March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी12जनवरी24*धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयन्ती*

कौशाम्बी12जनवरी24*धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयन्ती*

कौशाम्बी12जनवरी24*धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयन्ती*

*कौशाम्बी* धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयन्ती पर नशा मुक्त अभियान के नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कौशाम्बी विनोद कुमार सोनकर रहे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमे नशा मुक्त इकाई के सदस्य सुश्री आकांक्षा एवं स्वप्निल एवं कार्यक्रम के संयोजक पंकज सोनकर ने बच्चो से रूबरू होकर नशा मुक्त हेतु तार्किक वार्तालाप किया। जिस क्रम में छात्र-छात्राओं ने तकनीकी ज्ञान प्राप्त करते नशा मुक्त इकाई के सदस्यों से अपनी जिज्ञासाएँ भी व्यक्त की,जिसमे मितेन्द्र सिंह एवं इंशा जिया आदि कई बच्चों ने जिज्ञासा परख प्रश्नों का समाधान किया।मुख्य अतिथि सांसद विनोद सोनकर द्वारा नशा मुक्ति एवं विकसित भारत संकल्प पर शपथ दिलायी गयी। भोपाल में आयोजित हुयीं राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में कौशाम्बी जनपद को गौरवान्वित करने धर्मा देवी इण्टर कॉलेज की तीन छात्राओं मधु देवी,रेशमा देवी एवं शिखा वर्मा को सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम के अवसर पर शीतला प्रसाद पटेल(पूर्व विधायक) चन्द्रकान्त पाण्डेय मनोज कुमार आदि गणमान्य एवं छात्र/छात्राएँ उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह ने किया।

*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*