कौशाम्बी13फरवरी*अपराधों से दहल रहा मखदूमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र खुलासे में पुलिस फिसड्डी*
*कई थानों में हत्या डकैती लूट अपहरण का नामजद अभियुक्त इन दिनों मखदूमपुर पुलिस चौकी का बना खास*
*अपराधियों को अभिलेखों में न दर्ज कर चौकी पुलिस कर रही है आला अधिकारियों को गुमराह*
*कौशांबी।* मखदूमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र बढ़ते अपराध और अपराधियों से दहल रहा है अपराधी आए दिन घटनाओं को अंजाम देकर मौज कर रहे हैं और पुलिस संगठित अपराध की वसूली में व्यस्त है मखदूमपुर पुलिस चौकी की हालत यह है कि अपराधों को अभिलेखों में दर्ज नहीं किया जा रहा है जिससे आला अधिकारियों के संज्ञान में अपराध नहीं पहुंच रहा है इलाके में बढ़ते अपराध से आम जनता त्राहि त्राहि कर रही है इलाके में दर्जनों चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है तमाम घटनाएं पुलिस अभिलेख में नहीं दर्ज की गई है घटनाओं के खुलासे के लिए पीड़ित बार-बार पुलिस से संपर्क स्थापित कर रहा है लेकिन पुलिस घटनाओं के खुलासे में रत्ती भर आगे नहीं बढ़ सकी है
पिपरी थाना क्षेत्र के मखदूमपुर पुलिस चौकी के उप निरीक्षक और सिपाहियों का भी कारनामा बेहद निराला है इलाके में दर्जनों चोरियां होने के बाद मामले का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है चौकी पुलिस बालू के अवैध परिवहन अवैध खनन समेत जुआ शराब के अड्डे गांजा के अड्डे सहित तमाम संगठित अपराधों से हिस्सा वसूलने में व्यस्त है चोरी की घटनाओं में लिप्त पेशेवर अपराधियों से भी चौकी पुलिस हिस्सा वसूल कर अपराधों पर पर्दा डालने का काम कर रही है कई थानों में हत्या डकैती लूट अपहरण का नामजद अभियुक्त इन दिनों मखदूमपुर पुलिस चौकी का सहयोगी बना है जो बड़ी चर्चा का विषय बन गया है जिस व्यक्ति पर इलाके के दर्जनों घर में चोरी करने का आरोप है वह व्यक्ति पुलिस चौकी की शोभा बढ़ा रहा है चोरी के मामले में बदनाम अभियुक्त आए दिन पुलिस चौकी के संपर्क में देखा जाता है लेकिन उसके बाद भी आरोपी पर कार्यवाही करने के बजाए उसे बचाने का प्रयास चौकी पुलिस कर रही है मखदूमपुर पुलिस चौकी के कारनामे से खाकी वर्दी कलंकित हो रही है जो बड़ी जांच का विषय है इलाके में बालू के अवैध कारोबारियों और संगठित अपराधों से वसूली में चौकी पुलिस व्यस्त है ग्रामीणों ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग की है।
घटनाक्रम में बताते चलें कि पिपरी थाना क्षेत्र के मखदूमपुर पुलिस चौकी अंतर्गत खटंगी और तलरी ग्राम सभा में रमेश पुत्र सुंदर की परचून की दुकान कर 9 महीने पहले तीस हजार रुपए से अधिक का सामान चोर उठा ले गए थे इस मामले में भी चर्चित चोर का नाम प्रकाश में आया मामले में रत्ती भर पुलिस आगे नहीं बढ़ सकी इसी पुलिस चौकी के अंतर्गत तियरा गांव में उम्मे की दीवाल फांद कर 25 हजार रुपए से अधिक का सामान चोर उठा ले गए थे खटंगी तलरी निवासी छेददन उर्फ मैना की बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी घर में जेवर कपड़ा बर्तन नगदी रखे थे मौका पाते ही चोर घर से लाखों रुपए कीमत का जेवर नगदी कपड़ा बर्तन उठा ले गए घटना को एक वर्ष से अधिक का समय बीत गए लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो सका इसी चौकी के तलरी निवासी सुमन देवी पत्नी रामचंद्र के घर सेंध लगाकर 50 हजार रुपए कीमत का जेवर नगदी आदि सामान चोर उठा ले गए हैं इस घटना को भी 4 महीने से अधिक बीत चुके हैं लेकिन खुलासा नहीं हुआ है इलाके के संतोष कुमार पुत्र भाई लाल अमृत लाल पुत्र सहदेव चंद्रपाल पुत्र बचान मुन्ना पुत्र पृथ्वीपाल और मुनीम सहित इलाके के कई लोगों के साथ पेशेवर अपराधियों ने घटनाओं को अंजाम दिया है मामले में नामजद तहरीर पड़ी हैं लेकिन किसी मामले में पुलिस ने नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार नही किया है जिस व्यक्ति पर चोरी करने का आरोप है उसका एक साथी लड़की को अपहरण करने के मामले में नामजद मुलजिम है। धूमनगंज पूरामुफ्ती पिपरी सहित कई थानों में हत्या लूट अपहरण डकैती चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं ग्रामीण पेशेवर अपराधी का नाम लेने से भय खाते हैं लेकिन यह चौकी पुलिस का मित्र बना हुआ है और इसी के साथी मन्नू पर लगातार है चोरी करने का आरोप है जिसे पुलिस संरक्षण दे रही है मखदूमपुर पुलिस चौकी के कारनामे को क्या आला अधिकारी संज्ञान लेकर घटनाओं का खुलासा करते हुए पेशेवर अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करेंगे या फिर अपराधी अपराध कर आम जनता का जीना दुश्वार कर देंगे और चौकी पुलिस चोरी की घटनाओं में हिस्सा वसूलती रह जाएगी

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*