कौशाम्बी11सितम्बर24*रहीमपुर मोलानी में अलम-शबीह की ज्यारत कर जार-जार रोए*
*उठो ए बहन हम वतन जा रहे हैं*
*कौशाम्बी* : करारी क्षेत्र के ग्राम रहीमपुर मोलानी में जुलूसे असीराने करबला निकाला गया। इसकी शुरुआत तेलावते कलामे पाक से हुई। मौलाना ज़मीर हैदर ने मजलिस पढ़ते हुए करबला के शहीदों का जिक्र किया। इसके बाद मौलाना शबीह अब्बास ने तकरीर करते हुए शबीहों को बरामद कराया। तकरीर सुनकर अजादार जारो कतार रोते रहे। हजरत अब्बास का अलम, जुलजनाह, गहवारा, अमारियां बरामद हुई। लोगों ने शबीहों की ज्यारत की। अंजुमने अब्बासिया सुल्तानपुर के नौहाख्वान ने नौहा पढ़ा-कहा सकीना ने यह थामकर जिगर भइया, है कितनी दूर यहां से हमारा घर भइया। इसके बाद मौलाना शहंशाह कर्बलाई ने कब्रे सकीना पर तकरीर की। जैसे ही कब्रे सकीना खुली महिलाओं की चीख निकल गई। वा सकीना की आवाजें बुलंद हुई। जुलूस आहिस्ता-आहिस्ता अपने अजाखाने पहुंचकर समाप्त हो गया। इस जुलूस में दूर दराज़ आई अंजुमन ए असगरिया मंझनपुर , गुंचाए इस्लाम बहेरा अम्बेटकर नगर फैज़ाबाद ने दर्द भरे नौहा बयान किया। रहीमपुर मोलानी के राजिश अब्बास, रुस्तम, मोनिस, हैदर अब्बास, सलमान नक्कन समस्त जवानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*