कौशाम्बी14जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें
[14/06, 5:35 pm] +91 99560 44608: *दर दर पर झूठ बोलकर पेशेवर लकड़ी माफिया लगा रहे सिपाही पर आरोप*
*लकड़ी काट रहे लोगों द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए तहरीर की बिंदुवार जांच कराए जाने की जरूरत है तभी इनके करनामें उजागर होंगे*
*कोखराज कौशांबी* हरे पेड़ के दुश्मन पेशेवर लकड़ी माफियाओ का मनोबल इस तरह बढ़ गया है कि वह बिना परमिट के हरे फलदार पेड़ बेखौफ तरीके से काट रहे हैं और वन विभाग से बिना ट्रांजिट परमिट के लकड़ी एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा रहे हैं जिले में चार-पांच दर्जन लकड़ी माफिया सैकड़ो मजदूरों के साथ पूरे दिन हरे फलदार पेड़ को काटने में लगे हैं वन विभाग के अधिकारी इन पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं बुधवार को लकड़ी माफिया मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिछौरा में आधा दर्जन मजदूरों को लेकर पेट्रोलिंग आरा मशीन से हरे पेड़ काट रहे थे कोतवाली के सिपाहियों को मामले की जानकारी हुई जिस पर लकड़ी माफियाओं को पेड़ काटने से सिपाहियों ने रोका लेकिन लकड़ी माफियाओ ने पेड़ काटना तो बंद नहीं किया उल्टा सिपाहियो से भिड़ गए सिपाही को भला बुरा कहने लगे लकड़ी माफियाओं का हौसला इस कदर बढ़ा हुआ है कि हरा पेड़ काटने के साथ-साथ अब वह बार-बार झूठ बोलकर सिपाही पर मनगढ़ंत आरोप लगाने लगे हैं जिससे उनका यह धंधा बाधित न हो आखिर लकड़ी माफियाओं के इस बढ़ते बर्चस्व के बाद यदि पेशेवर लकड़ी माफियाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो इनका लकड़ी कटान का अवैध धंधा बेखौफ तरीके से चलता रहेगा और यह प्रतिदिन हरियाली को नष्ट करते रहेंगे
लकड़ी माफिया इतने मनबढ़ हो गए हैं कि किसानों के हरे फलदार पेड़ को खरीद करके उसे काटने के साथ-साथ सरकार द्वारा लगाए गए सड़क के किनारे के सरकारी हरे पेड़ को भी बिना रोकटोक काट कर बेच रहे हैं मंझनपुर कोतवाली के बिछौरा गांव का सुरेश पुत्र सुखराम ईट भट्ठे के पास आधा दर्जन मजदूर लगाकर हरा पेड़ काट रहा था मामले की सूचना पुलिस को मिली तो रमाकांत सिपाही अपने एक अन्य सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ काट रहे लकड़ी माफिया को पेड़ काटने से मना किया है जिस पर पेड़ काट रहे मनीष कुमार पुत्र राम भजन वा कबीर अली पुत्र सागर अली वा अबीर अली पुत्र राशिद अली वा राममिलन पुत्र राजलाल निवासी मसीपुर थाना कोखराज वा शहाबुद्दीन पुत्र नजर मोहम्मद निवासी रामपुर सुहेला थाना कोखराज ने सिपाही से उलझना शुरू कर दिया मनबढ़ लकड़ी माफिया ने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया और सिपाहियों पर पेट्रोलिंग आरा मशीन का पेट्रोल जमीन पर गिराए जाने का आरोप लगाए जाने सहित मारपीट का आरोप भी सिपाहियों पर लगाया है
अब सवाल उठता है कि लकड़ी काट रहे लोगों का कहना है कि घर में शादी थी शादी में जलाने के लिए वह लकड़ी काट रहे थे लेकिन इस समय शादी का सीजन नहीं चल रहा है मुहूर्त नहीं है तो शादी कैसे होगी दूसरा सवाल यह है कि शादी में अब कारीगर गैस सिलेंडर लेते हैं लकड़ी की भट्ठियां नहीं बनाई जाती है जिससे लकड़ी माफियाओं का यह तर्क पूरी तरह से झूठ है तीसरा सवाल उठता है कि शादी विवाह में डेढ़ हजार कीमत की दो कुंतल लकड़ी में कार्यक्रम हो जाता है और पेट्रोलियम आरा मशीन 12 हजार से अधिक की खरीदी जाती है तो 2 कुंतल लकड़ी डेढ़ हजार की खरीदने के बजाय इन लकड़ी माफियाओं ने शादी विवाह के नाम पर 12 हजार रुपए से अधिक की पेट्रोलिंग आरा मशीन खरीदने की पहल क्यो की पेट्रोलिंग आरा मशीन खरीदने की क्षमता अधिकतर किसानों के पास नहीं है पेट्रोलिंग आरा मशीन केवल लकड़ी माफियाओ के पास है किसानों के पास पेट्रोलिंग आरा मशीन होने का कोई सवाल नहीं उठाता है चौथा सवाल यह उठता है कि यदि घर में शादी थी और शादी के कार्यक्रम में लकड़ी जलाना था तो फिर घर का मुखिया अपने परिवार को लेकर लकड़ी काटने जाता आधा दर्जन से अधिक दूसरे गांव के मजदूरों को लेकर के शादी के नाम पर लकड़ी काटने का क्या औचित्य है लकड़ी काट रहे लोगों द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए तहरीर की बिंदुवार जांच कराए जाने की जरूरत है तभी इनके करनामें उजागर होंगे।
