर मोड से तीन अभियुक्तों राज कुमार पुत्र अदालती प्रसाद सरोज निवासी ग्राम काजू थाना चरवा मुकेश पुत्र बद्री प्रसाद सरोज निवासी ग्राम काजू थाना चरवा व राजू पुत्र पंचम लाल निवासी ग्राम काजू थाना चरवा को गिरफ्तार कर अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बेरुआ चौराहे से मोबाइल की दुकान में हुयी चोरी हम तीन व अन्य दो लोगो द्वारा मिलकर कारित की गयी थी अभियुक्तों के कब्जे से दुकान से चोरी किये गये 21 अदद मोबाइल फोन व अन्य उपकरण बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया है तथा घटना में शामिल अन्य दो फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 फरवरी 26* *पूर्णिया के विकास में कोई कमी नहीं: विधायक विजय खेमका*
पूर्णिया बिहार14फरवरी26* पूर्णिया का 256वां स्थापना दिवस: का डीएम और आईजी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया आगाज़
बाँदा 14 फ़रवरी 26*संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना चिल्ला में किया गया तथा थाना चिल्ला का निरीक्षण भी किया गयाl