कौशाम्बी14जुलाई26*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पश्चिम शरीरा का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण*
*बायोमेट्रिक उपस्थिति तत्काल क्रियाशील कराने एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाएं रखने के दिए निर्देश*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,पश्चिम शरीरा का आकस्मिक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने ओ.पी.डी. रजिस्टर का अवलोकन करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली क्रियाशील न पाए जाने एवं अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देशित किया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को तत्काल क्रियाशील कराया जाए तथा अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने अस्पताल में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए एवं उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अस्पताल परिसर में खड़ी एम्बुलेंस का भी निरीक्षण कराया। जांच में एम्बुलेंस में मानक के अनुरूप सभी आवश्यक उपकरण एवं दवाएं उपलब्ध पाई गईं।
*महीनों अस्पताल ना पहुंचने वाले डॉक्टर मिले मौजूद*
*कौशांबी* जिला अधिकारी के पश्चिम शरीरा सरकारी अस्पताल निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डॉक्टर मौजूद मिले हैं जब कि पश्चिम शरीरा के सरकारी अस्पताल में महीना बीत जाने के बाद डॉक्टर नहीं आते हैं मरीजों को इलाज नहीं मिलता है अस्पताल की पूरी व्यवस्था चौपट रहती है लेकिन जिलाधिकारी के निरीक्षण के पूर्व डॉक्टर को निरीक्षण की सूचना किसने दे दी है जिससे सूचना मिलते ही डॉक्टर अस्पताल पहुंच गए हैं अस्पताल के रजिस्टर में लिखी दवाइयां के हैंडराइटिंग डॉक्टर से मिला ली जाए तो डॉक्टर के अस्पताल न पहुंचने के कारनामे का खुलासा हो जाएगा।
*सुशील केशरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
पूर्णिया 29अगस्त 2026*“DM को राखी बांध भावुक हुईं जीविका दीदियां”
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त 26 पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,
लखनऊ 29अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*