[13/01, 7:33 pm] +91 99191 96696: *दबंगो ने जबरन आम रास्ते पर किया कब्जा थाना समाधान दिवस पर एसडीएम से शिकायत*
*कौशांबी।* चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव के ही एक दबंग ने जबरन रास्ता रोकने के फिराक में रास्ते पर में सटा कर दरवाजा लगा दिया और उसी के ऊपर बारजा बना रहा है जिसकी शिकायत पीड़ित ग्रामीणों ने शनिवार को चरवा थाना में थाना समाधान के अवसर पर उपजिलाधिकारी से इसकी शिकायत की
जानकारी के मुताबिक रामनगर गांव के रहने वाले महेश कुमार पुत्र दुखी लाल , दुखी पुत्र ननकु द्वारा गांव के आम रास्ते से सटाकर बिना नाली की जगह छोड़े दबंगई से जबरन दरवाजा लगा दिया है और उसके ऊपर बारजा जबरन बना रहा है जो के यह कार्य न्याय संगत नहीं है और जिससे भविष्य में रास्ता अवरुद्ध हो सकता है ग्रामीणों ने बताया की यह गांव का आम रास्ता है जिससे काफी लोगो का आवागमन बाधित हो सकता है, जिसकी लिखित शिकायत राम नगर गांव के रहने वाले अजीत कुमार, छेदी लाल , अवधेश, मिथिलेश, प्रकाश, श्यामू, जगदीश, लक्ष्मण ने थाना समाधान दिवस पर एसडीएम चायल के समक्ष की और न्याय की मांग की मामले की रिपोर्ट दर्ज कर एसडीएम चायल द्वारा मामले को गंभीरता लेते हुए उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया ।
[13/01, 7:39 pm] +91 96485 18828: *अस्पताल की जांच के दौरान मिली कई खामियां*
*कौशाम्बी* तिल्हापुर मोड़ पर अवैध तरीके से संचालित अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को किया है जांच टीम के निरीक्षण के दौरान अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर में तमाम खामियां मिली हैं डिप्टी सीएमओ व तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम की मौजूदगी में तिल्हापुर मोड़ के आदित्य हॉस्पिटल में स्वास्थ्य टीम द्वारा जांच की गई तो साक्षी अल्ट्रासाउंड सेंटर डॉक्टर मौजूद मिले व आदित्य हॉस्पिटल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच की गई अस्पताल और अल्ट्रासाउंड के जांच के दौरान अधिकारियों को तमाम खामियां मिली हैं जिस पर अधिकारियों ने अस्पताल और अल्ट्रासाउंड संचालक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है जांच टीम को देखकर अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
[13/01, 8:01 pm] +91 94152 56811: *15 वर्षो से बनी सार्वजनिक नाली को* *अधीक्षण अभियंता ग्रामीण* *द्वारा समाप्त कर दिया गया* ।
कल्यानपुर कौशाम्बी तहसील सिराथू के ग्राम उदाहीन खुर्द में 15 वर्षो से बनी सार्वजनिक नाली को अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वारा समाप्त कर दिया गया है जिससे पानी के बहाव की दिक्कत होने लगी है बनाई जा रही आरसीसी रोड को कुछ दबंगों द्वारा ठेकेदार के मुंशी को धमका डरा कर नाली को समाप्त कर पूरे मेंव आरसीसी रोड का निर्माण करा दिया गया है जिससे ग्रामीणों के घरों का पानी निकलना बंद हो गया है।इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सांसद जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक मुख्य विकास अधिकारी उपजिलाधिकारी सिराथू एवं थाना प्रभारी मोहम्मदपुर पैसा सिराथू को लिखित सूचना दिया गया लेकिन आज तक किसी भी जिम्मेदार के कान में जूं तक नहीं रेंगी और न ही मौके पर स्थलीय निरीक्षण ही किया गया। कहीं न कहीं जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से कोई न कोई बड़ी घटना घटित हो जाती है।यदि समय रहते ऐसे सार्वजनिक समस्या का निदान न किया गया तो बड़ी घटना हो सकती है।
[13/01, 8:18 pm] +91 99191 96696: *सरकारी जमीन कब्जा करने वाले लोगों ने जाति धर्म भड़काना किया शुरू*
