September 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी12जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी12जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

[12/01, 6:27 pm] +91 81156 50600: *अधिशाषी अधिकारी ने गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण कर जिम्मेदारों को दिया निर्देश*

*बिना काऊ कोट गौवंशों को देख क्रोधित हुई अधिशाषी अधिकारी*

*अझुवा कौशांबी* भीषण कड़ाके की शीतलहरी , हड़कपाउ ठंड और घने कोहरे के बीच अधिशाषी अधिकारी रश्मि सिंह ने अचानक कान्हा गौशाला अझुवा का निरीक्षण कर जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं उन्होंने मातहतों को मानक के अनुरूप गौवांशों को चारा पानी चुनी चोकर , काऊ कोट,रखे गए गौवांशो को शीतलहर से बचाने के लिए तिरपाल डालने की भी व्यवस्था देखी बीच बीच में अलाव जलाने के निर्देश दिए उन्होंने गौवंशों को खिलाने वाले भूसे,अलाव एवम साफ सफाई की व्यवस्था भी देखी मौके पर कर्मियों की कार्य प्रणाली पशुओं की चरही में भूसा ,बीच बीच में आग के जल रहे अलाव,तिरपाल की व्यवस्था दुरुस्त देख संतुष्ट दिखी हैं बगैर काऊ कोट गौवंशों को देख अधिशाषी अधिकारी गुस्सा हो गईं इस पर गौशाला में कार्यरत मजदूर ने बताया साहब गौवंश लात मार देते हैं ।काऊ कोट पहनते नही,काऊ कोट बांधने में हमला कर देते हैं।इस समय धूप दिनभर नही निकलती अधिकतर समय पशु तिरपाल के अंदर ही रहते हैं ।

वहीं नगर कर्मियों के अनुसार प्रति पशु 50 रुपए सरकारी धन आवंटित होता है जिसमे पशु के आहार विहार सहित चुनी चोकर हरा चारा की व्यवस्था की जा रही है ।नगर कर्मियों ने नगर वासियों से अपील कर कहा लोगों के घरों शादी विवाह, जन्मोत्सव एवम विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होते रहते हैं लोग खाना एवम तमाम पदार्थ बचने पर फेंक देते हैं यदि लोग बचे हुए खाना,खाद्य पदार्थों आदि की नगर कार्यालय में सूचना दें तो इन आवारा संरक्षित गौवांशों के लिए गाड़ी,वाहन भेजकर मंगवाया जा सकता है ।

[12/01, 6:34 pm] +91 88408 52195: *साइकिल सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा मौके पर मौत*

*बेनीराम कटरा कौशाम्बी* सराय अकिल थाना क्षेत्र के भगवानपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बहुगुरा गांव के पास साइकिल सवार अधेड़ को अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया है जिससे साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई है मौके पर पहुँची भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को वाहन समेत पकड़ लिया है और पुलिस के हवाले कर दिया है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है

जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ के रहने वाले जगदीश नारायण उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जीत नारायण शुक्रवार को दोपहर 2 बजे साइकिल से कहीं जा रहे थे जैसे ही वह बहुगुरा गांव के पास पहुंचे उनकी साइकिल की चैन उतर गई है वह साइकिल की चेन ठीक करने लगे इसी बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने उन्हें रौंद दिया है जिससे उनकी तड़पकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को वाहन समेत रोक लिया है मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

[12/01, 7:18 pm] +91 99191 96696: *तालाब के सामने सरकारी जमीन पर भाजपा नेता जबरिया कर रहा कब्जा*

*महिला के परिवार का रोजगार बंद कर देना चाहता है भाजपा नेता*

*कौशाम्बी।* चायल तहसील क्षेत्र के मूरतगंज बाजार में सरकारी स्कूल के सामने तालाब की सरकारी भूमि और सड़क की पटरी पर एक भाजपा नेता जबरिया जमीन कब्जा कर रहा है बीते 10 दिनों से तालाब की जमीन पर निर्माण हो रहा है मिट्टी डालकर जमीन को समतल किया गया है टीन सेट का निर्माण कराया गया है लेकिन राजस्व प्रशासन मूकदर्शक बना है मामले की शिकायत ग्रामीणों ने की लेकिन उसके बाद तालाब की जमीन पर कब्जा नहीं रुक सका जिला अधिकारी को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में अफसरी बेगम पत्नी गुलफूल निवासिनी ग्राम छोटी धन्नी थाना संदीपन घाट ने बताया कि उसका पति गुलफूल मूरतगंज बाजार में प्राइमरी स्कूल कन्या पाठशाला के सामने सड़क किनारे बीते 20 वर्षों से बाल कटिंग की दुकान खोल रखा है जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष भाजपा नेता राकेश चौधरी वा मुन्ना अपने सहयोगियों के साथ दुकान के पास के सरकारी तालाब की जमीन और नगर पालिका की पटरी की जमीन पर बीते 10 दिनों से दबंगई से निर्माण कर रहे हैं जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया है उस पर टीन सेट का पक्का निर्माण कर सरकारी जमीन पर जबरिया कब्जा कर लिया है जब सरकारी जमीन कब्जा करने से भाजपा नेता वा उसके सहयोगियों को मना किया तो उक्त भाजपा नेता व उसके सहयोगी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे है जिससे दुकान भी पीछे दब रही है महिला का कहना है कि परिवार में छोटे-छोटे 6 बच्चे हैं दुकान से रोजी-रोटी चलती थी दुकान बंद हो जाने के बाद 2 जून रोटी की समस्या आ जाएगी और यह भाजपा नेता महिला के परिवार का रोजगार बंद कर देना चाहता है लग्जरी वाहन से चलने वाले भाजपा नेता के सरकारी जमीन के कब्जे को रोके जाने बेवजह गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने वाले भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की गई है

महिला का कहना है कि मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में की गई लेकिन दबंग भाजपा नेता के आगे चौकी पुलिस विवश हो गई और उस पर कार्यवाही नहीं कर सकी मामले की शिकायत तहसील चायल के राजस्व लेखपाल से भी की गई है लेकिन दबंग भाजपा नेता के सरकारी जमीन पर कब्जे को बुलडोजर लगाकर धराशाई नहीं कराया गया है जिससे भाजपा नेता की दबंगई का अंदाजा सरकारी विभागों में लगाया जा सकता है।

[12/01, 7:39 pm] +91 90562 79220: फिर से संसद के अंदर संजय सिंह की गूंजेगी आवाज–मोहम्मद असद

कौशांबी जिला मुख्यालय मंझनपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा हो कर
उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को दुबारा राज्यसभा सांसद चुने जानें पर केजरीवाल को धन्यवाद देने का कार्यक्रम आयोजित किया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद ने किया जिसमें जिले के सभी कारकर्ताओ ने मिठाई एवम लड्डू वितरित कर जश्न मनाया कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष ने कहा कि फिर से संसद के अंदर संजय सिंह की आवाज गूंजेगी गरीबों पिछड़ों एवम नवजवानों की आवाज उठाने वाले देश के लोक प्रिय सांसद संजय सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद श्याम लाल पाल सूरज बाली सक्या राम सुफल वी बिमल सुख राम सरोज मीना देवी रति देवी धर्मपति भान मति निराशा देवी दिवली देवी भानु पासी प्रमेश प्रजा पति एवम अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Taza Khabar