कौशाम्बी12जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें
[12/06, 7:00 pm] +91 96216 39625: *पशुपालक 30 जून तक अपने पशुओं को इयर टैग अवश्य लगवाएं*
*कौशाम्बी।**पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को उनके पशुओं की चिकित्सा सेवा, निःशुल्क बधियाकरण, टीकाकरण व कृत्रिम गर्भाधान, अत्यन्त कम कीमत पर वर्गीकृत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान, अत्यन्त कम प्रीमियम पर पशुधन बीमा आदि सुविधाओं को निरन्तर प्राप्त करने के लिए पशुओं के कान में इयर टैग लगाना और विभाग में पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
यह जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 ए0के0 सागर ने देते हुए बताया कि पशुपालकों द्वारा इयर टैग के माध्यम से प्रत्येक पशु की पहचान की जा सकती है। चोरी और खो जाने की स्थिति में इयर टैग से पशु स्वामी की पहचान की जा सकतीं है। पशुधन बीमा अत्यन्त कम प्रीमियम पर पशु बीमा का लाभ प्राप्त करने के लिए इयर टैग अनिवार्य है। भूमिहीन पशुपालकों एवं अन्य पशुपालकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन घटक) की सुविधा प्राप्त करने के लिए इयर टैग अनिवार्य है। सरकारी सुविधाएं, पशु चिकित्सा, निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान, निःशुल्क बधियाकरण, निःशुल्क टीकाकरण आदि सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए इयर टैग अनिवार्य है।
बीमारियों, कृत्रिम गर्भाधान एवं टीकाकरण सम्बन्धी विवरण को आनलाइन भारत पशुधन एप पर सुरक्षित रखने के लिए भी ईयर टैग आवश्यक है। सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं का सत्यापन कराने के लिए पंजीकरण और इयर टैग अनिवार्य है। किसी भी पशु को उसके इयर टैग से उसके मालिक का पता लगाने में सहायता मिलती है। भारत पशुधन एप पर पंजीकरण से मालिकाना हक का प्रमाण मिलता है। दूर-दराज क्षेत्रों में मोबाइल वेटिनरी सेवाओं का लाभ एवं दैवीय आपदा में पशु हानि होने पर लाभ के लिए भी इयर टैग आवश्यक है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय, पशु सेवा केन्द्र, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता, वैक्सीनेटर या पैरावेट से सम्पर्क कर 30 जून 2024 से पूर्व अपने पशुओं के कान में इयर टैग अवश्य लगवा लें। उन्हांने समस्त उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि समस्त पशुपालकों को इयर टैगिंग के महत्व को बताते हुए टैगिंग के लिए प्रेरित किया जाय। पशुपालक किसी भी जानकारी के लिए अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय या पशु सेवा केन्द्र पर सम्पर्क कर सकतें हैं।
[12/06, 7:03 pm] +91 99191 96696: *दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत करें ऑनलाइन आवेदन*
*कौशाम्बी।* उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दम्पत्ति में युवक के दिव्यांग होने पर रू0-15000 तथा केवल युवती के दिव्यांग होने पर रू0-20000 एवं दोनों के दिव्यांग होने पर रू0-35000 की धनराशि निर्धारित हैं।
यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा ने देते हुए बताया कि शादी के समय युवक की उम्र 21 से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो एवं युवती की उम्र 18 से कम तथा 45 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए एवं दम्पत्ति आयकर दाता न हो। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। ऐसे दिव्यांग दम्पत्ति पात्र होंगे, जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हो।
दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत इच्छुक दिव्यांग दम्पत्ति वर्तमान वर्ष एवं गत् वित्तीय वर्ष में सम्पन्न शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय, कक्ष सं0-28 विकास भवन, भू- तल, विकास भवन मंझनपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकतें हैं।
[12/06, 7:03 pm] +91 99191 96696: *सी0एम0 डैश बोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं इंडीकेर्ट्स की प्रगति की डीएम ने की विस्तृत समीक्षा*
*विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष कार्ययोजना बनाकर शत-प्रतिशत प्रगति सुनश्चित करने के निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी राजेश कुमार राय द्वारा उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सी0एम0 डैश बोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं/इंडीकेर्ट्स की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन मॉनीटरिंग करते हुए सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित अपने विभागीय योजनाओ इंडीकेटर्स में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पूर्ण कराने तथा विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष कार्ययोजना बनाकर शत-प्रतिशत प्रगति सुनश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी अधिकारियों को आईजीआरएस के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता न पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्धारित समयावधि में खराब ट्रान्सफार्मर को बदलवाने, विद्युत बिल से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतो का निस्तारण एवं अनावश्यक विद्युत कटौती न हो, सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत के लटक रहें तारों/पोल को ठीक कराने के निर्देश दियें, ताकि ऑधी के कारण विद्युत से जनहानि की कोई घटना न होने पाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को दिव्यांग पेशन, विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन तथा कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दियें। उन्हांने अमृत सरोवरों के इनलेट/आउटलेट में एक सप्ताह के अन्दर सुधार लाने के भी निर्देश दियें।
जिलाधिकारी ने जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत किये जा रहें कार्यों की विस्तृत समीक्षा के दौरान पानी की टंकी आदि कार्यों में धीमी प्रगति पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़क को मानक के अनुसार समय से ठीक करवाया जाय। उन्हांने सामाजिक वनीकरण की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण के लिए सभी कार्यवाही समय से सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्हांने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौशालावार पशु चिकित्साधिकारियों को नोडल नामित करने के निर्देश दियें, पशु चिकित्साधिकारी नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा पीएम कुसुम योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, शादी अनुदान योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रोजेक्ट अलंकार आदि योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दियें।
बैठक में अधिशासी अभियंता, सिंचाई ने बताया कि सभी 46 स्थानों पर पानी टेल तक पहुॅच गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने सत्यापन कराने के निर्देश दियें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी आर0एस0 यादव एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
[12/06, 7:03 pm] +91 99191 96696: *तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से 3 लाख 69 हजार रुपए नगद कार तमंचा पुलिस ने किया बरामद*
*मान्यता प्राप्त पत्रकार का पुत्र लूट की घटना में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल*
*कौशाम्बी।* सैनी थाना क्षेत्र के नगिया मई गांव के पास 10 जून की शाम बाइक सवार स्टांप विक्रेता केशव प्रसाद मालवीय पुत्र स्वर्गीय पुरुषोत्तम मालवीय निवासी गांव रमसहाईपुर थाना मोहब्बतपुर पइंसा के साथ कार सवार बदमाशों द्वारा 5 लाख रुपए से अधिक की रकम लूट ली गयी थी जिसके संबंध में थाना सैनी में मुकदमा संख्या 212/ 24 धारा 392 पंजीकृत किया गया पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने पांच टीमों का गठन कर लूट की घटना का सफल खुलासे का निर्देश दिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और उन्होंने लूट की घटना में लिप्त लोगों को लूट की रकम के साथ पकड़ना शुरू कर दिया इसी क्रम में मंगलवार को रात्रि में मधवा मई गांव के पास पुलिस वाहन वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान आ रही एक मारुति 800 पुलिस को देखकर कुछ दूर पहले रुक गई तथा चालक द्वारा गाड़ी की लाइट बंद कर धीरे-धीरे पीछे किया जाने लगा संदेह होने पर पुलिस बल द्वारा टार्च की रोशनी लगाकर गाड़ी को रोका गया तथा उसमें बैठे तीन लोगों को बाहर निकाल कर पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा अपना नाम क्रमशः मोहम्मद समीर पुत्र शमशाद निवासी गांव समदा थाना मंझनपुर गौरव त्रिपाठी पुत्र कृष्णानंद त्रिपाठी निवासी वार्ड नंबर 2 परसरा चौराहा भरवारी थाना कोखराज और बादल कुशवाहा पुत्र अजमेर सिंह उर्फ कल्लू निवासी कृष्ण नगर कस्बा व थाना करारी बताया गया तलाशी लेने पर तीनों अभियुक्तों के कब्जे से 1 लाख 95 हजार रुपए नगद दो अदद तमंचा 315 बोर व चार आदद जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया।
लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपरोक्त व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बरामद रुपए के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किया तब अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि दिनांक 10/ 6/2024 को नगिया मई गांव के पास से स्टांप विक्रेता के साथ लूट और दिनांक 30 /5 /2024 को थाना मंझनपुर क्षेत्र के कैनी गांव मोड़ के पास बैंक से रुपए लेकर जा रही महिला के साथ लूट की घटना की गई लूट से संबंधित शेष रुपए के बारे में पूछने पर अभियुक्त समीर द्वारा बताया कि गांव भडेहरी के पास जंगल में छुपा कर रुपए रखा है अभियुक्तों के द्वारा बताए जाने पर पुलिस अभियुक्त को लेकर भडेहरी गांव पहुँची जहां पर अभियुक्त बंबूल के जंगल के बीच आगे आगे चलकर गड्ढे में छुपाए हुए बैग को झुक कर उठाते हुए बैग में पहले से रखे लोडेड अवैध असलहे को निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया और रुपए से भरा बैग को लेकर अभियुक्त भागने लगा जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण हेतु कहा गया परंतु अभियुक्त भागते हुए पुलिस पर फायर करने की कोशिश की इस पर पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षा के लिए फायर किया जिससे अभियुक्त समीर घायल होकर जमीन पर गिर गया पुलिस ने नजदीक जाकर देखा तो उसके दाहिने पैर से खून निकल रहा था उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया तथा उसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर और एक अदद कारतूस और खोखा 1 लाख 74 हजार नगद रुपए कुल 3 लाख 69 हजार रुपए पुलिस ने बरामद किया अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक कौशांबी के द्वारा 25 हजार रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
लूट की घटना में शामिल अभियुक्त समीर आलम एक मान्यता प्राप्त पत्रकार का बेटा बताया जाता है पुलिस के अनुसार उसका आपराधिक इतिहास मुकदमा संख्या 85/ 19 धारा 147 /323/ 504 थाना मंझनपुर में, मुकदमा संख्या 32/ 23 धारा 354/ 354 डी, 323 /341 506 व 3(1) एस /3(2)5ए एससी /एसटी थाना मंझनपुर /मुकदमा संख्या 424 / 22 धारा 323/ 504 /504/ 384 /308 थाना मंझनपुर मुकदमा संख्या 561/ 22 धारा 323/ 504/ 506/ 341 30 8 थाना मंझनपुर में पंजीकृत है गिरफ्तार करने वाली टीम एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, मनोज कुमार यादव ,हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह सरताज अहमद, मनीष कुमार ,विवेक कुमार यादव ,अजय यादव , विनय कुमार , मोहित कुमार ,प्रभारी निरीक्षक सैनी जयचंद कुमार शर्मा ,उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह,अजय कुमार, संदीप कुमार ,पंकज कुमार ,प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर संतोष कुमार शर्मा ,उप निरीक्षक हनुमान प्रताप सिंह ,प्रदीप कुमार ,मोहम्मद आरिफ ,कांस्टेबल अंशु यादव ,कांस्टेबल अमित कुमार ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
[12/06, 7:09 pm] +91 98391 01290: *जनपद कौशाम्बी के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में दिनांक 12 जून से 30 जून 2024 तक धारा-144 लागू*
*कौशाम्बी* अपर जिला मजिस्ट्रेट अरूण कुमार गोंड ने अवगत कराया है कि जनपद कौशाम्बी, शान्ति-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यन्त संवेदनशील है। दिनांक 13 जून से 20 जून 2024 तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा व 17 जून 2024 को ईदुज्जुहा (बकरीद) पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाना है। उन्होंने बताया कि आसन्न राजनैतिक गतिविधियों के चलते यह आशंका है कि ऐसे अवसरों पर कतिपय साम्प्रदायिक, असामाजिक, गिरोह-बन्द एवं शरारती तत्व किसी भी स्थान पर किसी भी समय छोटी-छोटी घटनाओ को लेकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास कर सकतें हैं, जिसके चलते लोक परिशान्ति व विधि व्यवस्था एवं जनसुरक्षा प्रभावित हो सकती हैं।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने दण्ड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा-144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जन जीवन एवं लोक सम्पत्ति की हानि, हिंसा व बल्बा आदि के नियंत्रण/निवारण एवं जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में विधि व्यवस्था व लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम करने के उद्देश्य से निषेधाज्ञा जारी किया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सामान्य परिस्थितियों को छोड़कर जनपद कौशाम्बी के सीमा क्षेत्र में किसी भी स्थल पर 05 या 05 से अधिक व्यक्ति/व्यक्तियों का समूह, जिनके क्रिया-कलापों से लोक/शान्ति व्यवस्था एवं जनसुरक्षा प्रभावित हो, एकत्रित नहीं होंगे, परन्तु यह प्रतिबन्ध शव-यात्रा, बारात या विवाह आदि समारोह पर लागू नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति अपने पास लाठी, डण्डा, बॉस, बल्लम या किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र तथा आग्नेयास्त्र (फायर आर्म्स), धारदार हथियार या कुंद वस्तुएं, जिन्हें फेंककर प्रहार किया जा सकता है, लेकर न चलेगा और न ही एकत्रित करेगा, यह प्रतिबन्ध ड्यूटी पर तैनात पुलिस, पी0ए0सी0, पी0आर0डी0 एवं होमगार्डस तथा सरकारी कर्मचारियों, रोगियों, अपंग व्यक्तियों पर, जो सहारें के लिए लाठी, डण्डा का प्रयोग करते हैं लागू नहीं होगा। किसी भी व्यक्ति समुदाय या संगठन द्वारा जनसमुदाय को एकट्ठा करने का प्रयास नहीं किया जायेंगा। जनपद में किसी भी व्यक्ति/संस्था/संगठन द्वारा प्रेसवार्ता या अन्य किसी कार्यक्रम के माध्यम से साम्प्रदायिक सद्भाव व सामाजिक सामंजस्य को बिगाड़ने का प्रयास नहीं किया जायेगा। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति ऐसे व्यक्तियों के समूह के साथ सम्मिलित नहीं होगा, जिसका उद्देश्य किसी विधि विरूद्ध गतिविधि में भाग लेना हो। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह किसी को न तो जबरिया दबाव डालकर दुकान, कार्यालय, व्यवसाय-स्थल, परिवहन, रेल यातायात बन्द कराने के लिए बाध्य करेगा और न स्वयं बन्द कराने का प्रयास करेगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह जिले में मौखिक अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से कोई अफवाह नहीं फैलायेगा और न ही कोई मिथ्या प्रचार करेगा और न किसी प्रकार की उत्तेजनात्मक पर्चें, हैण्डबिल, पम्पलेट मुद्रित करायेगा और न ही उसका वितरण करायेंगा या करेंगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह ऐसे नारे या अभद्र शब्दों का प्रयोग नहीं करेगा, जिससे जनसाधारण अथवा किसी वर्ग विशेष या समुदाय की भावना आहत होती है और उसमें उत्तेजना फैलती हो। कोई भी सभा/रैली, ऐसे स्थान पर आयोजित नहींं की जायेगी, जहां कोई निषेधाज्ञा या प्रतिबन्धात्मक आदेश शासन,स्थानीय प्रशासन अथवा न्यायालय आदि द्वारा लागू किये गये तथा प्रभावी हो। कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म/पंथ/सम्प्रदाय आदि के किसी भी महापुरूष, देवी-देवता आदि का प्रत्यक्ष या परोक्ष किसी भी रूप से अनादर करने का प्रयास नहीं करेगा और न ही जनसामान्य को भड़काने वाली अथवा दिग्भ्रमित करने वाली कोई अफवाह फैलायेगा, इसी प्रकार ऐसा कोई लेखन/वॉल पेन्टिंग न किया/कराया जायेगा और न ही सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त किये बिना देवी-देवाताओं अथवा किसी महापुरूष की मूर्ति ही स्थापित की जायेंगी। किसी भी चार पहिया वाहन या अन्य छत वाले वाहनों की छत पर कोई यात्री,यात्रा नहीं करेगा और दो पहिया वाहनों पर दो से अधिक व्यक्ति तथा अन्य वाहनों पर निर्धारित यात्रियों से अधिक यात्रा नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति/समूह किसी सार्वजनिक अथवा धार्मिक स्थलों के आस-पास मांस/गोश्त न ही बेचेगा और न ही फेंकेगा। कोई भी व्यक्ति/व्यक्तियों का समूह निर्धारित/अनुमन्य स्थल के अतिरिक्त सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों के आस-पास खुलेआम किसी प्रकार की मदिरा का न तो विक्रय करेगा और न ही मदिरा पान करेगा। किसी भी व्यक्ति/समूह/संगठन/राजनैतिक दल आदि द्वारा कोई ऐसा कार्यक्रम/समारोह/ रैली/पद यात्रा/जनसभा आदि नहीं किया जायेगा तथा किसी भी प्रकार के पोस्टर/बैनर/वॉल पेन्टिंग/पम्पलेट/फेसबुक/व्हाट्सअप/ट्वीटर आदि अन्य किसी माध्यम से कोई संदेश प्रसारित नहीं किया जायेगा, जिससे किसी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे अथवा साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सामंजस्य बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो। किसी भी व्यक्ति/समूह द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली भाषा का प्रयोग न ही स्वयं करेगा और न ही ऑडियां/वीडियो के माध्यम से प्रसारित करेगा, इसके साथ ही कोई आपत्तिजनक कथन, सामग्री, फेसबुक/व्हाटसअप पोस्ट नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति अपने भवन या छत पर अथवा अन्य किसी स्थान पर बिना किसी प्रयोजन के कंकड़, पत्थर, ईंट के टुकड़े, शीशे/कॉच की सामग्री, विस्फोटक सामग्री, अथवा ऐसी कोई भी वस्तु का संग्रह नहीं करेगा, जिसका कुत्सिंग प्रयोग लोक व्यवस्था/शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने के लिए हो सकता है। कोई भी व्यक्ति रेल या रेल सम्पत्ति, बस अड्डों, सरकारी भवनों/कार्यालयों अथवा अन्य किसी सार्वजनिक सम्पत्ति को न तो क्षति पहुंचायेगा और न ही रेल, बस अथवा यातायात एवं संचार के अन्य साधनों को प्रभावित करेगा। कोई भी लाइसेंस धारक व्यक्ति या कम्पनी निर्धारित अवधि के बाद अथवा प्रतिबन्धित दिवसों को मदिरा की दुकान न खोलेगा और न ही कोई बिक्रय या व्यवसाय करेगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह जिला मजिस्ट्रेट/अपर जिला मजिस्ट्रेट/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अथवा सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट के पूर्वानुमति के बिना जनपद में किसी स्थान पर आम सभा नहीं करेगा तथा अनुमति सहित होने वाली सभा में किसी का निरादर नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह जनसामान्य को भड़काने वाली कोई अफवाह नहीं फैलायेगा, किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार को उत्प्रेरित नहीं करेगा, सार्वजनिक भूमि पर स्वार्थवश अतिक्रमण करने का प्रयत्न नहीं करेगा तथा सार्वजनिक यातायात को अवरूद्ध करने के किसी भी प्रयास में लिप्त नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति/समूह मजिस्ट्रेट से अनुमति प्राप्त किये बिना किसी भी स्थल पर ध्वनि विस्तार यंत्र या साउण्ड बाक्स का प्रयोग नहीं करेगा और न ही उसको पहले से ही धार्मिक अथवा अन्य स्थलों पर इस प्रकार असुरक्षित रखेगा, जिसका प्रयोग धार्मिक या सामाजिक विद्वेष, उन्माद एवं घृणा अथवा हिंसा फैलाने वाले असामाजिक तत्व अथवा उनका गिरोह कर सकें। कोई भी व्यक्ति/समूह ध्वनि विस्ताकर यंत्र, लाउडस्पीकर, साउण्ड बॉक्स, डी0जे0 अथवा जनता को सम्बोधित करने वाली अन्य प्रणाली का प्रयोग सक्षम मजिस्ट्रेट की बिना पूर्वानुमति प्राप्त किये किसी भी सार्वजनिक स्थल या अन्य किसी स्थान पर नहीं करेगा और ऐसे यन्त्रों की आवाज का स्तर ध्वनि प्रदूषण (रेग्यूलेशन एण्ड कंट्रोल) रूल्स-2000 में उल्लिखित निर्धारित मानक से अधिक न होगा। किसी भी पूजा-पण्डाल अथवा धार्मिक स्थल पर भड़काऊ, अश्लील गाने व डी0जे0 का प्रयोग नहीं किया जायेगा तथा अश्लील, अभद्र नृत्य आदि का आयोजन प्रतिबन्धित होगा। जनपद कौशाम्बी की सीमा क्षेत्र में आयोजित किसी भी परीक्षा केन्द्र के 200 मी0 की परिधि में 05 या 05 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह आदेश जनपद कौशाम्बी के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में एवं जनपद कौशाम्बी में निवास करने वाले तथा जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले समस्त व्यक्तियों पर दिनांक 12 जून 2024 से दिनांक 30 जून 2024 तक सम्पूर्ण जनपद में प्रभावी होगा। विशेष परिस्थितियों में इस अवधि में इन आदेशों को संशोधित, परिवर्तित अथवा समाप्त किया जा सकता है। इन आदेशों का अथवा इनके किसी भी अंश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय होंगा।
[12/06, 7:16 pm] +91 98391 01290: *दुबई में पदक जीतने पर सुनीता सरोज को 51 हजार रूपये नगद से सम्मानित करने स्वीकृती*
*कौशाम्बी* मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्राट उदयन सभागार मंझनपुर में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई बैठक में समिति के आय व्यय पर चर्चा की गयी व सुनीता सरोज को दुबई में पदक जीतने पर 51 हजार रूपये नगद धनराशि से सम्मानित करने स्वीकृत प्रदान की गई।जनपद में संचालित निजी जिमो का रजिस्ट्रेशन न कराने पर जिम संचालको नोटिस देने का निर्देश दिया गया। स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया गया।बैठक के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ााधिकारी प्रयागराज विमला सिंह, सहायक प्रशिक्षक रवि कुमार शर्मा, युवा कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खो-खो संघ के अध्यक्ष सन्तोष सिंह बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ खिलाड़ी राम कैलाश संदीप कुमार आदि मोजूद रहे।
[12/06, 7:23 pm] +91 99562 82731: *मेडिकल मुआयना के नाम पर जिला अस्पताल में धोखा*
*लाठी फरसा की चोट को खरोच लिखकर डॉक्टरो ने मेडिकल मुआयना की दी रिपोर्ट*
*कौशाम्बी* घायलों के मेडिकल मुआयना में सयुक्त जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा बड़ी लापरवाही की जा रही है जिससे गंभीर चोट को मामूली लिखकर के मेडिकल मुआयना की रिपोर्ट पुलिस को सौपी जा रही है जिसका सीधा लाभ अपराधी उठा रहे हैं इसी तरह का एक मामला बुधवार को सामने आया है मंझनपुर कोतवाली के ऊनो गांव निवासी चार सगे भाइयों सूर्यभान शिव मूरत रामनारायण वा पवन पुत्रगण अमर नाथ पर 09 जून को लाठी फरसा से हमला कर घायल किया गया था इलाज तो गंभीर घायल का किया लेकिन मेडिकल रिपोर्ट खरोच की बना दी है डॉक्टरो का इस तरह का कारनामा जिला अस्पताल में प्रतिदिन चल रहा है जो गंभीर चिंता का विषय है
लाठी फरसा से हमला से चारों भाइयों को गंभीर चोटें आई थी घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया कई दिन तक जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायलों का इलाज किया पुलिस ने घायलों का मेडिकल मुआयना करने के लिए मंझनपुर कोतवाली से जिला अस्पताल डॉक्टरों को चिट्ठी भेजी पुलिस की चिट्ठी पर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने चारों भाइयों का मेडिकल मुआयना किया लाठी की चोट से सिर में गंभीर चोटे है लेकिन जिला अस्पताल के चिकित्सको ने गंभीर चोट को खरोच लिख कर के मेडिकल रिपोर्ट् पुलिस को सौप दी है जबकि जिन घायलों के मेडिकल रिपोर्ट में चिकित्सकों ने खरोच लिखा है उन्ही घायलों के इलाज के पर्चे में गंभीर घायल की दवाइयां लिखी गई है अब सवाल उठता है कि जिस मरीज का इलाज करते वक्त गंभीर चोट की दवाइयां की गई हो उसी के मेडिकल रिपोर्ट में मामूली खरोच लिख दिया गया हो तो यह डॉक्टर की लापरवाही कही जाएगी या फिर अपराधियों से डॉक्टरों की साठगांठ हो गई है जिससे अपराधियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से डॉक्टर ने मेडिकल की गलत रिपोर्ट बनाई है मामले को लेकर पीड़ित परिवार के लोग मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिले उन्हें पत्र देकर फिर से मेडिकल कराए जाने का अनुरोध किया है अब सवाल उठता है कि गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर पर क्या मुकदमा दर्ज कराकर इन्हें निलंबित करते हुए इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी या फिर गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाकर अपराधियों को लाभ देने वाले जिला अस्पताल के डॉक्टर इसी तरह मौज करते रहेंगे मामले को जिलाधिकारी को संज्ञान लेना होगा और अपराधियों को लाभ पहुंचाने के मकसद से गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले जिला अस्पताल के डॉक्टर के कारनामों की जांच कर इन्हें कठोर दण्ड दिया जाना होगा तभी जिला अस्पताल से घायलों का मेडिकल मुआयना सही तरीके से होगी
[12/06, 7:48 pm] +91 81156 50600: *आंगन में सोता रहा परिवार,घर के पीछे नकब लगाकर हजारों की चोरी*
*अझुवा कौशांबी* सैनी कोतवाली के ग्राम सभा केन के मजरे कैथन बाग में एक घर को चोरों ने निशाना बनाया सेंध काटकर नकदी सहित जेवर लेकर फरार हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद जावेद पुत्र मकुन निवासी ग्राम सभा केन के मजरे कैथन बाग में सपरिवार रहते हैं जावेद के मुताबिक बीती रात खाना खा_ पीकर परिजनों के साथ आंगन में सो गया अज्ञात बदमाशों ने घर के पीछे सेंध काटकर बक्से में रखा छागल,सोने का मंगल सूत्र 3 जोड़ी चांदी की तोडिया और बक्से में रखा 5 हजार लेकर चंपत हो गए सुबह जब जावेद की पत्नी ने बिखरा सामान देखा तो होश उड़ गए महिला के शोर पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई ।जावेद ने चौकी पुलिस को चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है वहीं चौकी पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
[12/06, 7:50 pm] +91 94153 95024: *दिनांक- 12.06.2024*
*थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अवैध देशी बम बरामद*
पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर के निर्देश के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइंस श्वेताभ पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइंस रामाश्रय यादव के कुशल नेतृत्व मेंथाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा आज दिनांक 12.06.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी मुण्डेरा बाजार थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को बलईपुर रेलवे कालोनी के पास थाना क्षेत्र सिविल लाइन्स से गिरफ्तार कर कब्जे से 02 अवैध देशी बम बरामद किये गये। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 218/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
सचिन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी मुण्डेरा बाजार थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज, उम्र लगभग 19 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 218/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज।
*बरामदगी का विवरण –*
02 अवैध देशी बम
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -*
1.उ0नि0 अभय चन्द, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2.प्रशि0उ0नि0 रूपेश कुमार, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज
3.का0 ब्रह्मजीत सिंह, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4.का0 सन्दीप यादव, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज ।
[12/06, 7:50 pm] +91 94153 95024: *दिनांक-12.06.2024*
*थाना बारा पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*
पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध है मैं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्रद्धा नरेन्द्र पांडे के निर्देश के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त बारा संतलाल सरोज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बारा विनोद विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व मेंथाना बारा पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय जे0एम0 तृतीय इलाहाबाद द्वारा निर्गत मु0नं0 970/10 धारा 323/324/325/504/506 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्त अमजद पुत्र रहीम निवासी गन्ने हर्रो थाना बारा जनपद प्रयागराज को दिनांक 11.06.2024 को ग्राम गन्ने हर्रो थाना क्षेत्र बारा से गिरफ्तार किया गया । नियमनुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त का विवरण-*
अमजद पुत्र रहीम निवासी गन्ने हर्रो थाना बारा जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 42 वर्ष ।
*संबंधित वारण्ट का विवरण-*
मु0नं0 970/10 धारा 323/324/325/504/506 भा0द0वि0, माननीय न्यायालय जे0एम0 तृतीय इलाहाबाद।
*पुलिस टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 अखिलेश कुमार थाना बारा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2.का0 महेश कुमार थाना बारा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3.का0 महेश पाल थाना बारा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
[12/06, 8:24 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *पति की प्रताड़ना से त्रस्त युवती ने किया आत्महत्या*
*मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को निकाला बाहर*
*ग्रामीणों की माने तो पति के बयान की जांच कराए जाने की जरूरत है मामला संदेहास्पद है*
*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली के नारा बलीपुर गांव में पति से झगड़े के बाद महिला ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी है चौकी पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर महिला का शव बाहर निकाला गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा बलीपुर निवासी दिनेश कुमार मजदूरी करता है। दिनेश ने बताया कि पत्नी ऊषा देवी 30 वर्ष अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा करती रहती थी। बुधवार की सुबह भी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह गांव में ही मजदूरी करने चला गया। घर पर सात वर्षीय बेटे नीरज के साथ मौजूद ऊषा ने कमरे के अंदर चुल्ले के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक ऊषा के बाहर नहीं निकलने पर बेटा नीरज रोने-बिलखने लगा। इस पर पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सूचना के बाद नारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तो चुल्ले के सहारे फांसी पर ऊषा का शव लटक रहा था। मौका मुआयना कर शव फंदे से उतरवाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है हालांकि ग्रामीणों की माने तो पति के बयान की जांच कराए जाने की जरूरत है मामला संदेहास्पद है
[12/06, 8:34 pm] +91 96485 18828: *करंट की चपेट में आने से महिला की मौत*
*पशुओं के आतंक से परेशान किसान तार में विद्युत करंट दौड़ाकर करते हैं खेतों की फसल की सुरक्षा*
*कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के शाहपुर पेरवा गांव में पशुओं से सुरक्षा के लिए खेतों में लगाए गए विद्युत करंट के तार की चपेट में आने से एक बकरी और एक महिला की मौत हो गई है महिला की मौत के बाद थाने में मजमा लगा हुआ है लेनदेन के बहाने समझौते की बात चल रही है।
जानकारी के मुताबिक संगीता देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी महेश कुमार पाल निवासी पेरवा थाना पिपरी बुधवार को बकरी चराने खेतों की ओर गई थी उनकी बकरी चुन्ना उर्फ दुर्गेश पुत्र हरिश्चंद्र केसरवानी के केला लगे खेत मे पहुँच गयी केला की फसल की पशुओं से सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर किसान ने कटीली तार लगा रखा है उसी में करंट भी दौड़ा रखा है वही संगीता बकरी चरा रही थी बकरी केला के खेत की फसल में चली गई और करंट की चपेट में आ गई जिसको बचाने के लिए संगीता भी गयी जिससे संगीता भी करंट के चपेट में आ गई जिससे बकरी व संगीता की मौत हो गई ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है मृतक महिला का पति कल्याण मुंबई में रहकर मजदूरी करता है जो पैर से दिव्यांग है वहीं महिला भी एक आंख से दिव्यांग थी। मृतक के दो लड़का कपिल 17 वर्ष वा लकी 15 वर्ष तथा दो लड़की खुशी पाल 20 वर्ष वा कोमल 13 वर्ष रो रो कर बेहाल है मृतक महिला के परिवार और रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए हैं खेत मालिक से मुआवजा के नाम पर लाखों रुपए की डिमांड कर रहे हैं थाने में मजमा लगा हुआ है।