*कौशांबी।* चायल तहसील क्षेत्र के मूरतगंज बाजार में गुलफूल नाऊ की दुकान के बाहर गोमती रखकर जमीन कब्जा करने वाले मुन्ना कबाड़ी और अन्य लोगों के कारनामों पर जब अधिकारी ने संज्ञान लिया तो सरकारी जमीन कब्जा करने वाले लोगों ने जाति धर्म की राजनीति शुरू कर दी है पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में उन्होंने भाजपा के झंडा और जय श्री राम का झंडा को एक विशेष समुदाय द्वारा हटाए जाने की बात लिखते हुए विभिन्न प्रकार के गम्भीर भड़काऊ आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया है दबंगई के बल पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की झूठी साजिश को संज्ञान लेना होगा जाति धर्म की भड़काऊ बात कह कर के विवाद उत्पन्न करने की मंशा रखने वाले भाजपा नेता और उसके साथी मुन्ना के कारनामो को संज्ञान लेना होगा यदि इनके भड़काऊ बयान बाजी को गंभीरता से नहीं लिया गया तो यह अपने मकसद में सफल होंगे और विवाद करा देंगे और विवाद से बचने के लिए उनकी बेवजह की भड़काऊ बातों को जिले के अधिकारियों को संज्ञान लेकर इनके गलत मंसूबे को रोकना होगा और झूठी अफवाह फैलाकर जाति धर्म की बात करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी कराना होगा और साथ ही साथ सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों को बेदखल करना होगा लेकिन अभी तक मामले को थाना पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया है चर्चाओं पर जाए तो चौकी पुलिस मूरतगंज सरकारी जमीन कब्जा करने वालों को बल दे रहे हैं जिससे जमीन कब्जा करने वाले जमीन बचाने के लिए भड़काऊ बयान बाजी पर उतर आए है भड़काऊ बयान बाजी की बात करते हुए जमीन कब्जा करने वाले लोगों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है यदि इस मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच हुई तो भड़काऊ बयान बाजी करने वाले शिकायतकर्ताओं पर कठोर कार्रवाई होना तय है लेकिन क्या चौकी पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करके आला अधिकारी को हकीकत से अवगत कराएगी या फिर झूठ तरीके से भड़काऊ बयानबाजी करने वाले जमीन कब्जा धारकों की कठपुतली बन करके चौकी पुलिस जमीन कब्जा करने वालों के पीछे उनके गलत कार्यों में साथ में लगी रहेगी लेकिन इस मामले में स्थानीय पुलिस चौकी की भूमिका ठीक नहीं है और पुलिस अफसरो को पुलिस चौकी की भूमिका को भी संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की जरूरत है।
[13/01, 8:18 pm] +91 99191 96696: *कौशांबी लोकसभा सीट से वाचस्पति का नाम आते ही सियासी गलियारे में मचा हड़कंप*
*भारतीय जनता पार्टी से कौशाम्बी सीट से टिकट मांगने वाले संभावित लोकसभा प्रत्याशियों में मची खलबली*
*वाचस्पति और मधु पति का नाम सुनते ही कपकपाती ठंड में भी लोकसभा कौशांबी सीट से भाजपा के बैनर तले दावेदारी करने वाले तमाम नेताओं को रात में पसीने आने लगे हैं*
*कौशाम्बी।* लोकसभा सीट कौशाम्बी से दो बार से लगातार विनोद सोनकर भाजपा के बैनर तले सांसद चुने जाते रहे लेकिन अपने कठोर वचन के चलते जनता के बीच उनकी पकड़ कमजोर होती दिखाई पड़ रही है यह बात पार्टी हाई कमान तक भी पहुंच चुकी है लोगों को धमकी देकर दबाव बनाकर प्रताड़ित करके लोगों पर शासन करने की नीति के चलते आम जनता अब इनको पसंद नहीं कर रही है जिससे एन वक्त पर पार्टी में टिकट बदल जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है इस बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से संभावित प्रत्याशियों की लंबी सूची दिखाई पड़ रही है पार्टी भी जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को टिकट देने के प्रयास में लगी है जिसमें वाचस्पति खरे उतरते दिखाई पड़ रहे हैं राजनीति में बड़ी पकड़ के बाद वाचस्पति कौशांबी के जनप्रिय नेता माने जाते हैं वर्तमान सांसद विनोद सोनकर जहां भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार है वहीं पूर्व विधायक लाल बहादुर पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार के साथ-साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सोनकर पूर्व में सपा नेता रहे शीतल सोनकर भी भाजपा से टिकट के दावेदारो की लिस्ट में शामिल बताए जाते है पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पासी बीते कई चुनाव से भारतीय जनता पार्टी से टिकट के दावेदार है लेकिन प्रत्येक बार रमेश पासी को एंन वक्त पर पार्टी किनारे लगा देती है गुरुवार को अचानक वाचस्पति ने अपनी पत्नी मधु पति के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है वाचस्पति और मधुपति की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह मुलाकात राजनीतिक गलियारे में अहम मानी जाती हैं वाचस्पति का कौशांबी क्षेत्र में हमेशा दबदबा रहा है सरल स्वभाव मृदु भाषी