September 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी11सितम्बर24*तीन दिवसीय प्रथम सोपान जांच शिविर का हुआ समापन*

कौशाम्बी11सितम्बर24*तीन दिवसीय प्रथम सोपान जांच शिविर का हुआ समापन*

कौशाम्बी11सितम्बर24*तीन दिवसीय प्रथम सोपान जांच शिविर का हुआ समापन*

*कौशाम्बी* एम वी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज कोइलहा पुरामुफ्ती में भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में प्रथम सोपान जांच शिविर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन 11 सितम्बर को हुआ । इस समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम सुंदर सिंह जिला सचिव भारत स्काउट गाइड कौशाम्बी रहे व विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक चतुर्वेदी रहे। जिला संगठन कमिश्नर स्काउट श्याम बाबू यादव ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्कार्फ पहना कर स्वागत किया । कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले स्काउट गाइड के द्वारा बनाए गए तंबुओं का निरीक्षण किया और स्काउट गाइड की लगन देखकर मुख्य अतिथि ने सराहना किया साथ ही साथ स्काउट गाइड को बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग से छात्र-छात्राओं का शारीरिक मानसिक शैक्षणिक व सर्वांगीण विकास होता है और निस्वार्थ भाव से सहयोग की भावना रहती है किसी भी प्रकार की आपदाओं में स्काउट गाइड सहयोग करने में पूरी तरह से तत्पर रहते हैं और कम से कम संसाधनों में अच्छी से अच्छी व्यवस्था बना सकते हैं कार्यक्रम में जिला संगठन कमिश्नर श्याम बाबू यादव ने स्काउट गाइड को प्राथमिक चिकित्सा, गांठे, बंधन, सीटी के संकेत, खोज के चिन्ह आदि विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया ट्रेनिंग काउंसलर गाइड वैशाली सिंह ने सैल्यूट, शिविर के नियम, ड्यूटी, रोटा चार्ट आदि के बारे में बताया विद्यालय के स्काउट मास्टर सिद्धार्थ शुक्ला, गाइड कैप्टन प्रगति गुप्ता ने स्काउट गाइड को झंडा गीत, प्रार्थना, नियम, प्रतिज्ञा, आदि के बारे में प्रशिक्षित किया।ध्वज अवतरण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम में बी टी सी डिपार्मेंट के प्रिंसिपल श्रीमती जया त्रिपाठी स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती साधना द्विवेदी सिद्धार्थ शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Taza Khabar