[12/06, 9:08 pm] +91 98391 01290: *पीड़िता के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए एक लाख रुपए को कौशाम्बी पुलिस ने कराया वापस*
*आवेदिका के पति ने पुलिस व साइबर थाना टीम को धन्यवाद दिया*
*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली की पीड़िता के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए धनराशि एक लाख रुपए को साइबर थाना पुलिस ने वापस कराया हैं दिनांक 24.11.2023 को आवेदिका ज्येषिका केशरवानी पत्नी अंकुर केशरवानी निवासिनी मंसूर नगर मंझनपुर द्वारा पुलिस कार्यालय मे अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका के बैंक अकाउण्ट से धोखाधड़ी कर 1,00,000/- रुपये ट्रान्सफर कर लिये हैं, जिसके सम्बन्ध में थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 446/23 धारा 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। जिसमें साइबर थाना को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया इस क्रम में साइबर थाना पुलिस द्वारा कुशलता व सक्रियता से कार्यवाही करते हुये दिनांक 12.06.24 को आवेदिका ज्येषिका केशरवानी के अकाउण्ट से ट्रान्सफर कराई गई सम्पूर्ण धनराशि एक लाख रुपए आवेदिका के खाते में वापस कराया गया। धनराशि वापस होने पर आवेदिका के पति द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित होकर कौशाम्बी पुलिस व साइबर थाना टीम को धन्यवाद दिया गया।
[12/06, 9:10 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *संदीपन घाट पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाया जा रहा है अपराधियो के विरुद्ध अभियान*
*कौशाम्बी* संदीपन घाट पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना संदीपनघाट पुलिस उ0नि0 कामता प्रसाद मय हमराह पुलिस बल द्वारा गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त शिवचन्द्र पुत्र सुरेमन नि० दुधारा मलाक मोहिउद्दीनपुर थाना संदीपनघाट को पैगम्बरपुर चौराहा के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 168/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।
[12/06, 9:26 pm] +91 88401 88542: *निर्माणाधीन परियोजनाओ के निर्माण कार्यों को तेजी से कराए पूर्ण–डीएम*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी राजेश कुमार राय द्वारा उदयन सभागार में सीएमआईएस पोर्टल के अनुसार निर्माणाधीन परियोजनाओ की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराया जाय, अगर किसी परियोजना के निर्माण कार्य में समस्या आ रही है तो सम्बन्धित अधिकारी से समन्वय कर समस्या का निस्तारण कराते हुए निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करायी जाय।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद कौशाम्बी के पुलिस लाइन में 01 अदद ट्राजिंट हॉस्टल का निर्माण कार्य, कर्मचारियां के लिए टाइप-ए के 01 ब्लॉक एवं टाइप बी के 2 ब्लॉक के 12-12 आवास का निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता,उ0प्र0 प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लि0 ने बताया कि दिसम्बर तक सभी कार्य पूर्ण कर लिया जायेंगा। उन्हांने राजकीय महाविद्यालय सिराथू के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान कहा कि कमेटी बनाकर हैण्डओवर की कार्यवाही पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने कार्यदायी संस्था उ0प्र0 जल निगम (शहरी) की चायल एवं दारानगर में जलापूर्ति परियोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि समयान्तर्गत परियोजना को पूर्ण किया जाय। उन्होंने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा द्वारा कस्तूरबा गाधी बालिका विद्यालय मूरतगंज, कड़ा एवं सरसवॉ में एकेडमिक ब्लॉक एवं बालिका छात्रावास के भवन का निर्माण कार्य के लिए अभी तक टेण्डर का कार्य न किये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दियें। उन्होंने पुलिस लाइन में महिलाओं के लिए महिला हॉस्टल बैरक के निर्माण कार्य सहित आदि परियोजनाओं में भी प्रगति लाने के निर्देश दियें बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
कौशाम्बी 10फ़रवरी 26*अवैध संबंध ब्लैकमेलिंग और साजिशन महिला की हत्या में दो गिरफ्तार*
वाराणसी 10 फ़रवरी 26*कार्गो टर्मिनल बनाने की तैयारी*
कौशाम्बी 10 फ़रवरी 26*जनहितकारी इंटरमीडिएट कॉलेज में दसवीं–बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह सम्पन्न*