कौशाम्बी14अप्रैल24*दहेज़ के लिए जल्लाद बने ससुराल वाले बीबी को चाकू मारकर जान से मारने का प्रयास*
*महगांव कौशाम्बी।* दहेज़ उत्पीड़न के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार और प्रशासन के इतने सख्त कानून व्यवस्था के बावजूद इस कुरीति पर लगाम लगाने में आखिर पुलिस प्रशासन क्यों नाकाम साबित होती हैं ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काशिया पूरब गांव का सामने आया है, जहां दहेज़ के लिए दहेज़ लोभियों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दिया शनिवार को विवाहिता को बंधक बनाकर दहेज के लिए ससुरालियों ने कहर बरपाया। विवाहिता को लात घूसा लोहे की रॉड से और चाकू मारकर जान से मारने का प्रयास किया है जिससे विवाहिता के हाथ वा शरीर पर गम्भीर चोटे आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पांच महीने पहले सना का निकाह उसके मामा पप्पू पुत्र स्व. मो० हनीम निवासी बडनपुर थाना थरवई ने काशिया पूरब गांव के आरिफ उर्फ जावेद पुत्र राईस के साथ किया था सना के मुताबिक शादी के कुछ ही दिनों के बाद से सना का पति आरिफ उर्फ जावेद व उसका ससुर राईस, सास परमीन, व देवर शाहिल व छोटू पुत्रगण राईस दहेज़ में एक बुलट मोटरसाइकिल व एक लाख रुपए की मांग करने लगे शादी के कुछ दिनों बाद से ही सना पर उसके पति व ससुराल वाले और दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे दहेज़ की मांग पूरी न होने पर बीते शनिवार को उसे जान से मारने के लिए मारपीट कर बंधक बना लिया गया और चाकू से हमला कर दिया घटना की सुचना फोन के माध्यम से पडोसियो ने जब सना के मामा पप्पू को दी तो पप्पू सना के घर पहुंचा तो किसी तरह से सना की जान बच पाई मामले की शिकायती प्रार्थना पत्र संदीपन घाट थाना प्रभारी को दी गई हालाकि पुलिस द्वारा महिला के शरीर पर गम्भीर चोट देखने के बाद भी जांच का आश्वासन देकर मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*