November 1, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी13अप्रैल22*बालिकाओं को रोजगार शिक्षा से जोड़ने की है जरूरत--अंजना मिश्रा*

कौशाम्बी13अप्रैल22*बालिकाओं को रोजगार शिक्षा से जोड़ने की है जरूरत–अंजना मिश्रा*

कौशाम्बी13अप्रैल22*बालिकाओं को रोजगार शिक्षा से जोड़ने की है जरूरत–अंजना मिश्रा*

*माया सिंह ने कहा कि जब बालिकाएं शिक्षित और जागरूक होंगी तो वह हर संघर्ष पर सफलता हासिल करेंगी*

*कौशाम्बी* जिला पंचायत सभागार में महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान के तत्वाधान में मिशन शक्ति योजना के तहत महिलाओं बालिकाओं के उत्थान के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रवेशन अधिकारी राजनाथ राम ने की है इस मौके पर महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजना मिश्रा ने कहा कि देश में महिलाओं बालिकाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाएं संचालित किए जाने का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत यह है कि गांव क्षेत्र की गरीब कमजोर महिलाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है जिससे उनके सामने आर्थिक दिक्कतें हमेशा उत्पन्न रहती हैं उन्होंने कहा कि महिलाओं बालिकाओं को रोजगार से जोड़ना वर्तमान परिस्थिति की मांग है और सरकार महिलाओं के समूह निजी एनजीओ को रोजगार उपलब्ध कराएं

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं बालिकाओं पर अत्याचार अपराध रहे हैं और थाने जाने के बाद उन्हें न्याय नहीं मिल पाता है महिलाओं के साथ बढ़े अपराध के बाद न्याय ना मिलना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार के लिए सरकार भी हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी है लेकिन अधिकारियों से न्याय न मिलने पर महिलाओं के अधिकार के लिए संघर्ष किया जाएगा

इस मौके पर आंगनवाड़ी संघ की अध्यक्ष माया सिंह ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि जब बालिकाएं शिक्षित और जागरूक होंगी तो वह हर संघर्ष पर सफलता हासिल करेंगी उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए तभी समाज का संतुलन बना रहता है

कार्यक्रम में सीओ मंझनपुर कृष्ण गोपाल आंगनबाड़ी जिला मंत्री सुषमा सिंह सुनीता देवी आंगनबाड़ी प्रार्थना त्रिपाठी प्रियंका सिंह रिचा पांडेय जय लता त्रिपाठी अधिवक्ता प्रीति अंजू प्रोबेशन कार्यालय से उमा कुलदीप एचएफ गर्ल्स का कैडेड एवं महिला उत्थान की समस्त महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान के तत्वावधान में मिशन शक्ति के तहत जनपद स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया कार्यक्रम में जनपद की सैकड़ो महिलाओं ने बालिकाओं महिलाओं के उत्थान रोजगार शिक्षा और उनकी सुरक्षा के लिए अपने अपने विचार प्रकट किए