वाचस्पति का कौशांबी की राजनीतिक क्षेत्र में मजबूत पकड़ है और पासी बिरादरी से रिश्ता रखने के चलते पासी मतदाताओं का भी बड़ा समर्थन वाचस्पति को हमेशा मिलता रहा है और आने वाले दिनों में भी पासी मतदाताओं का समर्थन वाचस्पति को मिलना तय है जिससे सपा प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ना आता है पासी बिरादरी के मतदाताओं पर वर्तमान सांसद विनोद सोनकर की पकड़ कमजोर है और पार्टी इसी के चलते आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बदलने की तैयारी में दिखाई पड़ रही बहुजन समाज पार्टी से एक बार वाचस्पति विधायक रह चुके हैं और एक बार समाजवादी पार्टी से भी वाचस्पति विधायक रह चुके हैं उनकी पत्नी मधुपति पति दो बार जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं वर्तमान में वाचस्पति प्रयागराज के बारा विधानसभा से भाजपा अपना दल एस गठबंधन से विधायक हैं मुख्यमंत्री से वाचस्पति की मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जाने लगा है कि कौशांबी की सीट अपना दल एस के खाते को भाजपा टेकर लोकसभा प्रत्याशी उतार कर पासी मतदाताओं पर सेंध करने की तैयारी कर सकती है एक विशेष वार्ता में वाचस्पति ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें चुनाव की तैयारी में लगे रहने का आश्वासन दिया है और वह लोकसभा कौशांबी सीट से चुनाव की तैयारी में लगे हैं उन्होंने समर्थकों को भी तैयारी के लिए निर्देशित कर दिया है हालांकि इस सीट पर एक रिटायर्ड आईपीएस अफसर भी तेजी से लगे हुए हैं हालांकि जितेंद्र सोनकर शीतला प्रसाद सोनकर रमेश पासी और शैलेंद्र कुमार का कौशांबी लोकसभा सीट में वर्चस्व नहीं दिखाई पड़ रहा है जनता इन्हें बुझे दीपक की तरह मानती है यह केवल पार्टी के नाम पर अपनी दावेदारी करना चाहते हैं लगातार आम जनता से दूरी बनाए रखने के चलते इन नेताओं की आम जनता से नजदीकी खत्म हो चुकी है राजनीति के क्षेत्र में धुरंधर समझे जाने वाले वाचस्पति का नाम चर्चा में आते ही कौशांबी लोकसभा सीट पर हलचल तेज हो गई है समाजवादी पार्टी के संभावित दावेदार भी बेचैन दिखाई पड़ रहे हैं तमाम नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है वाचस्पति और मधु पति का नाम सुनते ही कपकपाती ठंड में भी लोकसभा कौशांबी सीट से भाजपा के बैनर तले दावेदारी करने वाले तमाम नेताओं को रात में पसीने आने लगे हैं।
[13/01, 8:19 pm] +91 81156 50600: _*कनवार गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा योजनाओं की दी जानकारी*_
_*अझुवा कौशांबी* केंद्र सरकार के आवाहन पर ग्राम पंचायतों में आयोजित आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जनपद कौशांबी के विकासखंड कड़ा के ग्राम पंचायत कनवार गांव सभा में यात्रा का भव्य आयोजन किया गया जहां भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और इस दौरान वक्ताओं ने ग्रामीणों की मोदी और योगी सरकार की जनहित की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने एवम लाभार्थियों को मोदी सरकार की गारंटी योजनाओं के विषय में संपूर्ण जानकारी दी है इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री जनधन व आरोग्य योजना विधवा पेंशन विकलांग व पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम पोषण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पीएम विश्वकर्म योजना ,अटल पेंशन योजना पीएम प्रणाम योजना ,नैनो उर्वरक का उपयोग व गरीब कल्याण योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि तरह-तरह की योजनाओं की समस्त जानकारी ग्रामीणों के दी है इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कर बच्चों का अन्नप्राशन एवं धात्री महिलाओं को पोषण पोटली दिया है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य जिला महामंत्री ब्रह्म प्रसाद ,शीलू पांडे नगर पंचायत अझुवा अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा, मंडल महामंत्री प्रशांत केसरवानी मंडल उपाध्यक्ष शिव प्रसाद मौर्य व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेवालाल सहित तमाम ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे हैं।_
