कौशाम्बी11सितम्बर24*रेलवे पटरी के आस पास पड़ने वाले गांव में आपराधिक तत्वों शरारती तत्वों की बनाए सूची*
*रेलवे पटरी की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ एसपी ने की मीटिंग*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में बुधवार को रेलवे पटरी की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गयी। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण के साथ साथ जनपद की सीमा में आने वाले रेलवे पटरी की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, आपराधिक एवं शरारती तत्वों द्वारा पटरी पर किये जाने वाले व्यवधान को रोकने के लिये जनपद की सीमा में कार्यरत रेलवे कर्मचारियों गैंगमेन सिग्नलमेन के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर निगरानी करने, रेलवे पटरी के समीप आने वाले गांव में चौपाल लगाकर नुक्कड़ सभा आयोजित कर आमजनमानस विद्यालयों के बच्चों को सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिये अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्थानीय पुलिस को यह भी दिशा निर्देश दिये गये कि रेलवे पटरी के आस पास पड़ने वाले गांव में आपराधिक तत्वों शरारती तत्वों की सूची बनाकर उन पर भी कड़ी नजर बनाये रखें । पुलिस कर्मियों को सूचना तंत्र विकसित कर रेलवे पटरी की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में अविलंब प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया। मीटिंग में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज के सहायक सुरक्षा आयुक्त एसके घोष, आरपीएफ चौकी प्रभारी भरवारी व आरपीएफ चौकी प्रभारी सूबेदारगंज मौजूद रहे।
*रितेश जायसवाल पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र अषाढा जनपद कौशाम्बी9792789256*
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak