March 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी12फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी12फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरें

[12/02, 19:08] Anil: *कस्बे में पुलिस चौकी के बाद भी जाम से जूझ रहे कस्बा वासी*

*कौशाम्बी* सांदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में आबादी के बीच पुलिस चौकी स्थापित है लेकिन उसके बाद भी मूरतगंज पुलिस चौकी और उसके आसपास कस्बे में जाम की स्थिति बन जाती है यातायात व्यवस्था में लगाए गए पुलिस चौकी के जवान केवल वाहनों से वसूली के ताक में रहते हैं उन्हें कस्बे में लगने वाले जाम से मतलब नहीं है चौकी इंचार्ज पर दलालों के से घिरे रहने का लगातार आरोप लग रहा है इलाके में एक दुकान से गांजा की बिक्री आम बात हो गई है क्षेत्र के कई गांव में शराब की भठ्ठी संचालित हो रही है पुलिस चौकी के सामने एक गली में शराब बिक्री का धंधा बीते कई वर्षों से संचालित हो रहा है लेकिन चौकी पुलिस को दिखाई नहीं पड़ रहा है चौकी इंचार्ज और उनके सिपाहियों को अपराध और संगठित अपराध रोकने की फुर्सत नहीं मिल रही है नगर क्षेत्र में लगने वाले जाम को हटाने के लिए पुलिस के जवान मुस्तैद नहीं दिखाई पड़ते हैं घंटों लोग क्षेत्र में जाम से जूझते रहते हैं यह प्रतिदिन का मामला हो गया है विक्रम टेंपो वाले बीच सड़क पर खड़े करके पूरे दिन सवारियां भरते हैं लेकिन विक्रम टेंपो वालों पर पुलिस का डंडा नहीं चल पाता है आखिर चौकी पुलिस का विक्रम टैक्सी वालों से क्या रिश्ता है यह बड़ी जांच का विषय है नगर के लोगों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चौकी इंचार्ज के कारनामों की जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है

[12/02, 19:30] +91 96706 43576: *पकड़ा गया बैटरी चोर, छुड़ाने पहुंच गए दलाल*

*कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज पुलिस चौकी अंतर्गत ई – रिक्शा की बैटरी चोरी चले जाने के बाद बैटरी चोर मोहम्मद शमी को चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे पुलिस चौकी उठा ले आई मामले की जानकारी दलालों को लग गई और चौकी इंचार्ज के पास दलाल पहुंच गए हैं, जैसे ही बैटरी चोर मोहम्मद शमी गिरफ्तार हुआ लेन-देन कर उसे चौकी से छुड़ाने के लिए दलाल सक्रिय हो गए और चौकी इंचार्ज से लेनदेन की बात करने लगे।

लेन – देन की बात लीक ना हो जाए इसीलिए पुलिस चौकी में मौजूद अन्य लोगों को पुलिस चौकी से बाहर भेज दिया इसी बीच चौकी पहुंचे कुछ संभ्रांत लोगों को चौकी इंचार्ज ने पुलिस चौकी से बाहर जाने की बात कह कर उन्हें मौके से हटा दिया चौकी इंचार्ज का यह कारनामा नया नहीं है आए दिन दलालों से घिरे रहते हैं अधिकतर मामलों में लेन-देन होता है चौकी इंचार्ज के इस कारनामे की ओर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

[12/02, 19:45] +91 96706 43576: *भाजपा कार्यसमिति की करारी में बैठक आयोजित*

*कौशाम्बी।* भाजपा करारी मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक आनंद विहार गेस्ट हाउस करारी में संपन्न हुई बैठक की बैठक में कार्यसमिति पर विस्तार से चर्चा हुई और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात वक्ताओं ने कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रहरी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित वंदे मातरम के साथ हुआ कार्यसमिति में मुख्य अतिथि जिले के उपाध्यक्ष अजय पांडे विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सोनकर एवं राजनीतिक प्रस्तावना पर भाजपा नेता डॉक्टर गुलाब चन्द्र कुशवाहा ने अपने विचार रखें राजनीतिक प्रस्तावना के अनुमोदन व समर्थन श्यामसुंदर केसरवानी एवं जयचंद प्रसाद कोरी ने किया।

केंद्र सरकार द्वारा बजट के विषय को डॉक्टर सुरेश नागर चौधरी ने प्रस्तुत किया संगठन की कार्य पद्धति के विषय को जिले के मंत्री कमल सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को बताया कार्यक्रम का समापन व आभार राष्ट्रगान के साथ मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रहरी ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री संजय जयसवाल अंगद सिंह कुशवाहा गजराज प्रजापति मदनलाल जयसवाल हरीश कुमार गुप्ता शारदा प्रसाद साहू एवं करारी मंडल की कार्यसमिति उपस्थित रही।

[12/02, 19:51] +91 81156 50600: _*मोटरसाइकिल से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत*_

_*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा गनपा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला की ट्रक के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गयी है।_

_घटनाक्रम के मुताबिक सविता देवी (विमला)उम्र तकरीबन 33 वर्ष पत्नी रामनरेश निवासी ग्राम सभा टाण्डा अपने पति रामनरेश के साथ गांव के भर्ती मरीज जियालाल को देखने कसिया अस्पताल गयी थी वापस लौटते समय रविवार लगभग 3.30 बजे गनपा ग्राम सभा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल में बैठी महिला अचानक सड़क पर गिर गयी जिससे पीछे आ रहे ट्रक के पहियों के नीचे आ गयी महिला की दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर मौके पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई थी,मृत महिला सविता देवी को 3 पुत्रियां और एक पुत्र है ।पति रामनरेश एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों का वाहन चलाकर परिजनों का भरण पोषण करता था,परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।_

[12/02, 19:51] +91 81156 50600: _*साखा-धुमाई उपरिगामी सेतु 32 -C भूमि अधिग्रहण मूल्यांकन हेतु एडीएम ने की बैठक*_

_*मुआवजे और अधिग्रहण से असंतुस्टों को समझाने पहुंचे एडीएम*_

_*अझुवा कौशाम्बी* उपरिगामी सेतु समपार संख्या 32C अझुवा के अटसराय तथा धुमाई के भूमि अधिग्रहण मूल्यांकन के सम्बंध में किसानों और एडीएम जय चन्द्र पाण्डेय जिम्मेदारों संग बैठक कर निर्णय निकालने का प्रयास किया है।_
_आरओबी 32C का 2021 में तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भूमि पूजन कर मार्च 2023 तक उपरिगामी सेतु पूर्ण होने समय दिया था परन्तु सेतु निगम के मनमाने अधिग्रहण और मनमर्जी मुआवजे से पीड़ित किसानो ने कोर्ट की शरण ले ली जिससे मामला खटाई में पड़ गया और सेतु निर्माण रुक गया इस बीच जिम्मेदारों ने तमाम सर्वे किये किंतु किसानों को सन्तुष्ट नही कर पाए आज रविवार को एडीएम जय चन्द्र पाण्डेय जिम्मेदारों के साथ धुमाई के मजरे मुराइन के पुरवा में पीड़ित किसानों को मुआवजे से सम्बंधित तमाम बातें समझाई कुछ किसान समझ रहे थे तमाम किसान और उनकी महिलाएँ उचित मुआवजे और अनियमित अधिग्रहण से आक्रोशित दिखाई दिए और बैठक से किनारा कर लिए वहीं एडीएम ने बताया 89 किसानों की भूमि अधिग्रहण की जानी है जिसमे 16 किसान मुआवजा लेकर बैनामा कर दिए हैं कुछ किसान बैनामा को तैयार हैं वहीं कुछ किसान संतुष्ट नही हैं सर्किल रेट से 4 गुना मुआवजा दिया जा रहा यदि किसान सन्तुष्ट नही हुए तो क्या होगा? इस पर एडीएम ने कहा उच्चाधिकारी इसका फैसला करेंगे इस अवसर पर एडीएम जयचंद्र पाण्डेय, लोकनिर्माण विभाग के एई एमएम मिश्रा, नायब तहसीलदार विनय कुमार सेतु निगम के अधिकारी,लेखपाल सुनील श्रीवास्तव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित पीड़ित किसान, सैकड़ों लोग मौजूद रहे।_

[12/02, 19:57] +91 94504 05335: *बारात में दुल्हन ने की हर्ष फायरिंग*

*वीडियो बनाने वाले को समर्थकों समेत दूल्हे ने पीटा*

*कौशांबी।* अपनी ही शादी में दूल्हे ने हर्ष फायरिंग कर मुसीबत मोल ले ली है हर्ष फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद अब दूल्हे को पुलिस तलाश रही है जो फरार बताया जाता है बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान वीडियो बनाने वाले फोटोग्राफर को दूल्हे ने समर्थकों समेत पीट दिया है जिस पर फोटोग्राफर ने थाना पुलिस को तहरीर दिया है खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार नहीं कर सकी है

जानकारी के मुताबिक कौशांबी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी तीरथ यादव की बारात करारी थाना क्षेत्र के पट्टी पर गांव में गई थी। जहां पश्चिम शरीरा के बरौली गांव के रहने वाले राजेश कुमार पुत्र शिव गुलाम वीडियोग्राफी कर रहा था। इसी दौरान दूल्हे तीरथ और उसके दोस्त शशांक यादव ने पिस्टल से हवाई फायर किया।

इसी दौरान कैमरे में हर्ष फायरिंग का वीडियो कैप्चर हो गया। इस पर आरोपी शशांक ने हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाने का विरोध कर उसे डिलीट करने का दबाव बनाया। फोटोग्राफर के साथ दूल्हे और उसके दोस्तों ने मारपीट की। पीड़ित के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। राजेश कुमार ने करारी थाना पुलिस को हर्ष फायरिंग का वीडियो देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। करारी इंस्पेक्टर सीबी मौर्या ने बताया मामले में तहरीर के आधार पर आरोप की जांच कराई जा रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

[12/02, 19:57] +91 94504 05335: *बोध दिवस के उपलक्ष में एल ई डी के माध्यम से भव्य सत्संग एवं जनचेतना रैली का आयोजन*

*कौशांबी।* संत रामपाल महाराज के बोध दिवस के उपलक्ष में एल ई डी के माध्यम से भव्य सत्संग एवं जनचेतना रैली का आयोजन जनपद मुख्यालय मंझनपुर में किया गया बंदी छोड़ सतगुरु रामपाल महाराज के आदेशानुसार बी पी पब्लिक स्कूल मंझनपुर कौशांबी में एक भव्य सत्संग का आयोजन हुआ, सत्संग में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों भक्तजनों के द्वारा भव्य सत्संग सुनने के बाद एक जनचेतना रैली निकाली गई l प्रभात फेरी की तरह इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भक्तगण वा स्थानीय जनमानस ने भागीदारी किया कार्यक्रम में संत रामपाल जी महाराज के द्वारा समाज में व्याप्त गैर बराबरी छुआछूत कार्यप्रणाली में भ्रष्टाचार नशा उन्मूलन तथा पाखंडवाद जात पात के भेद को मिटाने धार्मिक भेदभाव खत्म करने सांप्रदायिक झगड़े को समाप्त करने तथा ब्याज लेना और देना आदि तमाम प्रकार की कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए भव्य कार्यक्रम हुआ l इस कार्यक्रम में संत रामपाल जी महाराज ने भक्तों को लोक वेद रीति को छोड़कर शास्त्र अनुकूल भक्ति करने का आशीर्वाद व संदेश प्रदान किया और कहा कि आप विश्वास के साथ मर्यादा में रहते हुए परमात्मा की भक्ति करें ,जैसा कि विश्व के कई भविष्यवाणी करने वालों ने बताया है कि भारत का एक महापुरुष हिंसा दुराचार व नफरत समूल मिटा देगा और संपूर्ण विश्व में शांति कायम होगी वह भविष्यवाणी दृष्टिगोचर होती दिख रही है वह जीवो पर दया करने वाला मानव कल्याण को प्रदान करने वाला कल्याणकारी पुरुष और कोई नहीं वास्तव में तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज ही है आज के कार्यक्रम से मंझनपुर क्षेत्र व आसपास के अंचलों में यह संदेश बहुत तेजी से भक्तजनों के द्वारा प्रचारित व प्रसारित हो रहा है इतने शांति पूर्ण तथा अनुशासित ढंग से जनचेतना रैली स्थानीय मंझनपुर मुख्यालय व प्रमुख स्थानों से होते हुए अपने गंतव्य सत्संग स्थल पर पहुंची इस कल्याणकारी कार्यक्रम से भक्तजनों में बहुत प्रसन्नता है और बड़ी शालीनता से इस चेतना रैली कार्यक्रम को क्षेत्र की जनता ने सराहा है कार्यक्रम को अंजाम तक पहुंचा रहे सहयोगी भक्तों में मंडल जिला तहसील ब्लॉक व अन्य तमाम सेवादारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया पुस्तक सेवा भी की और कार्यक्रम को सफल बनाया भक्तगण परमात्मा के दीवाने होकर परमात्मा के संदेश को क्षेत्र की जनता में जिस कदर पहुंचाने का काम किया वह अद्भुत है प्रशंसनीय है सराहनीय है सत्संग की बाकी झांकी एवं चेतना रथ की निराली झांकी ने भक्तों और जनता जनार्दन के मन को मोह लिया जहां तक अपनी समझ है पूरा का पूरा कल्याणकारी कार्यक्रम सत्संग और कस्बे का भ्रमण सराहनीय और सफल रहा।

[12/02, 19:57] +91 94504 05335: *किराना दुकान का ताला तोड़ कर साढ़े चार लाख उठा ले गये चोर*

*मोहब्बत पुर पइंसा थाना क्षेत्र में चोरों के उत्पात से लोग परेशान*

*कौशाम्बी।* मोहब्बत पर पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव में किराने की दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा साढ़े चार लाख रुपए बेखौफ चोर उठा ले गए हैं घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई है मामले की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दिया है आशंका के आधार पर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है खबर लिखे जाने तक पुलिस खुलासे के मामले में किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है घटना बीती रात की है

घटनाक्रम के मुताबिक मोहब्बतपुर पाइंसा थाना अंतर्गत अफ्ज़लपुर वारी गाव मे राजू चौरसिया पुत्र श्री राम चौरसिया ने किराना की दुकान खोल रक्खी है प्रतिदिन की तरह रविवार की शाम को दुकान बंद करके राजू चौरसिया आवास चले गए जब सुबह उठकर देखा तो दुकान का ताला टूटा है और दुकान के लाकर में रखे साढ़े चार लाख रुपए गायब है तो उनके होश उड़ गए दुकान का ताला तोड़कर रुपए गायब करने का शिकायती पत्र चौकी प्रभारी को देकर कार्रवाई की मांग की है शिकायती पत्र मिलने के बाद चौकी पुलिस ने दो संदिघ व्यक्तियों को उठा कर थाने ले गई है।

[12/02, 21:19] +91 94504 05335: *अंतर्जनपदीय बदमाश की कौशांबी पुलिस से हुई मुठभेड़*

*कौशाम्बी* अंतर्जनपदीय बदमाशों की कौशांबी पुलिस से मुठभेड़ हो गई है जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई और घायल बदमाश को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है जिले की एसओजी और पुलिस टीम के साथ बदमाशो की देर रात मुठभेड़ हुई है,मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगी है जबकि दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया,जिसे कांबिंग कर पुलिस ने पकड़ लिया,घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवम एएसपी समर बहादुर सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और बदमाशो से पूछताछ की।

घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र की है जहा कई जिले में लूट की घटना को अंजाम वाले बदमाश,जिनके ऊपर कौशाम्बी सहित कई जिलों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज है,पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए है,पुलिस ने बदमाशो के पास से लूट के रुपए,दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किया है।जिसमे से एक बदमाश का नाम श्याम बाबू और दूसरे बदमाश का नाम राम बख्श बताया जा रहा है है, यह दोनों बदमाश दूल्हा पुर धानेपुर गोंडा के बताए जा रहे है।एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसओजी और पुलिस से बदमाशो की मुठभेड़ हुई है जिसमे एक बदमाश को गोली लगी है इनके ऊपर प्रयागराज बलरामपुर, गोंडा ,अयोध्या सहित अन्य जिलों में 1 दर्जन से ज्यादा मुकदमे लूट, छीनैती,डकैती जैसे अन्य अपराध के दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस ने इन बदमाशों को रोकने की कोशिश किया था लेकिन यह लोग भागने लगे जिस पर कंट्रोल रूम फोन करके सूचना दी गई थी, मौके पर एसओजी वा थाना की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी घेराबंदी देखकर दोनों बदमाशो ने फायरिंग करना शुरू कर दिया

पुलिस की क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने कांबिंग करते हुए गिरफ्तार कर लिया और दोनों बदमाशों को मंझनपुर के जिला अस्पताल ले आई जहां पर उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह गोंडा जिले के रहने वाले हैं। श्याम बाबू और राम बक्स पर गोंडा जिले सहित अयोध्या बलरामपुर और प्रयागराज जिले में एक दर्जन से ज्यादा अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जो अपने जिले से फरार भी चल रहे हैं।एसपी ने बताया कि 6 फरवरी को थाना मंझनपुर और करारी के बीच में एक बैंक से पैसे निकाल कर गाड़ी की डिग्गी में रख कर जा रहे व्यक्ति के साथ लूट हुई थी, पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने उस घटना को करने की बात भी स्वीकारी है, वही इस पूरे मामले पर एसपी ने बताया कि इनके और रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Taza Khabar