[14/12, 6:33 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *15 दिसम्बर को आयोजित होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम*
*ग्राम पंचायत-रामपुर मडूकी, पवैया, बलकरनपुर, मुस्तफाबाद, पॉली उपरहार, टिकरीनागी, मनमऊ, अगियौना, समसपुर, पदुमनाथपुर सुरसेनी, मुस्तफाबाद एवं अढ़ौली मेंहोगा कार्यक्रम*
*कौशाम्बी* जनपद की ग्राम पंचायत-रामपुर मडूकी,पवैया, बलकरनपुर, मुस्तफाबाद,पॉली उपरहार व टिकरीनागी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक तथा मनमऊ, अगियौना, समसपुर, पदुमनाथपुर सुरसेनी, मुस्तफाबाद व अढ़ौली में 02 बजे से सायं 4ः30 बजे तक दिनांक 15 दिसम्बर 2023 को “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा।विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं-आयुष्मान भारत,पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना(ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, गॉवों का स्वामित्व, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना आदि से लाभान्वित किया जायेंगा। बैंक के स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, केसीसी एवं अन्य लोन से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण किया जायेंगा। समस्त सहकारी समितियों द्वारा अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाया जायेंगा तथा रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उर्वरकों यथा-नैनो यूरिया के विषय में जागरूक किया जायेंगा। स्वास्थ्य विभाग एवं कृषि विभाग आदि विभागों के स्टॉल लगायें जायेंगे। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थी “मेरी कहानी मेरी जुबानी”के तहत अपने अनुभव/फीडबैक साझा करेंगे। वैन के माध्यम से मा0 प्रधानमत्री जी का रिकार्ड किया गया संदेश आमजन को सुनाया जायेंगा। विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो प्रसारित किया जायेंगा। सत्त कृषि गतिविधियों पर सत्र-ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर प्रगतिशील किसानों/विषय विशेषज्ञों की वार्ता एवं चर्चा होगी। महिला एसएचजी सदस्यों/स्कूली छात्रों/स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉ-“धरती कहे पुकार” एवं स्वच्छता गीत आदि प्रस्तुत किये जायेंगे। स्थानीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेंगा।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[14/12, 7:38 pm] +91 99191 96696: *फर्जी मुकदमे को निरस्त न किए जाने पर प्रेस क्लब जमकर विरोध-प्रदर्शन करेगा*
*अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर जाते-जाते कर गए पत्रकार के खिलाफ खेल*
*कौशाम्बी।* प्रेस क्लब चायल के अध्यक्ष सईदुर्रहमान उर्फ मुन्ने पत्रकार ने बताया कि पिपरी थाने में एक पत्रकार के खिलाफ फर्जी एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कराया गया है फर्जी रिपोर्ट दर्ज होने से पत्रकार परेशान है क्षेत्राधिकारी चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण ने पत्रकार को राहत देने से इंकार कर दिया है पत्रकार पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाएगा।
जानकारी के मुताबिक पिपरी क्षेत्र के आलमपुर तिलगोड़ी गांव के रामबाबू पुत्र किशन लाल का एक सप्ताह पूर्व पत्रकार के मामा के लड़के 13 वर्षीय सतीश यादव से मैसेंजर पर वाद विवाद हुआ था रामबाबू ने सतीश यादव के साथ ही पत्रकार आलोक यादव के खिलाफ भी एससी-एसटी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है अपर पुलिस अधीक्षक के इस फर्जी रिपोर्ट लिखाये जाने से पत्रकारों में काफी रोष है पत्रकार आलोक यादव के खिलाफ लिखे गए फर्जी मुकदमे को निरस्त न किए जाने पर प्रेस क्लब चायल जमकर विरोध-प्रदर्शन करेगा।
[14/12, 8:29 pm] +91 84679 99059: *सप्लाई इंस्पेक्टर का संरक्षण पाकर कोटेदार राशन का करते हैं घटतौल*
*कौशाम्बी* जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कोटेदारों की भूख इतनी बढ़ गई है कि, बेखौफ होकर गरीब एवं मजलूम के मुंह से निवाला छीन रहे हैं बीते 1 साल के दौरान गम्भीर शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण मनबढ़ हुए कोटेदार ,कुपोषण से जंग के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना में पलीता लगा रहे हैं क्षेत्र के सरकारी राशन के दुकानदार (कोटेदार)| सरकार से प्राप्त आम नागरिकों और गरीब मजलूम जनता को दिए जाने वाले खाद्ययान में कोटेदार घटतौली करता जिसका विरोध करने पर कोटेदार दबंगई पर उतारू कहता है कि मैं मुझे भी सप्लाई इंस्पेक्टर को देना होता है। हालाकि लोगो ने इस मामले को जिलाधिकारी सुजीत कुमार से शिकायत करने को कहा तो कोटेदार कहता है कि जाओ चाहे जहा कुछ नही होगा। कौशाम्बी जिला आधिकारी सुजीत कुमार जी का ध्यान आकर्षित कराते हुए कार्यवाही की मांग किया है।
[14/12, 8:33 pm] +91 99191 96696: *चाचा भतीजे की लड़ाई में एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है कोतवाली पुलिस*
*बेटों के बीच पक्षपात करके दुश्मनी का बीज बो रहा है एक पिता*
*पूर्वजो की संपत्ति बंटवारे में एक बहू को 80 प्रतिशत और दूसरी बहु को 20 प्रतिशत हिस्सा दिए जाने की हो रही जन जन के बीच चर्चा*
*कौशांबी।* जनपद मुख्यालय मंझनपुर के बाजार के अंदर नेता नगर में केदारनाथ केशरवानी के बेटों के बीच संपत्ति बंटवारे का विवाद कई वर्षों से चल रहा है बावला अदालत की चौखट तक भी पहुंच चुका है समाज के लोगों ने पंचायत कर दोनों के विवाद को निपटने का पूरा प्रयास किया लेकिन उसके बाद भी विवाद नहीं खत्म हुआ कई बार सड़क पर गाली गलौज धक्का मुक्की मारपीट हो चुकी हैं लेकिन कोतवाली पुलिस एक पक्ष का समर्थन कर मामले को शांत करने के बजाय विवाद बढ़ाने के पक्ष में लगी है पूर्वजों द्वारा अर्जित की गई संपत्ति बंटवारे में भी खुलकर पक्षपात हुआ है एक बेटे की पत्नी को 80 प्रतिशत संपत्ति दान पत्र के रूप में दे दी गई है जबकि दूसरे बेटे को 20 प्रतिशत संपत्ति बंटवारे में दान पत्र के रूप में देने के बाद उस पर पर भी विवाद खड़ा किया जा रहा है शनिवार को उनके बड़े बेटे का पुत्र अंशुल दुकान पर बैठा था इसी बीच छोटा बेटा सुनील कुमार गाली गलौज करने लगा सुनील के गाली गलौज करने पर उनके भतीजे अंशुल ने मना किया यही नोकझोंक शुरू हो गयी हल्की फुल्की मारपीट भी हुई दोनों पक्षों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं इतना ही नहीं खुलेआम लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की धमकी देने की आदत से अंशुल और उनके परिवार के लोग दहशत के साए में जी रहे हैं सड़क पर बेखौफ तरीके से अपनी बड़ी बहू और पोतों को गाली गलौज कर अपमानित किया जा रहा है कई बार तनाव की स्थिति बन चुकी है केदारनाथ द्वारा बेखौफ तरीके से गाली गलौज करने धमकी देने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है लेकिन फिर भी गाली गलौज करने वाले व्यक्ति पर पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है जबकि इस मामले में पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी फरियाद कर चुका है दूसरी बार भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्षेत्राधिकारी से पीड़ित परिवार फरियाद कर चुका है लेकिन थाना पुलिस मुकदमा लिखने को तैयार नहीं है जबकि कई दिन से मुकदमा दर्ज करने के लिए अंशुल की माता किरण देवी थाना पुलिस का चक्कर लगा रही है लेकिन थाना पुलिस ने खबर लिखे जाने तक किरण देवी का मुकदमा नहीं दर्ज किया है मामले को लेकर सोमवार को किरण देवी अपने बेटे के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली हैं और उन्हें संपूर्ण प्रकरण की जानकारी दी है लेकिन उसके बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है उसके बाद गुरुवार को फिर किरण देवी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है मौके पर पुलिस अधीक्षक नहीं थे तो क्षेत्राधिकारु से फरियाद की है आश्वासन तो जरूर मिला है लेकिन थाना पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज किया है थाना पुलिस के पक्षपात के पीछे क्या कहानी है यह जांच का विषय है।
[14/12, 8:33 pm] +91 99560 44608: *रेलवे लाइन पर अधेड़ का दो टुकड़ों में मिला शव*
*कोखराज कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर अधेड़ का दो टुकड़ों में शव मिलने से सनसनी मच गई,अधेड़ के दोनो पैर कटे हुए है और सर पर भी चोट के निशान है,ट्रेन से कटकर मौत की ग्रामीणों में चर्चा हो रही है,मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के चमंधा रेलवे लाइन पर एक 45 वर्षीय अधेड़ युवक का दो टुकड़ों में शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है,मृतक ने नारंगी रंग की बनियान,चेक दार शर्ट और कॉफी कलर की पेंट पहन रखी है,मृतक के जेब से पहचान का कोई भी सामान पुलिस को नही मिला है जिससे मृतक की शिंनाख्त नही हो सकी है।घटना की सूचना पर भरवारी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
[14/12, 8:34 pm] +91 99191 96696: *खुले में तैर रहे महिला की हत्या के साक्ष्य पुलिस बन रही है अनजान*
*मृतक महिला के घर में ताला बंद कर दिए जाने से छोटे-छोटे मासूम बच्चे परेशान*
*कौशाम्बी।* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गढ़ी बाजार में 3 दिसंबर की रात्रि विधवा महिला अनीता देवी पत्नी स्वर्गीय लवकुश को बड़ी बेरहमी से उसके ससुरालियों ने पीटा था आधा गांव इस बात का गवाह है मृतक महिला अनीता के छोटे-छोटे बच्चे भी अनीता को पीटे जाने की गवाही दे रहे हैं तीन दिसंबर की रात्रि अनीता को पीटने के बाद उसकी रक्तरंजित लाश 4 दिसंबर को गांव के कुएं से मिली है पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक अनीता की माता फूलमती पत्नी फूलचंद निवासी रानीपुर थाना सराय अकिल ने थाना पुलिस को तहरीर दी लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज हुआ उसके बाद मृतक अनीता की माता फूलमती पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुंची वहां भी शिकायती पत्र दिया लेकिन मुकदमा दर्ज करने के बजाय शिकायतकर्ता फूलमती को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी थाना पुलिस द्वारा दी जाने लगी है वादी मुकदमा को फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देने के पीछे थाना पुलिस की क्या मंशा है यह भी जांच का विषय है महिला अधिकार एवं जागृत संस्थान की अध्यक्ष अंजना मिश्रा के साथ गुरुवार को मृतक महिला की माता पुलिस कार्यालय पहुंचकर फरियाद की है।
थाना पुलिस की अंधेरगर्दी की हद तो तब हो गई जब वह मृतक महिला अनीता के चरित्र का प्रमाण भी वह देने लगी है लेकिन घटना को 8 दिन बीत जाने के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है जिससे पश्चिम शरीरा थाना पुलिस का चेहरा बेनकाब हो रहा है अनीता देवी की मौत के बाद उसकी संपत्तियों पर ससुराली जनों ने कब्जा कर लिया है संपत्ति पर ताला बंद कर दिया गया है मृतक महिला अनीता के तीन छोटे-छोटे बच्चे अपने घर में प्रवेश करने के लिए परेशान है लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है ससुराल में ससुर से अलग रहने वाली महिला की मौत के बाद उसके घर में ससुर के कब्जा करने का क्या अधिकार है।
घटनाक्रम के मुताबिक 3 दिसंबर की रात्रि में अनीता देवी पर आरोप लगाते हुए ससुराल के आधा दर्जन लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा था वह आधी रात को जान बचाकर महिला घर से बाहर निकली और दूसरे के घर में शरण ले ली लेकिन दूसरे के घर से भी अनीता को खींचकर पीटा गया है जिससे उसे गंभीर चोट आई थी महिला के हाथ पैर को तोड़ दिया गया है 3 दिसम्बर की रात्रि खुले आम गांव में नग्न तांडव किए जाने के बाद थाना पुलिस इस मामले को हत्या मानने को तैयार नहीं है जबकि घटना को दर्जनों लोगों ने देखा सुना है पुलिस का कहना है कि अनीता देवी कुएं में गिर गई है अनीता देवी के पति की मौत 2 वर्ष पूर्व हो चुकी है माँ के मरने के बाद तीन छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं लेकिन उसके बाद भी थाना पुलिस अनीता के मौत के जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर जेल भेजने के बजाय खेल करने के जुगाड़ में लगी है मृतक महिला की बेटी के बयान के 8 दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है इतना ही नही मौत को आठ दिन बीत जाने के बाद भी मृतक अनीता की माता को अभी तक थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं उपलब्ध कराई है जबकि कई बार मृतक महिला की माता पुलिस से मिलकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग कर चुकी है आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृतक महिला की माता को पुलिस देने में क्यों हीला हवाली कर रही है यह तमाम सवाल थाना पुलिस को कटघरे में खड़ा कर रही है अनीता देवी के मौत के मामले में पुलिस अधिकारियों ने उच्च स्तरीय जांच कराई तो हत्यारो से थाना पुलिस के साठगांठ का चेहरा बेनकाब होगा और जहां हत्यारो को दंड मिलेगा वहीं थाना पुलिस भी दंडित होगी।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….