[14/06, 7:23 pm] +91 99194 75893: *मंदिर कुआं पर पूर्व ग्राम प्रधान कर रहा जबरिया कब्जा*
*एक बार पुलिस चौकी इंचार्ज ने पूर्व प्रधान को समझाया लेकिन वह मानने को नहीं है तैयार*
*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के जियापुर गांव में बृज लाल वर्मा पुत्र लल्लू लाल वर्मा के पूर्वजों ने कुआं और मंदिर का निर्माण 1946 में कराया था जिस पर उनके परिवार का पूरा अधिकार है बृजलाल वर्मा का परिवार जियापुर गांव छोड़कर मंझनपुर कस्बे में रहने लगा जिससे पूर्व ग्राम प्रधान कुंभकरण यादव और गांव के कुछ अन्य लोगो की मंदिर और कुआं पर नियत खराब हो गई और बृजलाल वर्मा के पूर्वजो द्वारा बनवाए गए कुआं और मंदिर पर पूर्व प्रधान कुंभकरण यादव वा अन्य जबरिया कब्जा कर रहे हैं मंदिर कुआं पर कब्जा करने के साथ-साथ उसकी खाली जमीन पर भी पूर्व ग्राम प्रधान वा अन्य कब्जा कर रहे हैं मंदिर और कुआं की जमीन पर कई दिनों से दबंग पूर्व ग्राम प्रधान राजगीर मजदूरों को लगवा करके निर्माण कर रहे हैं मंदिर कुआं खाली जमीन के मालिक के परिवार के द्वारा जब जमीन मंदिर कुआं पर कब्जा करने से पूर्व ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों को रोका गया तो गाली गलौज की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है मामले की सूचना 24 मई को चौकी पुलिस नारा को दी गई जिस पर 26 मई को दोनों पक्षों को बुलाकर चौकी पुलिस ने बात सुनने के बाद कुआं मंदिर की जमीन पर कब्जा करने से पूर्व प्रधान वा अन्य को रोक दिया लेकिन कुछ दिन बाद फिर पूर्व प्रधान वा अन्य लोगो ने मंदिर कुआं और उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना शुरू कर दिया है जब दोबारा पीड़ित परिवार ने चौकी पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने राजस्व का मामला बताते हुए फरियादी को टाल दिया है जिससे चौकी पुलिस की भी भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं
[14/06, 7:30 pm] +91 94153 95024: *आज दिनांक-14.06.2024 को पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती एवं सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया पंकज लवानिया द्वारा थाना उतरांव क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न ग्राम प्रधान, पार्षद, सभासद एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ आगामी त्योहारों गंगादशहरा, बकरीद आदि के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई l* इस अवसर पर थानाध्यक्ष उतराव पंकज कुमार त्रिपाठी एवम अन्य उपनिरीक्षक एवम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
[14/06, 8:06 pm] +91 96486 24949: *भरवारी रेलवे फाटक के पास मिली युवक की लाश*
*कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र का अज्ञात लाशों से गहरा नाता है आए दिन कहीं ना कहीं अज्ञात लाश मिलती है भरवारी कस्बे के रेलवे फाटक के बगल में जिस स्थान पर बुधवार की सुबह एक युवक की लाश मिली है उसी स्थान पर कुछ महीने पहले और लाश मिल चुकी है जिसका खुलासा नहीं हुआ है मृतक कहां का है यहां तक कैसे आया है उसकी कुछ पहचान नहीं हो सकी है जिले में ट्रक लूट करने वाले गैंग के सदस्य बीते चार दशक से सक्रिय है लग्जरी वाहनों से आधी रात को घूमने वाले गैंग के सदस्य सेल टैक्स अफसर मंडी समिति के अधिकारी एआरटीओ अफसर बनकर के गैंग के सदस्य वाहनों की जांच के नाम पर आधी रात को ट्रक चालकों के रोक लेते हैं और अभिलेख जांच करने के नाम पर उन्हें परेशान कर अपने लग्जरी वाहनों में बैठा लेते हैं और ट्रकों में गैंग के सदस्य सवार हो जाते है और ट्रक को बड़े शहरों में भेज देते हैं ट्रक चालकों की हत्या कर उनकी लाश सुनसान स्थान पर फेंक देते हैं इस तरह के गैंग का खुलासा भी पूर्व में हो चुका है और बीते कुछ दिनों से फिर गैंग के सदस्य सक्रिय दिखाई पड़ रहे हैं कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व में ट्रक चालक की लाश कुएं में मिली थी इस मामले में जांच के बाद गैंग के सदस्यों को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था गैंग के सदस्यों के गिरफ्तार होने के बाद जीवित घायल खलासी ने गैंग के सदस्यों की पहचान की थी और गैंग सदस्यों से पुलिस ने 40 लाख रुपए का सामान और ट्रक भी बरामद किया था जिस पर पुलिस ने धारा 396 412 आईपीसी दर्ज करके गैंग के सदस्यों को जेल भी भेजा था गैंग के सदस्य इन दिनों जमानत पर हैं।
