कौशाम्बी13फरवरी*हर घर को पानी हर कच्चे घर को पक्का आवास उपलब्ध कराएगी भाजपा सरकार–डिप्टी सीएम*
*डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव क्षेत्र में नुक्कड़ सभा कर आम जनता को संबोधित किया*
*कोखराज कौशाम्बी* सिराथू विधानसभा के कोखराज इक्का अड्डा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार का वादा है कि हर कच्चे घर को पक्का घर में परिवर्तन किया जाएगा और हर घर को पानी उपलब्ध कराया जाएगा उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो पाइप लाइन बिछाकर घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने गांव-गांव में कच्चे घर को पक्के घर में परिवर्तित कर दिया है और यदि जिन लोगों को आवास योजना में पक्के घर नहीं मिल सके हैं इस बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर गरीबों के कच्चे घर को बदलकर उन्हें पक्के घर सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए सपा बसपा सरकार पर जमकर कुठाराघात किया है डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव क्षेत्र में नुक्कड़ सभा कर आम जनता को संबोधित किया है डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान गांव गांव सभा में अपार जनसमर्थन मिल रहा है उन्हें देखने के लिए महिला पुरुष बच्चे बूढ़े बुजुर्गों की भीड़ लग रही है भीड़ के बीच से जनता नारे लगा रही है सिराथू विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से भाजपा मय दिखाई पड़ रहा है अपने गृह जनपद में बड़े बुजुर्ग लोगो का चरण स्पर्श के साथ सम्बोधन कर अपने लिए समर्थन व वोट मांगा जिससे कोखराज क्षेत्र के लोगों ने अपना पूरा समर्थन व वोट को केशव प्रसाद मौर्या जिन्दा बाद का नारा लगा कर बड़ी जीत की सौगात दिया डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान सिराथू विधायक शीतला प्रशाद पटेल जिला अध्यक्ष अनिता त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी,ज्ञान सरोज अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पासी सहित तमाम लोग मौजूद रहे
*सपा बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए तमाम नेता*
*कोखराज कौशांबी* उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी छोड़ कर सब्बर रिजवी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष वा जिला पंचायत सदस्य सोनई ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाज वादी पार्टी छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है भाजपा की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में डॉ रामअभिलाष सरोज और रामचन्द्र सरोज सहित सैकड़ो लोगो ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा देकर डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है बसपा छोड़कर आए नेताओं को जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने भाजपा पार्टी की सदस्यता दिलाई है

More Stories
बांदा23अप्रैल26* साइबर ठगी/ फ्रॉड के शिकार पीड़ित/व्यक्ति के खाते में कुल 04 लाख 23 हजार 200 रुपए कराए गए वापस ।*
कानपुर नगर 3 अप्रैल 26*कई महीनो से कई गांव के ग्रामीण तरस रहे हैं बूंद बूंद पानी को
नई दिल्ली 3 अप्रैल 26*साम्प्रदायिकता से बचाया जा सकता है साहित्य: शबनम