[13/01, 8:20 pm] +91 81156 50600: _*फर्जी बिल देकर महिला से ऐंठे रुपए,महिला ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर मांगा इंसाफ*_
_*अझुवा कौशांबी* विद्युत विभाग में एक और फर्जी बिल देकर रुपए वसूली का मामला सामने आया है महिला ने अझुवा चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की अपील की है।_
_घटनाक्रम के मुताबिक महिला सुमन देवी पत्नी विजय शंकर वार्ड नंबर 8 अमीरता पुर की मूलनिवासी है महिला ने पुलिस को बताया कि अनूप नामक व्यक्ति आया और मीटर देखकर बताया कि उसका 6 हजार बिजली बिल बकाया है कनेक्सन काटने की धमकी देकर रुपया लेकर विजय शंकर निवासी फतेहपुर के नाम 4190 रुपए की रसीद देकर शेष बिल माफ करने की बात कह कर चला गया जब महिला बिजली बिल चेक कराया तो फर्जी पाया महिला ने बताया उसके पति रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं महिला ने पड़ोसी मुन्ना नामक बिजली कर्मचारी के कहने पर रुपया दिया था वहीं क्षेत्रीय विद्युत अभियंता महेंद्र नाथ ने बताया उपरोक्त मुन्ना और अनूप हमारे विद्युत विभाग में कोई कर्मचारी नहीं हैं वहीं चौकी पुलिस मामले की लीपापोती में जुट गई है।_
[13/01, 8:56 pm] +91 90562 79220: भगवान राम के स्थापना दिवस को ले कर शोभा यात्रा निकाल कर क्षेत्र की जनता को किया गया जागरूक
कौशांबी चायल तहसील के इमली गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धमेंद्र पांडेय एवम बिजेंद्र नारायण मिश्र की अगुवाई में भगवान राम के स्थापना दिवस 22 जनवरी 2024 को ले कर एक शोभा यात्रा निकाल कर क्षेत्र की जनता को जागरूक किया गया एह शोभा यात्रा इमली गांव से शुरू हो कर नेवादा ब्लाक से तिलहापुर मोड़ से डहिया होते हुए कटरा चौराहा से नगर पंचायत सराय अकिल कस्बे के अंदर से घूमते हुए पटेल चौराहा से सरैया के पुल होते हुए पुरखास चौराहा होते हुए तिलहापुर गांव के ब्रम्हचारी मंदिर में जा कर पूजन एवम दर्शन करते हुए सेउथा गांव होते हुए नेवादा ब्लाक के सामने से होते हुए वापस इमली गांव अवध वाटिका में समापन किया गया यात्रा के दौरान क्षेत्रीय जनता ने जगह जगह पर भगवान राम का पूजन करते हुए लड्डू एवम मिठाई बांटी यात्रा में सामिल लोगो को क्षेत्रीय जनता ने चाय नाश्ता करवाते हुए माला एवम फूल से जोरदार स्वागत किया इस काफिले में लगभग 20 से 25 गाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए डीजे की धुन पर सराय अकिल के राम भक्त प्रेमियों ने नाचते गाते हुए जय श्री राम के नारे बाजी किया भगवान राम की शोभा यात्रा ने यह साबित कर दिया कि कौशांबी की जनता अयोध्या में होने वाले भगवान राम की स्थापना में अपना सर्वस्व योगदान करने को तैयार है इस दौरान धर्मेद्र पाण्डे बृजेंद्र नारायण मिश्र सोनू पाण्डे नितेश मिश्रा मनोज द्विवेदी अनूप सिंह हरी प्रसाद तिवारी राहुल मिश्रा विवेक मिश्रा मनोज कुमार मिश्रा मनोज कुमार पाण्डे पुलिस बल के जवान एवम हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
[13/01, 9:02 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *घर से खेत जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती।*
*कौशाम्बी*। सिराथू तहसील की मोहम्मदपुर पइंसा की रहने वाली कुसुम देवी 38 वर्ष पत्नी राम आसरे घर से अपने खेत में चारा लेने जा रहीं थी कि अचानक पीछे से दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे कुसुम रोड पर गिर गयीं। बेहोशी की हालात में घायल महिला को 108 एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू ले जाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 108 एम्बुलेंस द्वारा ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[13/01, 9:03 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *सिराथू में बंदरों का आतंक, महिला को दौड़ाया, महिला सीढ़ी से कूदी।*
*कौशाम्बी*। कोतवाली सैनी थाना अंतर्गत सिराथू कस्बे में आजकल बंदरों का आतंक छाया है। सिराथू कस्बे की रहने वाली रेनू देवी (35 वर्ष ) पत्नी लक्मण छत पर धूप ले रही थी कि अचानक बंदरों का एक गुट रेनू को दौड़ा लिया। रेनू दौड़ती हुयी सीढ़ी से नीचे उतरना चाही लेकिन पैर फिसल गया और लड़खड़ाती हुयी नीचे गिर गयीं जिससे रेनू को गंभीर चोटे आयीं। आनन फानन में घर वालों ने नजदीकी अस्पताल सी एच सी सिराथू में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 108 एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[13/01, 9:13 pm] +91 96216 39625: *भरी पंचायत में पिता ने पुत्र को पटककर लात – घूंसो से पीटा*