[14/06, 8:38 pm] +91 99191 96696: *दुकान में घुसकर सामान लूटने का प्रयास विरोध करने पर प्राण घातक हमला*
*कौशांबी।* चरवा थाना क्षेत्र के बरोलहा गांव में एक व्यापारी की दुकान में सामान लूटने का विरोध करने पर व्यापारी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया है जिससे व्यापारी को गंभीर चोटें आई है घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के मुताबिक चरवा थाना के बरोलहा गांव निवासी राजेश कुमार केशरवानी ने अपने घर पर ही किराने की दुकान खोली हुई है बुधवार की दोपहर बाद उनके घर की दुकान पर गांव का बुड्ढा भीतर घुस आया और दुकान से सामान ले जाने लगा जिस पर राजेश ने विरोध किया तो सामान ले जाने वाले युवक बुड्ढा ने राजेश से मारपीट शुरू कर दी उनके सिर पर गम्भीर वार किया है जिससे राजेश को गंभीर चोटे आई हैं राजेश खून से लहूलुहान हो गए और जमीन पर गिर पड़े बताया जाता है कि राजेश की दुकान से जबरिया हजारों रुपए का सामान आरोपी उठा ले गया है दुकान से जबरिया सामान उठा ले जाने का इस तरह का मामला आए दिन व्यापारियों के साथ किया जाता है जिससे व्यापारी समुदाय के लोग परेशान हैं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
[14/06, 8:38 pm] +91 99191 96696: *नाली पानी सड़क की समस्या से पीड़ित ग्रामीणों ने नगर पालिका का किया घेराव*
*भरवारी नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी को दिया ज्ञापन*
*कौशांबी।* नगर पालिका परिषद भरवारी के विभिन्न वार्डों में किये जाने वाले भ्रष्टाचार एवं समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू तथा वार्ड नं 22 के पार्षद मोहम्मद यासीन एवं भाजपा पार्षद प्रत्यासी सुरेन्द्र कुमार पटेल भी साथ में उपस्थित रहे।
वार्ड नं 16 देहदानी राजेंद्र नगर की दलित बस्ती में पाइप लाइन न बिछाये जाने से इस भयंकर गर्मी में लगभग 70 घरों को पानी की भीषण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सभी हैंडपंप खराब होने के कारण बस्ती के लोगों को काफी दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। जिसके लिए नगर पालिका के अध्यक्ष से कई बार बस्ती के लोगों ने जाकर शिकायत किया। लेकिन अभी तक समस्याओं को दूर नहीं किया गया। इसी प्रकार इसी वार्ड बैरिहा गांव में भी पानी, रास्ता और नाली जैसी समस्याओं को लेकर कई बार नगरपालिका में जाकर शिकायत दर्ज कराई परंतु उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, जिससे खिन्न होकर मतदान वाले दिन ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। जिसके परिणाम स्वरुप उच्चअधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने मतदान किया। परंतु 24 दिन बीतने के बाद भी उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया वार्ड नंबर 22 चंद्रशेखर आजाद नगर शेरगढ़ में स्थित प्राइमरी पाठशाला की बाउंड्री बाल में ठेकेदार द्वारा पुरानी ईंटों का प्रयोग कर बाउंड्री वाल बनाई जा रही है चहारदीवारी की नींव की खुदाई भी मानक के अनुसार नहीं किया गया है। गेट के लिए बनाए गए खंभों में भी अनियमिता बरती जा रही है। स्कूल के नौनिहाल बच्चों पर कभी भी किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना घट सकती है।
वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर चकमाहपुर पांडेमऊ में बनाई जाने वाली सड़क में ठेकेदार द्वारा अनियमिता बरतने पर ग्रामीणों ने सड़क बनाने का काम बंद करा दिया जिसके परिणाम स्वरुप ठेकेदार सड़क को उसी प्रकार खुदी हुई छोड़कर भाग गया। इस प्रकार से विभिन्न वार्डों की समस्याओं को लेकर भाजपा के अध्यक्ष मंडल नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के मानसा के अनुसार काम न होने पर तुरंत सही करवा कर आम जनमानस की समस्याओं का निदान अभिलंब करे।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*ग्राम चकपिनाह में ग्राम चौपाल लगाकर कृषकों की समस्याओ को सुना*
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26*प्रो. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता 28 फरवरी को पूर्णिया प्रवास पर, संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान करेंगे
मथुरा 27 फरवरी 26*थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा 01 अभि0 एक अवैध तमंचा एवं गोली सहित किया गिरफ्तार।*