June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी10फरवरी24*जय मां दुर्गे इंटर कालेज में धूमधाम से संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव*_

कौशाम्बी10फरवरी24*जय मां दुर्गे इंटर कालेज में धूमधाम से संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव*_

कौशाम्बी10फरवरी24*जय मां दुर्गे इंटर कालेज में धूमधाम से संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव*_

_*तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मुख्य अतिथि ने मेधावियों को किया सम्मानित*_

_*अझुवा कौशांबी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा के टांडा मार्ग में स्थित जय मां दुर्गे इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की है कालेज के छोटे छोटे बच्चो द्वारा किए गए मंचन को देख उपस्थित लोगों ने तालिया बजाकर उत्साह वर्धन किया है इस दौरान जय मां दुर्गे इंटर कालेज के दर्जनों मेधावियों को मुख्य अतिथि धर्मराज मौर्य ने स्मृति चिन्ह ,मेडल देकर सम्मानित किया है।इस मौके पर प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी और प्रधानाचार्य सुनील साहू ने गणमान्यों का अंगवस्त्र,माल्यार्पण कर स्वागत किया है ।विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अझुवा अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि वार्षिकोत्सव आदि के माध्यम से अभिभावक और शिक्षक एक दूसरे के संपर्क में आते हैं और संवाद स्थापित करते हैं उन्होंने छात्र/ छात्राओं का आह्वान किया कि आप जहां भी शिक्षा ग्रहण करते हो पूरी लगन और मेहनत से लक्ष्य बनाकर अध्ययन करें ।_

_कालेज प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी और प्रधानाचार्य सुनील साहू ने कहा कि छात्र छात्राओं में उत्कृष्ट शिक्षा के लिए अभिभावक ,शिक्षकों का आपसी सहयोग आवश्यक है उन्होंने कहा विद्यार्थी 6 घंटे विद्यालय में रहता है18 घंटे अपने अभिभावक के साथ रहता है इसलिए अभिभावक की महत्व पूर्ण भूमिका है समय पर विद्यालय में शिक्षकों और छात्रों से संवाद करता रहे। आज मुख्य अतिथि धर्मराज मौर्य के द्वारा कालेज के होनहार और मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान किया गया है। सिराथू ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य ने कहा कि शहर एवम ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों का परिवेश एक जैसा हो रहा है उन्होंने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुनील साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।इस मौके पर प्रबल प्रताप सिंह उर्फ रामू सिंह ,मुन्ना फौजी, आनंद सिंह ,डॉक्टर राम किरण त्रिपाठी, पुष्पराज सिंह ,भोला यादव नगरअध्यक्ष सिराथू ,रणविजय निषाद,अश्वनी सिंह, जिल्ले महाराज, मनोज मिश्रा राजू मिश्रा ,अफरोज आलम, रोहित शर्मा ,शिवमणि त्रिपाठी गोपी मौर्य प्रधान भैरायें,गुलाब यादव प्रधान केन,शिव प्रकाश सिंह राजपूत ग्राम प्रधान कानेमई नगर पंचायत अझुवा के सभासद गण,तमाम सम्मानित नागरिक ,अभिभावक छात्र/ छात्राएं मौजूद रहे हैं।_

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.