*कौशाम्बी।**भरी पंचायत में पिता ने पुत्र को जमीन पर पटककर लात – घूंसो से जमकर पीट दिया है। भैंस बांधने को लेकर पिता – पुत्र में विवाद हो गया। विवाद के बाद पुत्र ने पंचायत बुलाई भरी पंचायत में पिता ने पुत्र को जमकर पीटा है। बीच – बचाव करने पहुंची बहु को भी ससुर ने पीट दिया है जिसके बाद पीड़ित महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायती पत्र देकर ससुर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव निवासिनी संतोषी देवी पत्नी राजू कोरी ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका ससुर भोला प्रसाद उसके पति को गोड़ा में भैंस नही बांधने दे रहा था। इसके बाद उसके पति ने ग्राम प्रधान और सम्मानित लोगों की पंचायत बुलाई। पंचायत के बीच उसके ससुर ने पति और उसको गाली – गलौज करते हुए मारपीट किया है। पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर ससुर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
[13/01, 9:13 pm] +91 96216 39625: *नाली में कूड़ा करकट डालने से आए दिन होता है विवाद*
*कौशाम्बी।**नाली में कूड़ा करकट डालकर पड़ोसी महिलाओं के द्वारा एक महिला को लगातार परेशान किया जा रहा है। परेशान महिला ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर समस्या के बारे में अवगत कराया है। महिला का आरोप है कि गांव की पड़ोसी महिलाएं नाली में कूड़ा करकट डालकर समाज में उसका नाम खराब करती हैं। महिला के द्वारा मना करने पर उसको जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली – गलौज करती हैं। मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासिनी रेणुका देवी पत्नी संजय कुमार का आरोप है कि पड़ोसी भवनी और शबनम बनो नाली में कूड़ा करकट डालती हैं जिससे नाली का पानी सट जाता है माना करने पर उक्त महिलाओं के द्वारा गाली – गलौज किया जाता है।
[13/01, 9:31 pm] +91 84000 70190: *प्राण प्रतिष्ठा दिवस को बनाएं गौरवमयी*
*टेढ़ी मोड़ /कौशाम्बी* अयोध्या के श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा दिवस को ऐतिहासिक व गौरवमयी बनाने के उद्देश्य से शिक्षक व समाजसेवी अजय साहू के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रवेश ने दर्जनों स्वयंसेवकों सहित कड़ाधाम स्थिति शीतला माता मंदिर में अध्यक्ष उदय पंडा के साथ बैठककर कार्ययोजना बनाई। बैठक में विभाग प्रचारक ने सभी से अपील की अपने आसपास के मंदिरों में समूह के साथ मिलकर साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाकर 22 जनवरी को दीपावली सा सुसज्जित कर सुंदरकांड अथवा रामायण का पाठ करें। विभाग प्रचारक ने कहा कि करीब 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए भव्य स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसके लिए पूरे अयोध्या को सजाया जा रहा है। देश भर से लोगों को वहां जाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। 22 जनवरी को मंदिरों व घरों को सजाकर इसे ऐतिहासिक व गौरवमयी बनाएं। बैठक की समाप्ति पर आयोजक अजय साहू ने संघ के विभाग प्रचारक,जिला प्रचारक व अन्य स्वयंसेवकों को अंगवस्त्र पहनाकर आभार व्यक्त किया।
बैठक के बाद विभाग प्रचारक ने सेवित बस्ती में जाकर अयोध्या से आए अक्षत व पत्रक का वितरण कर 22 जनवरी को होने वाले आयोजनों के बारे बताया।
इस दौरान स्वयंसेवक विश्वदीपक,सप्तमीपण्डा,लैला पंडा,संजीत मोदनवाल,रजत पाण्डेय,अवधेश नितिन,राममिलन आदि उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी 11फ़रवरी 26*जीआईसी विद्यालय में कक्षा 10 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित*
अयोध्या 11 फ़रवरी 26*रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने आग पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री वितरित की
हरदोई ११ फरवरी २६ * धामापुर फ्लाईओवर पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक सुरक्षित; मौके पर जुटी भीड़, बाद में पहुँची पुलिस