कौशाम्बी12जून*महिलाओं बालिकाओं को जागरूक करने में लगी है महिला पुलिस*
*कौशाम्बी* मिशन शक्ति के तहत महिला थाना एण्टी रोमियो पुलिस टीम द्वाराप्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं से मिलकर उनसे वार्ता कर महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया जा रहा है साथ ही पैंपलेट बांटकर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी महिला थानेदार और एंटी रोमियो द्वारा दी जा रही है इसी क्रम में मिशन शक्ति के तहत थाना सराय अकिल एण्टी रोमियो पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से मिलकर उनसे वार्ता कर महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया साथ ही पैंपलेट बांटकर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश के इसी क्रम में जिले के अन्य थाना की महिला पुलिस और चौकी की महिला पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत अपने अपने क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है जिले में प्रत्येक दिन महिला सशक्तिकरण का कार्य पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है शनिवार को थाना पिपरी एण्टी रोमियो पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं से मिलकर/वार्ता कर महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया साथ ही पैंपलेट बांटकर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी

More Stories
इलाहबाद 31 मार्च 26*सास-ससुर का भरण-पोषण करना बहू की कानूनी जिम्मेदारी नहीं है- हाई कोर्ट
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 *जेबा परवीन ने मैट्रिक परीक्षा में मारी बाजी, बने प्रखंड के 6th टॉपर
पूर्णिया बिहार 31 मार्च26 *कुमार आदित्य और अफरोज आलम बने पूर्णिया कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष